: हिन्दू स्वाभिमान जागरण संत यात्रा दिनांक 28/02/2023 को राम मंदिर बालको से
Mon, Feb 27, 2023
हिन्दू स्वाभिमान जागरण संत यात्रा दिनांक 28/02/2023 को राम मंदिर बालको से प्रातः 9 बजे प्रारम्भ होकर परसा भांठा से आई टी आई चौक पहुंचेगी जहां रामपुर की त्रयंबकेश्वर नाथ सेवा समिति की महिलाओं के साथ श्रीमती सुमन सोनी दीदी के द्वारा संतो का स्वागत किया जाएगाउसके बाद कोसाबाड़ी होते हुए ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल के पास सी एस ई बी के लोगों के द्वारा स्वागत किया जाएगाफिर वहां से सुभाष चौक में श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर शिवाजी नगर के भागवताचार्य श्री कृष्णा द्विवेदी जी के द्वारा स्वागत किया जाएगाउसके बाद वहां से घंटा घर त्रिपुर सुंदरी मंदिर एम पी नगर होते हुए भीमराव आम्बेडकर ओपन थियेटर में धर्म सभा पश्चात सी एस ई बी चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड सप्तदेव मंदिर में विश्राम के लिए रुकेंगे।विभिन्न स्थानों में स्वागत कार्यक्रम रखा गया है धर्म सभा मे सिद्ध पीठ गिरिजा वधम श्री हनुमान मंदिर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, वाराणसी के संत तारकेश्वर महराज संत पद्मिनी संत सोनपुरी संत राजेश्वर गिली, संत बनवारी पूरी, संत रामरूप दास जी महाराज मदकू द्वीप विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत कार्यवाहक अध्यक्ष श्री चंद्र शेखर वर्मा जी उपस्थित रहेंगे।आप सभी सनातनियों का इस सभा मे एवं संतो के साथ पैदल यात्रा में स्वागत है।
: देशभक्ति और राष्ट्रहित की नई बातें करने वाले राहुल गांधी जवाब दें: भाजपा
Mon, Feb 27, 2023
*चीन के सत्ताधारी के साथ कांग्रेस का हुआ एमओयू तोड़ कर माफी मांगें कांग्रेस* :*अरुण साव*आज रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष श्री अरुण साव ने राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछे हैं उन्होंने कहा राहुल गांधी देश भक्ति, चीन से युद्ध, कश्मीर में झंडा फहराना, राष्ट्रभक्ति जैसी कई बातें कर रहे थे ऐसे में देश की जनता उनसे जानना चाहेगी:-1. चीन से युद्ध की बात करने वाले राहुल गांधी यह बताएं कि क्या उनकी पार्टी अब घोषित रूप से चीन की सत्ताधारी पार्टी के साथ किया एमओयू ख़त्म करेगी? क्या उस भारतद्रोही समझौते के लिए हाथ जोड़कर भारत से माफी मांगेगी कांग्रेस?2. राहुल गांधी चीनी राजनयिकों से अंधेरी रात में मिलने क्यों गए थे, और पहले इस मामले में झूठ क्यों बोला कि वह नहीं मिले थे?3. राष्ट्रभक्ति की बात करने वाले राहुल गांधी बताएं कि उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा था कि जब देश में कांग्रेस सत्ता में थी एवं आतंकवादियों ने हमला कर देश के निर्दोष लोगों की जान ली थी तब कांग्रेस ने जैसी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी नहीं की थी। आतंकवादियों के प्रति ऐसा रहम क्यों?4. कश्मीर में झंडा फहराने को उपलब्धि बताने वाले राहुल गांधी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा धारा 370 और 35 A हटाए जाने के पहले कितनी बार कश्मीर में जाकर भारतीय झंडा फहरा कर आए हैं?5. क्या कांग्रेस अब भी अपने स्टैंड पर क़ायम है कि वह कश्मीर में धारा 370 को फिर से प्रभावी बनाएगी, जैसा उसने घोषणा पत्र में वादा किया था?6. सेना की बात करने वाले राहुल गांधी बताएं कि सेना को मजबूत करने वाली राफेल डील को झूठ बोलकर क्यों रद्द करवाना चाहते थे?7. क्या एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर कांग्रेस माफी मांगेगी? ‘उस स्ट्राइक में पाकिस्तानी सैनिक नही मरे, ऐसा असभ्य बयान देने वाले मुख्यमंत्री बघेल को राहुल गांधी कांग्रेस से बर्खास्त करने का साहस दिखायेंगे?श्री साव ने कहा कि कांग्रेस को ‘हाथ जोड़ कर’ अपने सभी देश विरोधी कृत्यों के लिये देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये।
: ध्वनि विस्तार के प्रयोग पर कड़ी पाबंदी लगाने की मांग किया पालक संघ ने
Fri, Feb 24, 2023
कोरबा पैरेंट्स एसोसिएशन ने एडीएम जितेन्द्र सिंह पाटले और पुलिस अधीक्षक से मिलकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पाबंदी लगाने की मांग किया है। सभी स्कूल में सोमवार से बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही है। लगभग प्रत्येक घर में स्कूली बच्चे परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। ऐसे में शादी व अन्य कार्यक्रम में डी. जे. धमाल आदि के तेज आवाज के कारण बच्चों के परीक्षा तैयारियों में विघ्न उत्पन्न हो रहा है। कोरबा शहर के अधिकांश मैरिज हॉल और सामूदायिक भवन आवासीय क्षेत्री के बीच स्थित है जहां ध्वनि विस्तारक यंत्रों के असीमित उपयोग से स्कूली बच्ची की एकाग्रता भंग हो रही है ये ठीक से पढ़ाई नही कर या रहे है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन नही हो रहा है। बिना अनुमति के हर गली मोहल्ले में तेज आवाज मे साउंड सिस्टम बजाया जा रहा है जिससे अभिभावक परेशान हो रहे हैं।
एसोशिएशन के अध्यक्ष नूतनसिंह ठाकुर ने परीक्षा अवधि तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग पूर्णतः बंद करने की मांग किया है साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग के निगरानी एवं पालकों की शिकायत पर कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की मांग किया है।