: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बयान को लेकर जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवर ने लगाया आरोपों की झड़ी।
Sun, Sep 4, 2022
जिला पंचायत सदस्य *संदीप कंवर* ने कोरबा के कांग्रेसी नेताओं के द्वारा मेडिकल कॉलेज को लेकर मीडिया में श्रेय लेने की होड़ को निंदा की है उन्होंने कहा है ढाई साल पहले फरवरी 2020 को छत्तीसगढ़ के नौवें मेडिकल कॉलेज को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिल्ली से हरी झंडी दी तब जाकर कोरबा जिला के बहुप्रतीक्षित मांग कोरबा मेडिकल कॉलेज की सपना साकार होने जा रहा है लेकिन कोरबा जिला के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और कोरबा संसद ज्योत्सना महंत श्रेय लेने के लिए शहर में फ्लेक्स वोटिंग लगाकर आपस में लड़ रहे हैं। *जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवर* ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का श्रेय लेने के छोड़ गरीब जनों की महत्वकांक्षी योजना *प्रधानमंत्री आवास योजना* छत्तीसगढ़ में ठप पड़ा है । छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार अगर जनहितैषी होती है तो छत्तीसगढ़ के लाखों-करोड़ों गरीबों के मकान बनाने में अपने हिस्से की राशि स्वीकृति प्रदान करें। जिला पंचायत सदस्य *श्री संदीप कंवर* ने कहा है कि कोरबा जिला में करोड़ों रुपया माइनिंग से आय प्राप्त होती है पहले यह राशि केंद्र और राज्य के खाते में चली जाती थी लेकिन जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार बैठी है तब से माइनिंग से प्राप्त आय की राशि को उस जिले में खर्चा करने के लिए अपनी स्वीकृति दी और जिला खनिज न्यास मद के नाम से योजना चालू हुआ। लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार बैठी है कोरबा जिला में जितने भी कलेक्टर आए जिला खनिज न्यास मद में भ्रष्टाचार कर कोरबा जिला के विकास को अवरुद्ध किए । राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भ्रष्टाचारी कलेक्टर को हटाने की बात कहकर झूठी श्रेय ले रहे जबकि हकीकत में ऐसे भ्रष्टाचारी कलेक्टर को ट्रांसफर करने से ही भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो जाता राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को चाहिए अगर वास्तविक में कोरबा जिले का जन नेता अपने को समझते हैं तो पूर्व में कलेक्टर के द्वारा जो भी भ्रष्टाचार हुआ है उसकी जांच की मांग कर दोषियों पर करवाई करवानी चाहिए।
: बालको अस्पताल में ब्रेन हैमरेज की जटिल सर्जरी संपन्न
Sun, Sep 4, 2022
बालकोनगर, 3 सितंबर 2022। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के अस्पताल में ब्रेन हैमरेज की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सिन्हा और उनकी टीम ने पहली बार बालको अस्पताल में 73 वर्षीय वृद्ध के ब्रेन हैमरेज की सफल सर्जरी की। मरीज के परिवारजनों ने बालको अस्पताल की सुविधाओं और चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों के व्यवहार की दिल खोलकर प्रशंसा की।
डॉ. सिन्हा ने बताया कि मरीज अपने घर में 10 दिन से बेहोशी की हालत में थें। परिवारजनों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद स्थिति में सुधार न होते देख कोरबा के न्यूरोसर्जन डॉ. प्रदीप त्रिपाठी से संपर्क किया। विस्तृत जांच और मरीज की जटिल स्थिति देखकर डॉ. त्रिपाठी ने उन्हें बालको अस्पताल रेफर कर दिया। बालको अस्पताल में एमआरआई देखने के बाद पता चला कि उन्हें ब्रेन हैमरेज की समस्या है। डॉ. विवेक सिन्हा और डॉ. राहुल अग्रवाल एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट ने आपस में विचार विमर्श कर इस जटिल ऑपरेशन का निर्णय लिया। न्यूरोसर्जन डॉ. त्रिपाठी एवं डॉ. हेमंत काजा के द्वारा बालको अस्पताल में लगभग 2 घंटे की सर्जरी की गई। बालको अस्पताल में पहली बार हुई यह सर्जरी 100 फीसदी सफल रही।
डॉ. सिन्हा ने यह भी बताया कि बालको अस्पताल में ट्रॉमा सर्जरी के अलावा अब घुटना प्रत्यारोपण, कुल्हे के प्रत्यारोपण आदि के साथ मेरूदंड से संबंधित सर्जरी किए जा रहे हैं जिससे बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है।
मरीज के परिवारजनों ने बताया कि बालको अस्पताल की सुविधाएं उत्कृष्ट हैं। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार आ रहा है। परिजनों ने बालको प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बालको अस्पताल के चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों का व्यवहार मरीजों और उनके परिवारजनों के प्रति बेहतरीन है। बालको अस्पताल की सेवाओं से वह और उनके परिवारजन पूरी तरह संतुष्ट हैं।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने बालको अस्पताल की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बालको अस्पताल साढ़े चार दशकों से ऐसे स्वास्थ्य केंद्र के रूप में काम कर रहा है जहां क्षेत्रीय नागरिकों के लिए विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं मौजूद हैं। बालको कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के अलावा अन्य स्थानीय नागरिकों को भी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं दी जाती हैं। श्री पति ने कहा कि बालको अस्पताल के जरिए क्षेत्र के जरूरतमंदों को हरसंभव चिकित्सा सुविधाएं देने के प्रति बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।
बालको अस्पताल पर एक नजर: बालको के 75 बिस्तरों के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल ने अपने विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से बालको अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, ठेकाश्रमिकों और स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की पूर्ति पूरी दक्षता से की है। यहां पांच बिस्तरों वाला गहन चिकित्सा कक्ष मौजूद है जहां गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों का इलाज एमडी मेडिसिन की देखरेख में किया जाता है। बालको अस्पताल उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाओं के प्रति कटिबद्ध है। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रबंधन एवं गुणवत्ता के लिए बालको अस्पताल को आई.एस.ओ. 9001-2015 प्रमाणपत्र मिल चुका है।
भारत सरकार की आयुष्मान योजना के अंतर्गत अस्पताल में जरूरतमंदों का ईलाज किया जाता है। बालको अस्पताल में मेडिसीन, आर्थोपेडिक्स, ई.एन.टी., रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, फिजियोथेरेपी और सामान्य सर्जरी आदि की सुविधाएं हैं। ओपन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी भी किए जा जाते हैं। सामान्य व सिजेरिएयन प्रसव तथा स्त्री रोग संबंधी इलाज के साथ ही महीने में एक बार हृदय रोग विशेषज्ञ, मूत्र रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ, पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ और न्यूरोसर्जन संबंधित विज़िटिंग कंसल्टेंट डॉक्टर अपनी सेवाएं देते हैं। कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित समस्त टीकाकरण कार्यक्रमों का अनुसरण बालको अस्पताल में किया जाता है।----------
: बालको में श्री विश्वकर्मा जन कल्याण समिति का हुआ गठन
Sun, Sep 4, 2022
दिनांक 28.08.22 ,दिन -रविवार* को बालको नगर में *श्री आर सी शर्मा जी की अध्यक्षता में , अध्यक्ष-श्री अवध किशोर शर्मा एवं सचिव- श्री कन्हिया लाल शर्मा जी* की उपस्थिति मे एक विषेश बैठक आहूत की गई। बैठक में बालको के गड़मान्य उपास्थित थे। सर्व सम्मति से बालको नगर में एक कार्यकरिणी की गठन की गई ताकि समाज की गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।
जिस हेतु बालको इकाई को स्वीकृति प्रदान की गई है जो निम्न है:-
*अध्यक्ष बालको इकाई*-श्री महेश कुमार शर्मा जी
*उपाध्याय बालको इकाई*-श्री राम सुंदर शर्मा जी
*सचिव बालको इकाई*-श्री दामोदर विश्वकर्मा जी
*उपसचिव बालको इकाई*-श्री विजय शर्मा जी
*कोषाध्यक्ष बालको इकाई*-श्री रवि सोनवाने जी
*उपकोषाध्यक्ष बालको इकाई*-श्री राजीव विश्वकर्मा जी
*संरक्षक बालको इकाई*- श्री सुरेन्द्र शर्मा जी,श्री तुलसी विश्वकर्मा जी,श्री राजेश ठाकुर जी,श्री पी.सी. विश्वकर्मा जी
*क्षत्रिय कार्यकारणी*-श्री बसंत शर्मा जी (दहियानपारा)
श्री महेंद्र शर्मा जी (ड्डगुपारा)
श्री दामोदर विश्वकर्मा (सेक्टर-3)
श्री राजीव विश्वकर्मा जी (भद्रापारा-A)
श्री राम सुंदर शर्मा जी (भद्रापारा-B)
श्री दीनदयाल शर्मा जी (भद्रापारा-C)
श्री बालकिशोर ठाकुर जी (भद्रापारा-D)
श्री अशोक विश्वकर्मा जी (हाउसिंग बोर्ड-A)
श्री कैलाश विश्वकर्मा जी (हाउसिंग बोर्ड-B)
श्री अभिषेक शर्मा जी (हाऊसिंग बोर्ड-C)
श्री रामकुमार शर्मा जी (नेहरूनगर-A)
श्री विनोद शर्मा जी (नेहरूनगर-B)
श्री मुकेश ठाकुर जी (नेहरूनगर-C)
श्री विजय शर्मा जी (परसाभाटा)
श्री पवन शर्मा जी (संजय नगर-सेक्टर-2)