: ब्लाक महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया सावन उत्सव
Mon, Aug 1, 2022
बालको के उत्सव वाटिका में आज बालको ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी केवट के नेतृत्व में सावन उत्सव का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यअथिति सपना चौहान जिलाध्यक्ष कोरबा कांग्रेस एव अध्यक्षता कुसुम द्विवेदी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस द्वारा किया गया एवं विशिस्ट अथिति रूबी तिवारी प्रदेश सहसचिव युवा कांग्रेस,शशिलता पांडेय पुर्व जिला उपाध्यक्ष कोरबा कांग्रेस,गीता महंत जिला महासचिव महिला कांग्रेस कोरबा वरिष्ठ कांग्रेसी रामबाई काकी,भुवन कुंवर,टिकेतीन जांगड़े,अस्मिन चौहान,शकुन्तला साहू जिला प्रचार मंत्री महिला कांग्रेस,राजमती यादव ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस कोरबा रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की पूजा अर्चना से की गई।छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पैरी नदी की धार पर बहनों के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए वैभव लक्ष्मी केवट और विद्या केवट दोनों ने छत्तीसगढ़ी सुंदर नृत्य किया।
सभी अतिथियों का श्रीफल नारियल तिलक लगाकर स्वागत किया गया।मनोरंजन के लिए एक छोटी सी प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें श्रीमती पिंकी सिंह विजेता रही।
हमारे मुख्य अतिथि के द्वारा सावन झूला का आनंद लिया गया।
आज का कांग्रेस महिला कमेटी का सावन उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ।
कार्यक्रम के समापन में सभी महिलाओं एकजुट होकर नृत्य किए।इस कार्यकरम में आशाजोशी,ममताकटकवार ,पिंकी सिंह,आफ़रीन खातुन,जानकी पटेल,नजमा परवीन,इसरत बेगम,शशी गेदाम,सुधा गुप्ता,अनिता टोप्पो,शबनम परवीन,ज्ञान बाई चौहान,जावेद बेग,पूर्णिमा दिव्या,चेतना जायसवाल,गायत्री कर्ष,धनेस्वरी चौहान,सोनू चौधरी,नन्दिनी पाठक,मुरियल दास,मार्या सिंह,सुकान्ती वैस्णव,कृश्णी राठौर,सुमित्रा शाह,ज्योती कौशिक,अंजलि वैस्णव,चक्रवर्ती रजक,कीर्तन बरेठ,स्नेहलता राज,बबिता यादव,रोहिणी साहू,रंगीता दिव्य,बबली कश्यप,विजय लक्ष्मी मरकाम,संध्या भारद्वाज,कविता राठौर,चम्पा साहू एवं सैकड़ो की संख्या में महिलायें उपस्थित थी
: बालको महिला मंडल ने धूमधाम से आयोजित किया तीज महोत्सव
Sat, Jul 30, 2022
बालकोनगर, 30 जुलाई। बालको महिला मंडल ने तीज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोरबा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की धर्मपत्नी श्रीमती रंजना झा और कोरबा पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी श्रीमती वंदना सिंह थीं। श्रीमती झा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर लुत्फ उठाया। उन्होंने उत्कृष्ट आयोजन के लिए बालको महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा एवं सदस्याओं की खूब प्रशंसा की।
बालको महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा ने अतिथियों की अगवानी की। श्रीमती संगीता और श्रीमती सोनिया गुप्ता ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। श्रीमती झा और श्रीमती सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में अतिथियों ने झूला झूलने का आनंद उठाया। श्रीमती संगीता शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में बालको महिला मंडल के विभिन्न सामाजिक कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महिला मंडल समय-समय पर महिलाओं और बच्चों के प्रतिभा विकास के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करता है। बालकोनगर क्षेत्र के सांस्कृतिक उत्थान में महिला मंडल का महत्वपूर्ण योगदान है।श्रीमती रंजना झा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन अत्यंत मनोरंजक रहा। उन्होंने कहा कि बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यों द्वारा स्थानीय क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। वही श्रीमती सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बालको महिला मंडल की सदस्याओं ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।‘सावन क्वीन’ का चयन प्रमुख आकर्षण - सावन क्वीन का चयन अनेक चरणों में किया गया। प्रथम चरण में कैटवॉक का आयोजन किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की वेशभूषा, श्रृंगार, प्रस्तुति आदि के आधार पर अंक दिए। बाह्य सुंदरता और प्रतिभा के मेल से व्यक्तित्व निखर उठता है, इस भावना से दूसरे चरण में प्रतिभागियों की प्रतिभा परखी गई। प्रत्येक प्रतिभागी को एक मिनट में विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति के अवसर दिए गए। प्रतिभागियों ने केश सज्जा, नृत्य, मेहंदी, ड्रॉइंग, रंगोली, गायन आदि की प्रस्तुति दी। तीसरे चरण में प्रतिभागियों की वाक पटुता और सूझबूझ को परखा गया। निर्णायक मंडल ने एक ही सवाल सभी प्रतिभागियों से पूछे। प्रतिभागियों के उत्तर के आधार पर उन्हें अंक दिए गए। ‘सावन क्वीन’ के लिए तीन प्रतिभागियों जिसमें प्रथम शिपी अग्रवाल, द्वितीय ममता कटकवार और तृतीय स्थान के लिए सीमा साहू को विजेताओं को चुना गया।कार्यक्रम की शुरूआत में महिला मंडल की सदस्याओं ने नृत्य और मल्हार लोक गीत की बेहतरीन प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। विभिन्न स्टॉल, झूला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सदस्याओं ने उत्कृष्ट भागीदारी की।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्रीमती सिमरन कौर ने महिला मंडल की सभी सदस्याओं और मुख्य अतिथि के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बालको महिला मंडल अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बालकोनगर के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है।
: युवा जागृति संगठन द्वारा मनाया गया धूमधाम से हरेली महोत्सव
Fri, Jul 29, 2022
युवा जागृति की महिला मंडल द्वारा आज हरेली महोत्सव बड़ी धूमधाम से मिनीमाता स्कूल में मनाया गया एवं नृत्य ,स्वलप आहार एवं प्रतियोगीता का आयोजन किया गया सभी महिलाओं ने बहुत आनंद उठाया कार्यकरम के अन्त में पुरस्कार वितरण किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मिनीमाता के उपसचिव गिरीश शर्मा विशिष्ट अतिथि भोजेन्द्र सिंह प्राचार्य मिनीमाता स्कूल नागेन्द्र राय उपाध्यक्ष युवा जागृति संगठन उपस्थित हुए कार्यकरम में युवा जागृति संगठन की सहसचिव एव महिला प्रमुख तुलसी केवट,दुर्गा सिंह,सुकान्ती वैस्णव ,चक्रवर्ती रजक,कीर्तन बरेठ,कृस्नि राठौर,लता दास,संध्या भारद्वाज,ज्योती कौशिक,मुरियल दास,स्नेहलता राज,रुक्मणी कौशिक,अन्सुया बाई,कविता महंत,शबनम परवीन,सरिता साहू,पिंकी सिंह,राम बाई,माधुरी लान्झी,कांति टंडन,ममता जांगदे,पृमिला मनिकपूरी,शकुन्तला साहू,गीता महंत,विमला केवट,निर्मला,बबिता यादव,रोहिणी साहू,निर्मला देवान्गन,अंजलि वैस्णव,मीना कुर्रे,आशा बंजारे,पूजा कौशिक,जानकी एवं अन्य महिलायें उपस्थित थी