: अभिजीत पति की अध्यक्षता में फिक्की छत्तीसगढ़ राज्य परिषद की बैठक संपन्न
Thu, May 26, 2022
रायपुर, 26 मई, 2022। उद्योग संगठन फिक्की की छत्तीसगढ़ राज्य परिषद की वित्त वर्ष 22-23 की पहली बैठक संपन्न हुई। शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक तथा छत्तीसगढ़ राज्य परिषद फिक्की के वर्तमान अध्यक्ष श्री अभिजीत पति ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सदस्यों द्वारा राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण औद्योगिक मुद्दों के समाधान के संबंध में निकाय और कार्यप्रणाली को मजबूत करने के पहलुओं पर चर्चा करने और विचार-विमर्श करने के लिए मंथन सत्र आयोजित करना था।
इस कार्यक्रम में जिंदल स्टील एंड पावर के एवीपी श्री यूपी सिंह और जीएम श्री सुयश शुक्ला, एमएचआईडीपीएल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री शेखर सुभेदार, एसबीटी टेक्सटाइल्स के डायरेक्टर श्री विक्रम जैन और एमएचआईडीपीएल के सीईओ श्री आर बी ई राव, यूआरएलए इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्विन गर्ग, आईबी ग्रुप के ग्रुप सीएफओश्री मनीष आहूजा एवं ट्रेजरी हेड श्री असीम आहूजा, एमएचआईडीपीएल के श्री राजन पांडे और श्री शालीन राव, उप निदेशक एवं फिक्की छत्तीसगढ़ प्रमुख ने शिरकत की।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक तथा छत्तीसगढ़ राज्य परिषद फिक्की के वर्तमान अध्यक्ष श्री अभिजीत पति ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें एक प्रतिष्ठित संघ के सदस्यों के रूप में राज्य में फिक्की की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में सरकार के साथ सामंजस्य बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना चाहिए। राज्य के विभिन्न उद्योगों के सामने आने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों की पहचान और चर्चा करने का फिक्की एक मंच है। हम सभी को इस मंच के माध्यम से राज्य और राष्ट्र के औद्योगिक विकास की दिशा में मिलकर आगे बढ़ना है। हमारे उद्देश्यों को राज्य सरकार के साथ सक्रिय भागीदारी और नीतिगत सुधारों में सरकार का समर्थन कर राज्य में व्यावसायिक गतिविधियों की आसानी के लिए औद्योगिक सुझाव प्रदान कर समर्थन प्राप्त किया जा सकता है। हमें जिम्मेदार निकाय के रूप में सरकार को संभावित निवेश के स्रोत की पहचान करने में भी मदद करनी चाहिए जिससे महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान हो सके। प्रमुख औद्योगिक विषयों के संबंध में अपनी बात रखने के अलावा हमारी जिम्मेदारी है कि राज्य के समग्र विकास के लिए एमएसएमई क्षेत्र को समर्थन और बढ़ावा दें। मुझे विश्वास है कि हमारे सामूहिक प्रयासों से लक्ष्यों की प्राप्ति की जा सकती हैं।"श्री पति ने सदस्य इकाइयों के साथ-साथ छोटी कार्यकारी समितियों के गठन और उनकी लगातार बैठकों पर भी जोर दिया। समितियां मुद्दों की समीक्षा कर सरकार से जरूरी मामलों पर चर्चा करने के लिए मिल सकती हैं। उन्होंने यह कहते हुए निष्कर्ष निकाला कि अधिक जीवंतता, पहल और राज्य के औद्योगिक ताने-बाने को सुदृढ़ करने के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र के साथ दृढ़ विश्वास से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।फिक्की छत्तीसगढ़ परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं जेएसपीएल के अध्यक्ष प्रदीप टंडन का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री यूपी सिंह ने कहा कि एक केंद्रित दृष्टिकोण के साथ विभिन्न संगठनों और इकाइयों के विशेषज्ञ सदस्य- खनन, वन और पर्यावरण मंजूरी, परिवहन और अन्य प्रासंगिक क्षेत्र के विशेषज्ञ समिति का हिस्सा बन सकते हैं। श्री अश्विन गर्ग ने कहा कि संघ, उद्योग और सरकार के बीच एक सेतु का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2019-24 बनाते समय सरकार ने राज्य के सभी प्रमुख उद्योग संघों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सदस्य इकाइयों को प्रेरित करने के लिए फिक्की छत्तीसगढ़ परिषद द्वारा सामूहिक रूप से स्थानीय मुद्दों को उठाया जा सकता है, जिसे बाद में एक दस्तावेजी साक्ष्य के रूप में संबंधित सरकारी विभाग के समक्ष रखा जा सकता है। श्री आर बी ई राव ने राज्य भर में कोल्ड स्टोरेज की कमी का मुद्दा उठाया। श्री विक्रम जैन ने अर्थव्यवस्था के विकास में एमएसएमई के महत्व और कपड़ा उद्योगों से संबंधित स्थानीय मुद्दों को संबोधित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री मनोज आहूजा ने मौजूदा चुनौतियों को सामूहिक रूप से हल करने पर जोर दिया।
: बंसल क्लासेस के बालको स्टडी सेंटर का भव्य शुभारंभ
Tue, May 24, 2022
कोटा राजस्थान की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान बंसल क्लासेस के स्टडी सेंटर का भव्य शुभारंभ बालकोनगर में किया गया। मुख्य अतिथि श्री अभिजीत पति, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक बालको ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बंसल क्लासेस द्वारा छात्रों को आईआईटी-जेईई, एनईईटी, एनटीएसई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जाती है। बंसल क्लासेस के कोरबा सेंटर का संचालन विगत 9 वर्षों से किया जा रहा है। सेंटर ने निरंतर कोरबा का सर्वश्रेष्ठ परिणाम, प्रतियोगी परीक्षाओं में ही नहीं अपितु बोर्ड परीक्षाओं में भी दिया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभिजित पति ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के उत्तरोत्तर विकास में शिक्षित युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। युवाओं के भविष्य निर्माण में माता-पिता का किरदार महत्वपूर्ण होता है, वे चिंतन करें कि शिक्षित समाज और सुनहरे कल के निर्माण में उनका क्या योगदान है। उन्होंने कहा कि बालको प्रबंधन प्रयासरत है कि उच्चस्तरीय प्रतियोगी संस्थानों से बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिल सके। हम अपने परियोजनाओं और कार्यों की मदद से कोरबा के आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ शैक्षणिक विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहा है। श्री पति ने कहा कि युवाओं के प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए बालको प्रतिबद्ध है।कोटा से आए बंसल क्लासेस के गणित विभाग के प्रमुख रवि प्रताप सिंह एवं मानव संसाधन विभाग प्रमुख स्पर्श द्विवेदी के द्वारा छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। रवि प्रताप सिंह ने छात्र जीवन में समय के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि यदि छात्र उचित समय पर रणनीति के साथ धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयत्न करते हैं तो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित कर सकते हैं। स्पर्श द्विवेदी ने बंसल क्लासेस के पितामह स्व. श्री. वी. के. बंसल के कथन “सफलताओं का सीधा संबंध सुविधाओं और साधनों से नहीं होता, इसका संबंध साधना से होता है” को इस कार्यक्रम के माध्यम से सारगर्भित किया।बंसल क्लासेस कोरबा, 2018 बैच के छात्र निखिल साहा आईआईटी भुवनेश्वर के छात्र हैं। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा गेट (मैकेनिकल) में देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। साहा ने अपनी सफलता के लिए बंसल क्लासेस के प्रति आभार व्यक्ति किया और उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के समक्ष अपने अनुभव साझा किए। अन्य छात्र शिनॉय सरकार आईआईटी खड़गपुर और ग्यानेन्द सिन्हा एनआईटी रायपुर के द्वारा आए सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कोरबा सेंटर संचालक श्री सुभाष निषाद ने मुख्य अतिथि श्री अभिजित पति, प्राचार्य कैलाश पवार, शुभदीप खान मुख्य मानव संसाधन अधिकारी, अमित गुप्ता मुख्य वित्तीय अधिकारी, अनिल दुबे मुख्य वाणिज्य अधिकारी और बालको प्रबंधन के अन्य उपस्थित अतिथिगण के प्रति आभार व्यक्त किया।
: बालको में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस धूमधाम से संपन्न
Sat, May 21, 2022
बालकोनगर, 21 मई। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। विविधताओं के संरक्षण तथा इसके प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर इस साल का विषय- ‘सभी जीवन के लिए एक साझा भविष्य का निर्माण’ है। आसपास के प्राकृतिक जल संसाधनों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से 'तालाब गहरीकरण’ परियोजना के अंतर्गत लगभग 21 तालाबों को शामिल किया गया है। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति के साथ बड़ी संख्या में बालको के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने वृक्षारोपण और दोन्दरो गांव के तालाब सफाई अभियान में हिस्सा लिया।अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता सप्ताह पर बालको में तीन दिवसीय सृष्टि संरक्षण सम्मेलन के अन्तर्गत स्कूली बच्चों को जंगल ट्रेल के दौरान प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग और जैव विविधता संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। डीपीएस स्कूल के पास अस्थाई मूवी हॉल का निर्माण किया गया, जिसमें जागरूकता संदेश देने हेतु जैव विविधता-थीम वाली फिल्में दिखाई गईं। डाक्यूमेंट्री की मदद से प्राकृतिक दुनिया की सुंदरता का प्रदर्शन किया। विविध व्यंजनों के अलावा बालको सामुदायिक विकास विभाग की ओर से वोकल फॉर लोकल का संदेश देते हुए स्थानीय क्षेत्र में उगाई गई सब्जियों, अनाज और फल के स्टॉल लगाने के साथ क्षेत्रीय वन विभाग से सहभागिता कर बालको ने भारतीय पारंपरिक आयुर्वेद की विविधता को प्रदर्शित किए। 5 रूपये विक्रय मूल्य पर औषधीय पौधों को बेचने की अनूठी पहल की गई।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने सृष्टि संरक्षण सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति सकारात्मक बदलाव के लिए बालको एकजुट है। हमारे व्यवसाय पर पर्यावरण के सामान्य तथा जैव विविधता के विशिष्ट संभावित प्रभावों एवं निर्भरताओं के प्रति हम सजग हैं। प्रचालन संबंधी निर्णयन प्रक्रिया के साथ जैव विविधता संरक्षण के एकीकरण की आवश्यकता तथा पूरे संगठन में प्रभावों को कम करने की दिशा में विभिन्न उपायों को अपनाने के प्रति कंपनी पूर्णतः कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम सचेत हैं कि जैव विविधता एक जटिल घटना है जिसे जैविक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य में पहचानने, समझने और मूल्यांकित करने की आवश्यकता है।पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन और सतत एवं सुरक्षित कार्य शैली को प्रोत्साहित करने के लिए बालको ने गोल्डन पीकॉक एनर्जी इफीसिएंसी अवार्ड-2021 जीता। इसके अलावा पिछले वर्षों के दौरान गोल्डन पीकॉक सस्टेनिबिलिटी अवार्ड, सीआईआई एनर्जी इफीसिएंसी अवार्ड, छत्तीसगढ़ सीआईआई एचएसई एक्सीलेंस अवार्ड, इंटरनेशनल ग्रीन एप्पल अवार्ड, सीआईआई एनर्जी एक्सीलेंस अवार्ड, सस्टेनेबल बिजनेस ऑफ द ईयर अवार्ड, नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन एनर्जी मैनेजमेंट तथा एनर्जी एंड एनवायरमेंट ग्लोबल एनवायरमेंट अवार्ड हासिल किए।