: बालको की महिला कर्मचारियों ने लिखी आत्मनिर्भर की गाथा
Thu, Mar 7, 2024
बालकोनगर, 07 मार्च, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) महिला कर्मचारियों के योगदान और उपलब्धियों का सम्मान करता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 थीम “निवेश महिलाओं में: प्रगति को तेज करें” के सपने को साकार करते हुए महिला कर्मचारियों ने अपने कौशल के माध्यम से बालको के उत्तरोत्तर प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में जहां महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है वहां बालको की ये महिलाएं इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
बालको में कार्यरत स्नातक प्रशिक्षु हिमांशी गुप्ता पॉटलाइन फ़ंक्शन में कार्य करती हैं, जो कंपनी के ऑपरेशन क्षेत्र में काम करने वाली कई महिला पेशेवरों में से एक हैं। ऑपरेशन क्षेत्र पुरुषों के लिए उपयुक्त है इस धारणा को पीछे छोड़ती हिमांशी ने संगठन को मजबूत किया है। कई युवा लड़कियां और उनके माता-पिता मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में करियर बनाने, शिक्षा और नौकरी की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने में उत्सुकता व्यक्त करते हैं क्योंकि मैं उत्साहपूर्वक काम के प्रति अपने जुनून को साझा करती हूं।
बालको में मटेरियल्स इंजीनियर प्रीति शिखा नंदा ने धातुविज्ञान, अनुसंधान एवं विकास और उत्पाद गुणवत्ता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि उत्पाद गुणवत्ता मूल्यांकन हमारे उत्पादों में उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के साथ ही कास्टहाउस के संचालन प्रक्रियाओं के मानक में समय पर सुधार भी करते हैं। सामग्री के लिए मेरा जुनून लगातार इस भूमिका में मेरे उत्साह को बढ़ावा देता है, जहां हम सूक्ष्म परीक्षणों के माध्यम से एल्यूमीनियम इंगट्स और वायर रॉड जैसे उत्पादों की सावधानीपूर्वक जांच करते हैं।
बालको की चोटिया माइंस में कार्यरत खनन इंजीनियर तपस्विनी प्रियदर्शनी ने कहा कि ओपन माइंस में कार्य करते मुझे काफी खुशी मिलती है। सुचारू लॉजिस्टिक्स सुनिश्चित करना और टर्नअराउंड समय की निगरानी करना मेरी जिम्मेदारियों के महत्वपूर्ण पहलू हैं। मैंने कंपनी में अपने जैसी महिलाओं के लिए एक सहायक और सशक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का अनुभव किया है। ऐसी कंपनी का हिस्सा बनना प्रेरणादायक है जो विविधता के महत्व सर्वोपरी रखता है और पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान क्षेत्रों में महिलाओं के लिए अवसर पैदा करने को प्राथमिकता दी है।
अंजलि पवार भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में क्वालिटी एश्योरेंस डिपार्टमेंट की हेड के रूप में कार्यरत हैं। अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों में मैंने वैश्विक बेंचमार्क हासिल करने के लिए हमारी प्रक्रियाओं और मानकों की प्रगति को साक्षी रही हूँ। उत्पाद के गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के साथ-साथ इसमें उत्कृष्टता और ग्राहक संतुष्टि की संस्कृति को बढ़ावा देना शामिल है। इस यात्रा का नेतृत्व करना मेरे लिए अविश्वसनीय रहा है। बालको प्रबंधन द्वारा मेरे कार्यों को मिली सराहना ने आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया। शैक्षणिक ज्ञान मेरे कार्य क्षेत्र में काफी सहायक रहा जिसने मेरे प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बालको में हेड-प्रोजेक्ट मैंनेजमेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत सुनीला एमवीएस बालको की विस्तार परियोजना की जिम्मेदारियों के साथ इंजीनियरों की एक टीम का मार्गदर्शन भी करती हैं जो उनके सहयोगी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के किसी भी स्तर पर महिला पेशेवरों को इंडस्ट्री में और अधिक महिलाओं को शामिल करने की वकालत करने की बात करता है। उद्योग भी तेजी से कौशल-उन्मुख होता जा रहा है जो टेक्नोलॉजी एकीकरण में सभी पेशेवरों के लिए समान अवसर प्रदान करता है।'
बालको सक्रिय रूप से महिलाओं को अवसर, विभिन्न कौशल और समर्थन के साथ सशक्त बना रहा है जो यह सुनिश्चित करता है कि वे बाधाओं को पीछे छोड़ महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरें। वेदांता के दृष्टिकोण के अनुरूप, कंपनी ने महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण और उनके विकास के लिए उपयुक्त वातावरण को बढ़ावा देने और कौशल वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न पहल लागू की हैं।
---------------------------------------------------
: बालको क्रिकेट प्रीमियर लीग अंबेडकर स्टेडियम में धूमधाम से संपन्न
Thu, Mar 7, 2024
बालकोनगर, 6 मार्च 2024। बालको प्रबंधन की ओर से आयोजित अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता बालको प्रीमियर लीग के महिला वर्ग में हॉस्पिटल फीमेल ने शक्ति टाउनशिप टीम को हराकर जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में एसआरएस अश्वथामा और कॉमर्शियल इलेवन संयुक्त रूप से विजेता घोषित किये गए। बालको प्रीमियर लीग में 108 पुरुष और 14 महिला टीमें प्रतियोगिता में शामिल हुईं। लगभग 45 दिनों तक चले क्रिकेट प्रतियोगिता में बालको अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेका कामगारों, विभिन्न इकाइयों में कार्यरत महिलाएं तथा टाउनशिप की विभिन्न महिला टीमों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।
पुरुष वर्ग के फाइनल में 79 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोमांचकारी मैच में कॉमर्शियल इलेवन को आखिरी गेंद पर 1 रन चाहिए था लेकिन बल्लेबाज शिवम के कैच आउट होने से मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में भी मैच का नतीजा नहीं निकल पाने पर बालको के सौहार्दपूर्ण टूर्नामेंट में दोनों टीमों को निर्णायक मंडल द्वारा संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। महिला वर्ग के फाइनल में हॉस्पिटल फीमेल द्वारा 54 रन के जवाब में टीम शक्ति टाउनशिप 34 रन ही बना सकी।
पुरुष वर्ग में कॉमर्शियल इलेवन के खिलाड़ी विष्णु यादव को मैन ऑफ द टूर्नामेंट एवं कुलकित वैष्णव को बॉलर ऑफ द मैच तथा एसआरएस अश्वथामा के सुशील सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। महिला वर्ग में शक्ति टाउनशिप की सोनाली सेनापति को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। हॉस्पिटल फीमेल की डॉ स्मिता प्रसाद को प्लेयर ऑफ द मैच एवं नेहा टोप्पो को बॉलर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में सभी टीमों को खेल की सराहना करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि टीम भावना, एकजुटता और पारस्परिक सौहार्द्र बढ़ाने के उद्देश्य से खेल स्पर्धाओं का आयोजन महत्वपूर्ण है। कंपनी अपने कर्मचारियों एवं व्यावसायिक भागीदारों के स्वास्थ्य के लिए नियमित विभिन्न खेलों का आयोजन किया है।
बीपीएल के पांचवे संस्करण में बालको के अधिकारी, कर्मचारी, व्यावसायिक भागीदारों और टाउनशिप सहित कुल महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को मिलाकर 1400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिस्पर्धा मैच के अलावा कई सद्भावना मैच जिसमें एल्यूमिनियम सेक्टर की विभिन्न व्यावसायिक इकाई से एचआर युवा प्रतिभाएं शामिल हुए। सीनियर लीडरशिप सीईओ-11 बनाम सीएफओ-11 तथा सीनियर मैनेजमेंट बनाम यूनियन बीच खेला गया मैच पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुख्य आकर्षक था। टीमों ने खेल भावना परिचय देते हुए प्रतिस्पर्धा की जिससे संगठन के भीतर सौहार्द और मजबूत हुआ।
--------------------------------------------
: मंत्री लखनलाल देवांगन का यादव समाज ने किया सम्मान
Thu, Mar 7, 2024
कोरबा,
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ कोरबा ने राधाकृष्ण मंदिर, शारदा विहार में लखनलाल देवांगन के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन थे। उन्होंने यादव समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने आयोजन को सामाजिक एकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया इस अवसर पर श्री देवांगन ने कोरबा में यादव समाज के विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री भुनेश्वर यादव एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव श्री डी आर यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
श्री भुनेश्वर यादव ने मंत्री श्री देवांगन के सामने समाज का मांगपत्र रखते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में हमारे समाज के लोगों को प्रथामिकता दी जाए। यादव समाज के लोगों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचना हमारा लक्ष्य है। इसके लिये हमें कड़ी मेहनत की जरूरत है।
श्री डी आर यादव अपने संबोधन में कहा कि यादव समाज के लोग देश के विकास में प्रशंसनीय योगदान दे रहे हैं। निरंतर प्रगति करने के लिए समाज को एकजुट होने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।
युवा अध्यक्ष श्री मिथिलेश यादव ने कहा कि हम सभी को अपने-अपने जिले में संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। समाज आगे बढ़ सके इसके लिये हमें संगठित होकर काम करने की जरूरत है।
भाजपा जिला महामंत्री युवा मोर्चा श्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद श्री बुधवार साय यादव , जितेंद्र यादव सुजीत यादव, छोटे लाल यादव, बिलासपुर, सुरेश यादव रायपुर, राजकुमार यादव अंबिकापुर, श्री रिखी राम यादव, महिला प्रकोष्ठ श्रीमती हार बाई यादव, सरिता यादव, दंतेवाड़ा सैलाना यादव, जांजगीर ओमकार बाई यादव, सुषमा यादव, बाराद्वार, श्रीमती सुभद्रा यादव, सुनीता यादव,
विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे.यादव समाज के संरक्षक श्री केदार यादव श्री चंद्रमणि यादव, श्री हीरालाल यादव, श्री मूरत यादव श्री चुवाराम यादव,
प्यार यादव जगन्नाथ यादव, शिवनाथ यादव, विशेष तौर पर उपस्थित थे अतिथियों ने समाज के उत्थान की दिशा में विचार व्यक्त किये।इस कार्यक्रम,मे महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती ऊमा यादव, संतोषी यादव, सुशीला यादव, गुड़िया यादव,सुनीता यादव, चमेली यादव,विमला यादव, पूर्णिमा यादव,कमला यादव, सुशीला यादव,नीता यादव, देवला यादव, पुनम यादव, अहिल्याबाई यादव,दुर्गा यादव,रूपकुँवर यादव, बुदकुंवर यादव, पौधाबाई, राखी यादव, राधिका यादव, सुनीता यादव, भगवती यादव, ललिता यादव, धनबाई यादव, चैनबाई यादव, पूर्णिमा यादव, शालिन यादव, द्रोपति यादव, पुनम यादव, प्रमिला यादव, सीता यादव, गंगादेवी यादव, मालती यादव, शांति यादव, अनुराधा यादव, गंगोत्री यादव,पुरूष वर्ग से मनोहर यादव, अशोक यादव, विनोद यादव, संतोष यादव, राजा यादव, मनहरण यादव, सत्येंद्र यादव, नरेश यादव, लीलाम्बर यादव, रामेश्वर यादव, करमहा यादव, बाबुलाल यादव, सुखीराम यादव, रुपेश यादव, महादेव यादव, श्यामलाल यादव, सत्येंद्र यादव, विजय यादव,श्रवण कुमार यादव, नरेश यादव, मनशोधन यादव, दिलेश्वर यादव, जागेश्वर यादव, मुरत यादव, राजू यादव, बृजेश यादव, चक्राधार यादव, भुजबल यादव, उत्तम यादव, बालकराम यादव, हेतराम यादव, रविकुमार यादव, सेदकुमार यादव, राहुल यादव, भानुकुमार यादव, अनिल यादव, दिलीप यादव, रामगोपाल यादव, व महिलाएं बच्चे एवं स्वजाती बंधो बड़ी संख्या में उपस्थित रहें
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ शाल श्रीफल से किया गया।