Thursday 4th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: विराट विप्र सम्मेलन का आयोजन आठ अक्टूबर को

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Oct 3, 2023
जबलपुर - अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के बैनर तले आठ अक्टूबर को जबलपुर में होने वाले विराट विप्र सम्मेलन की तैयारियों के संबंध जिला कार्यालय अहिंसा चौक जबलपुर में परिषद के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक हुई , जिसमें कार्यक्रम से संबंधित कई रूपरेखा बनाई गई। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुये वरिष्ठ नागरिक और ट्रस्टी अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के विवाह प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक पंडित रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद ब्राह्मणों के द्वारा ब्राह्मणों के लिये और ब्राह्मणों का संगठन है। संगठन का उद्देश्य है कि सभी ब्राह्मण एक ही छत के नीचे आये। अपने रीति रिवाज में कटौती कर एक ही तरीके से मनायें। ब्राह्मणों का अपना एक सेंसर बोर्ड हो जो संपूर्ण टीवी , फिल्म पर अंकुश लगाये। संगठन के द्वारा फैशन के नाम पर अर्ध नग्न पहनावे पर रोक लगाई जाये। ब्राह्मणो का एक ही संगठन संपूर्ण भारत वर्ष के लिये बेहतरीन कार्य करे। संगठन में अपना मुखिया और राष्ट्रीय कार्यकारिणी चुनने का विकल्प हो। लव जिहाद पर पुर्णतया रोक लगे। शादी के लिये अपना संगठन संपूर्ण भारत के लिये कार्य करे। हम पूरे भारत वर्ष के 22 राज्य और 180 जिलों में कार्यरत हैं। ब्राह्मण के आर्थिक विकास के लिये कम्युनिटी बिजनेस की शुरुआत करें। ब्राह्मण के द्वारा ही भारत का ज्योतिष शास्त्रविज्ञान का अंतर्राष्ट्रीय विभाग शुरू किया जाये। सारे भारतीय त्योहार का एक ही वार्षिक कैलेण्डर घोषित किया जाये जिसमें समय तिथि एक ही हो। इन सभी विषयों की रूपरेखा पर गहन चिंतन , मनन और विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रेनू पाठक सहित पंडित रमेश चंद्र पाण्डेय , श्याम शुक्ला , अंबिका कौशिक , इंद्र लाल तिवारी , आशीष द्विवेदी , डॉ० सुरेंद्र शर्मा , एल० एल० शर्मा , डॉ० विजय कांत तिवारी , अवधेश उरमलिया , नवनीत दुबे , सुरेश शर्मा और वंशी प्रसाद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। गौरतलब है कि आठ अक्टूबर रविवार को जबलपुर के मानस भवन आडिटोरियम मे माननीय कमिश्नर महोदय शहडोल संभाग आईएएस पंडित राजीव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में विराट विप्र सम्मेलन आयोजित है। इस सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक , किडनी लीवर ट्रांसप्लांट हेतु समूचे एशिया महाद्वीप में प्रसिद्ध , अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली से डॉ० पण्डित इंद्रजीत तिवारी , एकीकृत परिषद प्रान्तीय संरक्षक पूर्व आईएएस एवं ओएसडी मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन पण्डित बी०एम० शर्मा , अपर संचालक (फारेस्ट) जबलपुर जोन आईएफएस पण्डित रविन्द्र मणि त्रिपाठी होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें