Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बीडी मिश्रा ने ली मेघालय के नये राज्यपाल की शपथ

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 5, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट शिलांग - अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी.डी. मिश्रा ने आज यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में मेघालय के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। जनवरी 2017 से अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्यरत मिश्रा को मेघालय हाईकोर्ट के न्यायाधीश हमरसन सिंह थांगख्यू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सत्यपाल मलिक का स्थान लिया जिन्होंने तीन अक्तूबर को मेघालय के राज्यपाल के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया। सत्यपाल मलिक को आगे का सेवा विस्तार नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि सत्यपाल मलिक को मोदी सरकार का विरोध करना भारी पड़ गया। जब वे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, तब उन्होंने सत्तारूढ़ दल के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये। इसके बाद जब मोदी सरकार तीन नये कृषि कानून लेकर आई तो मलिक लगातार इसका विरोध करते रहे। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ कई विवादित बयान भी दिये थे। इस शपथग्रहण समारोह में विधानसभा के अध्यक्ष मेटबाह लिंडोह, राज्य के गृहमंत्री लखमेन रिंबुई, कृषिमंत्री बंटीडोर लिंगदोह, मेघालय के पुलिस प्रमुख एल.आर. बिश्नोई और मुख्य सूचना आयुक्त एच. नोंगप्लुह तथा रक्षा अधिकारी मौजूद थे। वहीं मुख्यमंत्री कोनराड संगमा इस समय राज्य के बाहर ‘आधिकारिक दौरे' पर हैं। उन्होंने राज्य में नये राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट किया है मेघालय के राज्यपाल के रूप में कार्यभार सम्हालने पर ब्रिगेडियर मिश्रा को बधाई और शुभकामनायें। मेघालय के विकास को आगे बढ़ाने के लिये उनके परामर्श और समर्थन की प्रतीक्षा है। हम अपने खूबसूरत राज्य में उनका स्वागत करते हैं।'अधिकारियों ने मुताबिक उनके पास मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार तब तक बना रहेगा जब तक कि नियमित व्यवस्था नहीं हो जाती। साथ ही वह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी बने रहेंगे। इस बीच राज्यपाल मिश्रा ने शिलांग की साफ-सफाई के लिये प्रशंसा करते हुये कहा - यह एक अद्भुत जगह है और यह मेरी पहली यात्रा नहीं है। मैं यहां वर्ष 1971 के युद्ध में आया था , यह 101 कैंप एरिया है। हमने युद्ध में भाग लिया और पाकिस्तान को हराया। यह एक अद्भुत जगह है और यहां के लोग भी अद्भुत हैं, इतने अच्छे इतने साफ क्षेत्र से मैं प्रभावित हूं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें