Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 68.11% बच्चे पास

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Jun 9, 2020
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने धर्मशाला बोर्ड ऑफिस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि इस साल 68.11% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। कांगड़ा जिले की तनु तिलक राज (691 अंक) ने 98.71% के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है। बोर्ड ने इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली थी, लेकिन तकनीकी परेशानी के चलते कुछ घंटे रिजल्ट में देरी हो गई। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की। बता दें कि रिजल्ट 5 जून 2020 शुक्रवार को घोषित किया जाने वाला था, लेकिन उस समय बोर्ड ने इसे स्थगित कर दिया था। शिमला बोर्ड ने सुबह ही संकेत दिए थे कि रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी हो गया है, ऐसे में अब परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर चेक कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें