Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सर्बिया पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Jun 7, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बेलग्रेड (सर्बिया) - महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी सूरीनाम की यात्रा समाप्त करके आज राजकीय यात्रा पर सर्बिया पहुंचीं। सर्वियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक के निमंत्रण पर वे 09 जून तक सर्बिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। बेलग्रेड सर्बिया में निकोला टेस्ला हवाईअड्डे पहुंचने पर उनके समकक्ष एलेक्जेंडर वूसिक ने उनका स्वागत किया। इसके बाद भारतीय राष्ट्रपति ने सर्बिया के गांधीजेवा स्ट्रीट में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सर्बिया के श्रम , रोजगार , वयोवृद्ध और सामाजिक नीति मंत्री निकोला सेलाकोविक और बेलग्रेड के मेयर अलेक्जेंडर सालिक भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समारोह में उपस्थित थे। राष्ट्रपति मुर्मू यहां अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री एना ब्रनाबिक तथा नेशनल असेंबली के अध्यक्ष व्लादिमीर ओरलिक से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा वे यहां एक कारोबारी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगी। बताते चलें कि भारतीय राष्ट्रपति मुर्मू की सर्बिया यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब कोसोवो में पिछले सप्ताह से तनाव बढ़ रहा है , जिसने 2008 में सर्बिया से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।हालाँकि विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत कोसोवो की स्वतंत्रता की घोषणा को मान्यता नहीं देता है और यह कि देश की स्थिति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सर्बिया यात्रा को प्रभावित नहीं करेगी। वहीं राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बेलग्रेड में आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की सर्बिया की पहली यात्रा है। सर्बिया के राष्ट्रपति ने एक विशेष भाव से हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी की। उनके आगमन पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम और सर्बिया के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिये दोनों देशों की अपनी छह-दिवसीय यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण में यहां पहुंची हैं। वे नौ जून तक सर्बिया में रहेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें