Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: ग्यारह खिलाड़ी होंगे खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 27, 2021
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली -- नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड कमेटी ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दिया है। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों का नाम वर्ष 2021 के देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिये चुना गया है , जिसमे पैरालंपिक के पांच खिलाड़ीयों के नाम भी शामिल है। नीरज के अलावा रवि दहिया (कुश्ती) , पीआर श्रीजेश (ह़ॉकी) , लवलिना बोरगोहेन (बॉक्सिंग) , सुनील छेत्री (फुटबॉल) , मिताली राज (क्रिकेट) , प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन) , सुमित अंटिल (पैरा बैडमिंटन) , अवनि लेखरा (पैरा शूटिंग) , कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन) और एम नरवाल (पैरा शूटिंग) के नाम मौजूद हैं। खेल रत्न के इतिहास में यह पहली बार है जब इतने सारे खिलाड़ी को एक साथ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियाें को अर्जुन पुरस्कार के लिये चुना गया है। जिसमें योगेश कथूरिया , निषाद कुमार , प्रवीण कुमार , शरद कुमार , सुहास एलवाई , सिंघराज अधाना , भाविना पटेल , हरविंदर सिंह और पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियाें (श्रीजेश को छोड़कर , उन्हें खेल रत्न के लिये चुना गया है।) के नाम शामिल हैं। पिछले साल पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न अवार्ड के लिये चुना गया था। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष खेल दिवस यानि 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं , लेकिन इस बार टोक्यो ओलिंपिक (24 अगस्त से 05 सितंबर) में हिस्सा लेने वाले पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी विचार करने के लिये राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा में विलंब किया गया। बता दें कि देश में पहला खेल रत्न अवार्ड की शुरुआत वर्ष 1991-1992 से हुई थी। पांच बार के विश्व चैंपियन शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को पहला खेल रत्न दिया गया था। वहीं अब तक 43 खिलाड़ियों को इस अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें