Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान नये सीडीएस नियुक्त

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Sep 28, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली - पिछले साल दिसंबर में पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हवाई दुर्घटना में निधन के बाद केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार वे भारत सरकार के सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। बताते चलें देश के नये सीडीएस अनिल चौहान का जन्म 18 मई 1961 को हुआ था। वे मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले हैं। पहली बार वे वर्ष 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में भर्ती हुये थे। वे नेशनल डिफेंस अकेडमी खडकवासला और इंडियन मिलिट्री अकेडमी देहरादून के पूर्व छात्र रह चुके हैं। लगभग 40 वर्षों से अधिक के अपने करियर में लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान ने कई कमांड, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां की हैं। जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उन्हें व्यापक अनुभव है। गोरखा राइफल से सेना में उनकी एंट्री हुई थी। वे पीओके में बालाकोट स्ट्राइक की प्लानिंग में भी शामिल थे। चालीस साल के शानदार केरियर के बाद 31 मई 2021 को सेना की पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान रिटायर हो गये थे। उन्हें राष्ट्र की सेवा के लिये समय-समय पर परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार बनने के छह महीने के अंदर नये सीडीएस की नियुक्ति के फैसले को देश के सर्वोच्च सैन्य ढांचे में सबसे बड़ा सुधार बताया गया था।तीनों सेनाओं-थल सेना, नौसेना और वायुसेना को एकीकृत करने के लिये इस पद का सृजन किया गया था। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानि सीडीएस, चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का स्थायी अध्यक्ष होता है। यह राजनीतिक नेतृत्व को निष्पक्ष सलाह देने के अलावा रक्षामंत्री का मुख्य सैन्य सलाहकार होता है। देश की तीनों सेनाओं में समन्वय के लिये पहले सीडीएस के तौर पर जनरल रावत को नियुक्त किया गया था। यानि उन्हें देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस बनने का गौरव हासिल था। आठ दिसंबर 2021 को तमिलनाडु में खराब मौसम के चलते वायु सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 14 लोग सवार थे। नीलगिरि और तमिलनाडु के बीच कुन्नूर के जंगल में हुई इस दुर्घटना में हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोगों की जान चली गई थी। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत हो जाने के बाद से यह पद खाली था। अब उनकी मौत के करीब नौ माह बाद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान की इस पद पर नियुक्ति की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें