Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: 9 अगस्त को 2022 को नई दिल्ली में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी दिवस पर व्यापारी महाकुम्भ का आयोजन

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Aug 7, 2022
9 अगस्त को 2022 को नई दिल्ली में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी दिवस पर व्यापारी महाकुम्भ का आयोजन दिनॉक 9 अगस्त 2022 को भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कान्स्टीट्युशन क्लब में ‘‘ राष्ट्रीय व्यापारी दिवस ’’ का आयोजन किया गया है जिसमें भारत के 26 प्रांतों से लगभग 2000 की संख्या में व्यापारीगण उपस्थिति रहेगें। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा के स्पीकर श्री ओम बिडला जी, विशिष्ठ अतिथि केन्द्रीय संसदीय एवं संस्कृति मंत्री श्री अजुर्न राम मेघवाल जी, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री भानू प्रताप सिंह वर्मा के साथ साथ अन्य मंत्रियों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी, जिनके द्वारा जी.एस.टी. कृषि कानून, खाद्य सुरक्षा मानक कानून, ऑन लाईन ट्रेडिंग, खुदरा व्यापार नीति, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड/ आयोग, धारा 411-414 के अंतर्गत ज्वेलर्स व्यापारियों का पुलिस द्वारा उत्पीडन इत्यादि ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार विमर्श किया जायेगा, उक्ताशय की जानकारी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के छ.ग. केे प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक मोदी जी ने दी तथा व्यापारियों को अधिक से अधिक की संख्या दिल्ली पहुॅचने का आह्यवान किया है। श्री मोदी जी ने बताया कि व्यापारी इस बैठक के माध्यम से अपनी समस्याओं को सरकार तक पहॅुचाना चाहती है ताकि सरकार को व्यापारियों की समस्याओं की जानकारी हो सके एवं सरकार उनकी समस्याओं का निराकरण कर सकें। सम्माननीय सम्पादक महोदय ....................................कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें