Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हुई तीन देशों की यात्रा के लिये रवाना

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Aug 13, 2024
नई दिल्ली - महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम फिजी , न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय राजकीय यात्रा के लिये दिल्ली से रवाना हुई। वे पांच अगस्त से दस अगस्‍त तक फिजी , न्‍यूजीलैंड और तिमोर-लेस्‍ते की यात्रा पर रहेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी और तिमोर - लेस्ते की पहली यात्रा है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा का पहला चरण फिजी से शुरू होगा , जहां वे देश की संसद को संबोधित करेंगी। फिजी में राष्ट्रपति मुर्मू देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत भी करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू द्विपीय देश के गवर्नर जनरल सिंडी कीरो के निमंत्रण पर आठ और नौ अगस्त को न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा पर जायेंगी , यह आठ वर्षों के बाद भारत के किसी राष्ट्रपति की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा है। यहां वे गवर्नर-जनरल के साथ द्विपक्षीय बैठक के अलावा प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ भी बैठक करेंगी। न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल कीरो राष्ट्रपति की यात्रा के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू 10 अगस्त को लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर-लेस्ते जायेंगी , वहां वे राष्ट्रपति होर्ता के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी तथा भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें