Thursday 4th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पुरी शंकराचार्यजी ने चंद्रयान अभियान की सफलता पर दी बधाई

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Aug 25, 2023
जगन्नाथपुरी - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज ने चंद्रयान अभियान की सफलता पर अपने संदेश में कहा कि मुझे बहुत ही प्रसन्नता है , इसरो के माननीय वैज्ञानिकों ने देश को गौरवान्वित किया है। चंद्रमंडल तक उनके यान की गति विश्व के लिये आदर्श है। चीफ सोमनाथ इत्यादि जो महानुभाव है , वे इस प्रकार के अभियान में सफल होते रहें ऐसी हमारी भावना है। साथ ही साथ केंद्रीय और प्रांतीय शासन तंत्र ने जो वैज्ञानिकों को सुविधा प्रदान की है , साथ ही साथ कार्य करने के लिये अवसर प्रदान किया है वे भी धन्यवाद के पात्र हैं। गौरतलब है कि पूर्व में पुरी शंकराचार्यजी का वैज्ञानिकों के संस्थान में वेदों में सन्निहित विज्ञान विषय पर प्रवचन आयोजित हुआ है तथा वैज्ञानिकों को उनसे मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ है। बार्क मुम्बई , चांदीपुर उड़ीसा के साथ ही इसरो बंगलौर में भी उनका व्याख्यान आयोजित हुआ तथा इसरो मुख्यालय में उन्हें सम्मान स्वरूप सेटेलाइट का माडल भी भेंट किया गया है। वेदों में सन्निहित विज्ञान के गूढ़ रहस्यों को प्रतिपादित करते हुये वैज्ञानिकों ने उद्घृत किया है कि वेदों में वर्णित विभिन्न सिद्धान्तों से हम लोगों का मार्ग प्रशस्त होता है। आज आवश्यकता इस बात की है कि राष्ट्र की चहुंमुखी विकास एवं प्रगति के लिये शासक वर्ग को मान्य आचार्यों से मार्गदर्शन लेकर नीतियां निर्धारित कर उनका शास्त्रोक्त विधि से क्रियान्वयन सुनिश्चित करना चाहिये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें