Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बीजेपी कार्यालय आगमन के दौरान बोले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Nov 25, 2023
सुल्तानपुर की कानून व्यवस्था बेहद खराब, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की जाएगी।भाजपा एक जीवंत राजनीतिक संगठन है। हम अपने कार्यक्रमों के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं। पांच राज्यों के चुनाव का जो भी जनादेश आएगा उसे देखते हुए हम कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आगे बढ़ेंगे। मल्लिकार्जुन खड़के, मणि शंकर अय्यर आदि कांग्रेसी नेताओं ने जो पीएम पर टिप्पणी की, राहुल गांधी ने पीएम पर टिप्पणी की। जिस पर उनको सजा हुई। कांग्रेस के नेता इस तरह टिप्पणी करते रहते हैं। वह जो भी करें लेकिन हमें अपनी भाषा की मर्यादा नहीं लांघनी चाहिए। बिहार के 75% आरक्षण पर में टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। लेकिन लालू यादव और नीतीश कुमार की सरकारों का 33 साल तक शासन चला। यह सीजनल लोग हैं, चुनाव के समय जातियों में टकराव पैदा करना। आरक्षण का प्रलोभन देकर यह अपना राजनीतिक हित साधना चाहते हैं। जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है । हमारी पार्टी गरीब के कल्याण को लेकर आगे बढ़ रही है। जातिगत जनगणना के विरोध में हम नहीं हैं। यह निर्णय पार्टी करेगी। मीराबाई जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम पर पीएम मथुरा गए थे। जहां सांसद हेमा मालिनी द्वारा कार्यक्रम आयोजित था। यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था । जिसमें पीएम शामिल होने गए थे। पीएम अपने कार्यक्रमों के तहत विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते रहते हैं। विपक्ष को ऐसे सवाल खड़े नहीं करना चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें