Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा में मिलेगा 5वां ऑप्शन,किसी सवाल का जवाब नहीं देने पर इसे भरना होगा, खाली छोड़ने पर होगी नेगेटिव मार्किंग

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Dec 21, 2023
जयपुर कर्मचारी चयन बोर्ड ने अब सवाल के जवाब के तौर पर 4 के स्थान पर 5 विकल्प देने का फैसला किया है। ऐसे में अगर अभ्यर्थी 4 में से कोई विकल्प नहीं भरता है तो उसे 5वां विकल्प भरना होगा। ऐसा नहीं करने पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों को पांचवें विकल्प के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त वक्त भी दिया गया है। जिसमें वह सवालों के जवाब को अच्छे से जांच 5वां विकल्प भर सकेंगे। ऐसे में अगर किसी अभ्यर्थी ने 10% से अधिक सवालों में 5वां विकल्प नहीं भरा। तो उसे अयोग्य भी घोषित कर दिया जाएगा। *राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में इन भर्ती परीक्षाओं में शुरू होगा पांचवा विकल्प* भर्ती परीक्षा पदों की संख्या परीक्षा की तारीख सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2730 16 जनवरी कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाधिकारी सीधी भर्ती 5388 20 जून संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीधी भर्ती 2058 6 जुलाई संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 583 7 जुलाई कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती 430 10 जुलाई पशु परिचर सीधी भर्ती 5934 6 अक्टूबर *इस तरह भरना होगा 5वां विकल्प* राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा अब से भर्ती परीक्षाओं में उम्मीदवारों को पांच विकल्पों में एक विकल्प को नीले बॉल पेन से गहरा गोल निशान आंसर शीट में भरना होगा। प्रत्येक सवाल के लिए विकल्पों में से एक ऑप्शन को भरना जरूरी होगा। वहीं, अगर किसी उम्मीदवार द्वारा किसी सवाल को हल नहीं किया जाता है। तो उसके लिए पांचवां विकल्प (E) में गोला गहरा करना होगा। अगर कोई अभ्यर्थी पांचों में से कोई विकल्प नहीं चुनता है। तो प्रत्येक सवाल के लिए 1/3 अंक कांटे जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया के लिए भर्ती परीक्षा के लिए निर्धारित वक्त के साथ ही अभ्यर्थी को 10 मिनट का समय भी एक्स्ट्रा दिया जाएगा, जिससे वह यह जांच लें कि उन्होंने पांच में किसी एक सर्किल को डार्क किया है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने 10 प्रतिशत से अधिक सवाल में किसी भी पांच विकल्प में से एक का चयन नहीं किया गया होगा। तो उसे अयोग्य करार दिया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं को और ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस प्रक्रिया को अपनाया है, ताकि भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाओं को निर्विवाद बनाया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें