: हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी में हुआ सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ
Mukesh Kumar Bharti
Thu, Feb 9, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जगन्नाथपुरी - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज द्वारा संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठपरिषद्, आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी हिन्दू राष्ट्र निर्माण के संकल्प हेतु आराधना पूजन अंतर्गत हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का सामूहिक आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में जांजगीर चाम्पा इकाई द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर में श्रीमती पूनम गौरहा के निवास पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ आराधना एवं हनुमान चालीसा पाठ , पूजन हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अवसर पर मोहन द्विवेदी , पद्मेश शर्मा , शांतिलाल सोनी , सिद्धनाथ सोनी , धर्मा सोनी , गोपेश पांडेय , सत्यप्रकाश तिवारी , कुंज बिहारी मिश्रा , प्रद्युम्न शर्मा , एल० के० पांडेय , गोपेश साहू , बी०डी० दीवान , निर्मला देवी , पूनम खरसन , प्रतिमा साहू , अलका शर्मा एवं पूनम गौरहा उपस्थित रहे। पाठ के पश्चात संगोष्ठी में पूज्यपाद पुरी शंकराचार्यजी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर में सहभागिता तथा जिले में संगठन विस्तार की व्यूह रचना पर विचार विमर्श हुआ। प्रसाद वितरण के पश्चात जयघोष एवं हम भारत भव्य बनायेंगे , हम हिन्दू राष्ट्र बनायेंगे संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन