Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कामनवेल्थ खेलों में 22 स्वर्ण के साथ भारत का शानदार प्रदर्शन

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Aug 13, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बर्मिघम (इंग्लैंड) - भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 61 मेडल जीतकर इन खेलों में अपने अभियान का समापन किया। इसमें भारत ने 22 स्वर्ण , 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते। भारत के लिये बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन पीवी सिंधु , लक्ष्य सेन और सात्विकसाइराज रेंकी रेडडी तथा चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बैडमिंटन में और अचंता शरत कमल ने टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीते। वहीं जी साथियान ने टेबल टेनिस में कांस्य पदक हासिल किया जबकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हाकी में भारतीय पुरूष टीम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-0 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने स्वर्ण जीतने का मौका गंवा दिया और रजत पदक के साथ अपने अभियान को खत्म किया। बताते चलें ऑस्ट्रेलिया ने 178 मेडल जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। उसे 67 स्वर्ण , 57 रचत और 57 कांस्य मिले। इंग्लैंड (176) दूसरे और कनाडा (92) तीसरे नंबर पर रहा। भारत को मिले पदकों की सूची - कुल 22 स्वर्ण पदक -  मीराबाई चानू , जेरेमी लालरिनुंगाज्ञ, अंचिता शेउली , महिला लॉन बॉल टीम , टीटी पुरुष टीम , सुधीर , बजरंग पूनिया , साक्षी मलिक , दीपक पूनिया , रवि दहिया , विनेश , नवीन , भाविना , नीतू , अमित पंघाल , एल्डहॉस पॉल , निकहत जरीन , शरत-श्रीजा , पीवी सिंधु , लक्ष्य सेन , सात्विक-चिराग , शरत। कुल 16 रजत पदक - संकेत सरगर , बिंदियारानी देवी , सुशीला देवी , विकास ठाकुर , भारतीय बैडमिंटन टीम , तूलिका मान , मुरली श्रीशंकर , अंशु मलिक , प्रियंका , अविनाश साबले , पुरुष लॉन बॉल टीम , अब्दुल्ला अबोबैकर , शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम , सागर , पुरुष हॉकी टीम। कुल 23 कांस्य पदक - गुरुराजा , विजय कुमार यादव , हरजिंदर कौर , लवप्रीत सिंह , सौरव घोषाल , गुरदीप सिंह , तेजस्विन शंकर , दिव्या काकरन , मोहित ग्रेवाल , जैस्मिन , पूजा गहलोत , पूजा सिहाग , मोहम्मद हुसामुद्दीन , दीपक नेहरा , रोहित टोकस , महिला हॉकी टीम , संदीप कुमार , अन्नू रानी , सौरव-दीपिका , किदांबी श्रीकांत , त्रिषा-गायत्री , साथियान।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें