Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: टीम इंडिया ने सीरीज में बनाई 2-0 से अजेय बढ़त

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Jul 12, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट ढाका - भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ढाका में खेला गया। इस मुकाबले में बांग्लादेश को आठ रनों से हराकर तीन मैचों की टी- 20 सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 95 रन बनाये थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 87 रन पर सिमट गई। सीरीज का तीसरा मुकाबला 13 जुलाई को खेला जायेगा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने बांग्लादेश के सामने 20 ओवर में 96 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 95 रन बनाये। भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही। स्मृति मंधाना 13 रन , शेफाली वर्मा 19 रन और जेमिमा रॉड्रिग्स 21 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर खाता भी नहीं खेल सकीं। यास्तिका भाटिया 11 रन , हरलीन देओल छह रन , दीप्ति शर्मा 10 रन और अमनजोत कौर 14 रन बनाकर आउट हुईं। पूजा वस्त्राकर सात रन और मिन्नू मणि पांच रन बनाकर नाबाद रहीं। सुल्ताना खातून ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिये , वहीं फाहिमा खातून को दो विकेट मिले। जबकि मारूफा अख्तर , नाहिदा अख्तर और राबेया खान को एक-एक विकेट मिला। अपनी जीत के लिये 96 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर्स शमिमा सुल्ताना और शाथी रानी पांच-पांच रन बनाकर आउट हुईं। मुर्शिदा खातून चार रन और रितु मोनी भी चार रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद शोर्ना अख्तर और कप्तान निगार सुल्ताना ने पांचवें विकेट के लिये 34 रन जोड़े। शोर्ना सात रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना भी 55 गेंदों में दो चौके की मदद से 38 रन बनाकर पवेलियन चलती बनीं। वह अपनी टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। आखिरी ओवर में बांग्लादेश को 10 रन की जरूरत थी। शेफाली वर्मा गेंदबाजी के लिये आईं। इस ओवर में कुल चार विकेट गिरे। इसमें से तीन शेफाली ने झटके , वहीं एक खिलाड़ी रन आउट हुई। शेफाली ने आखिरी ओवर में नाहिदा अख्तर (06) , फाहिमा खातून (0) और मारूफा अख्तर (0) को आउट किया। वहीं राबेया खान (0) रन आउट हुईं। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और शेफाली ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिये। वहीं मिन्नू मणि को दो विकेट मिले और बारेड्डी अनुषा को एक विकेट मिला। दोनों देशों की टीमें - भारत - शेफाली वर्मा , स्मृति मंधाना , जेमिमा रॉड्रिग्स , हरमनप्रीत कौर (कप्तान) , यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) , हरलीन देओल , पूजा वस्त्राकर , दीप्ति शर्मा , अमनजोत कौर , बरेड्डी अनुषा , मिन्नू मणि। बांग्लादेश - शाथी रानी , शमीमा सुल्ताना , शोभना मोस्तरी , निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान) , शोर्ना अख्तर , रितु मोनी , नाहिदा अख्तर , फाहिमा खातून , मारुफा अख्तर , सुल्ताना खातून , राबेया खान।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें