: बालको में पृथ्वी दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित
Tue, Apr 25, 2023
बालकोनगर, 25 अप्रैल 2023। पृथ्वी दिवस के अवसर पर वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों और समुदाय के साथ पृथ्वी के सुरक्षित और पर्यावरणीय भविष्य को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही कंपनी ने 22 से 29 अप्रैल को 'कागज रहित सप्ताह' के रूप में मनाया एवं कर्मचारियों और व्यवसाय के साझेदारों को डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। पहले भी कंपनी ने प्लांट के अंदर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम कर संयंत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त संयंत्र बनने की दिशा में अग्रसर है।
बालको ने कर्मचारियों को पेपर कप के उपयोग को कम करने के लिए स्वयं का चाय/कॉफी मग लाने के लिए प्रोत्साहित किया। कंपनी ने सूखे और गीले कचरे को पृथक्करण के विषय पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किए। जिसमें बालको के कर्मचारी, बालको महिला क्लब के सदस्य और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे। टाउनशिप से निकलने अपशिष्ट के निपटारे के लिए सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर (एसआरएलएम) स्थापित है जहां समग्र कचरे को जैविक खाद बनाने का काम किया जाता है। खाद बिक्री के लिए भी उपलब्ध है, टाउनशिप में कई परिवारों द्वारा अपने बगीचों में इसका उपयोग किया जाता है।
बालको ने भटगाँव में समुदाय के साथ पृथ्वी दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने हिस्सा लिया जो राज्य वन विभाग के अधिकारियों के साथ सयुंक्त रूप से आयोजित किया गया था। महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण और वन सुरक्षा के साथ अधिक वृक्ष लगाने के महत्व के बारे में बताया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का लाभ और समुदाय के भीतर हरियाली बढ़ाने की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन समुदाय के सरकारी स्कूल में वृक्षारोपण और महिलाओं के बीच पौधे के वितरण के साथ हुआ। इसके अतिरिक्त गर्मी में पक्षियों और जानवरों के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी रखे गए।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पृथ्वी दिवस हमारे लिए एक साथ आने और ऐसी पहल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है जो भविष्य में पर्यावरण के पोषण में योगदान देगा। बालको के विजन, कॉरपोरेट उद्देश्य, उत्पादन प्रक्रियाओं और व्यवसाय संचालन के विभिन्न तरीके पर्यावरण के सतत संवर्धन को बढ़ावा देते हैं।
शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट और शून्य उत्सर्जन’ नीति के अनुरूप बालको ने इस वित्तीय वर्ष आसपास में लगभग 1,2 लाख पौधे लगाए हैं। कंपनी अपनी ऊर्जा स्रोतो में विविधता लाने के लिए अक्षय ऊर्जा के विकल्प भी तलाश रही है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बालको को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। फ्रॉस्ट एंड सुलिवन द्वारा 'सस्टेनेबल फैक्ट्री ऑफ द ईयर' अवार्ड, सीआईआई ग्रीन कंपनी रेटिंग सिस्टम में 'ग्रीनको सिल्वर' अवार्ड और विश्व सीएसआर कांग्रेस द्वारा सर्वश्रेष्ठ हरित व्यवसाय पुरस्कार तथा सर्वश्रेष्ठ हरित उत्कृष्टता अवॉर्ड जीते।
-----------------------------
: बालको ने किया सप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Thu, Apr 20, 2023
बालकोनगर, 20 अप्रैल 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने समुदायों के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और सुरक्षित मातृत्व के महत्व को बढ़ावा देने के लिए आरोग्य परियोजना के तहत सप्ताहिक स्वास्थ्य अभियान का आयोजन किया। विश्व स्वास्थ्य दिवस और और राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर आयोजित अभियान में मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पोषण (एमसीएचएन) सत्र शामिल थे जिससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दूरस्थ समुदायों के लोग लाभान्वित हुए।
बालको के सामुदायिक स्वास्थ्य शिविरों में मधुमेह, रक्तचाप जैसी सेवाओं के अलावा दंत चिकित्सकों, बाल रोग विशेषज्ञों, स्त्री रोग विशेषज्ञों, सामान्य चिकित्सकों और फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा विशेष परामर्श दी गई। कोरबा में माखुर पानी के आसपास रहने वाले 7 समुदायों के 130 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। कंपनी ने सुरक्षित मातृत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए औराकछार, चुईया, बेलगड़ी बस्ती और शिव नगर में मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण (एमसीएचएन) सत्रों को आयोजित की। कोरबा जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित सुरक्षित मातृत्व और पोषण, हीमोग्लोबिन (एचबी) परीक्षण और चिकित्सा परामर्श दी गई, जिससे 4 समुदायों के 120 से अधिक गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लाभ मिला।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने स्वास्थ्य अभियान के प्रभाव पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के आसपास के समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ाना है और इसके साथ दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और समुदाय के कमजोर वर्गों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।
आरोग्य परियोजना बालको का व्यापक स्वास्थ्य पहल है जो ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तथा कुपोषण को कम करने के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023 में 30 से अधिक समुदायों के लगभग 30,000 लोग लाभान्वित हुए हैं।
‘उपचार आपके दरवाजे’ थीम पर संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई की मदद से जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। वित्त वर्ष 2023 में एमएचवी से लगभग 14000 लोगों लाभान्वित हुए हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट (आरएचपी) और हेल्थ चौपाल के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा विशेष परामर्श से लगभग 170 किशोर, माताएं और बच्चे लाभान्वित हुए। बालको मल्टीस्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैंप से वित्तीय वर्ष 2023 में लगभग 1700 लोग लाभान्वित हुए।
पोषण बाड़ी कार्यक्रम के तहत स्वस्थ पोषण की मदद से गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं और कुपोषित अबतक लगभग 300 परिवारों ने पोषण बाड़ी बनाए हैं। टीएचआर (टेक होम राशन) प्रशिक्षण से गर्भवती, स्तनपान कराने वाली माताओं और कुपोषित बच्चों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक पूरक खाद्य कार्यक्रम है जिससे व्यंजनों बनाने पर 600 से अधिक माताओं को प्रशिक्षित किया है। पीडी हर्थ कार्यक्रम के तहत लगभग 360 बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिली है।
नई किरण परियोजना माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन पर महिलाओं और किशोरियों के बीच जागरूकता, क्षमता निर्माण और नेतृत्व विकास का निर्माण करती है। यह पहल 45 गांवों के लगभग 48000 से अधिक महिलाओं, पुरुषों, किशोर लड़कियों और लड़कों को संवेदनशील बनाने में मदद की है।
बालको के लिए समुदायों का सामाजिक-आर्थिक विकास सर्वोपरि है। कंपनी शिक्षा, स्थायी आजीविका, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य संपदा, जल एवं स्वच्छता, खेल, संस्कृति और बुनियादी जरूरतों के विकास में गहन हस्तक्षेप के माध्यम से सालाना लगभग 1.67 लाख लोगों के जीवन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप लाभ पहुंचा रही है। बालको के सामाजिक विकास प्रयास छत्तीसगढ़ के 4 जिलों को कवर करते हुए 123 गांवों तक पहुंचती है। कोरबा, कवर्धा, सरगुजा और रायपुर और इसकी सीएसआर नीतियों और प्रणालियों को जमीन पर स्थायी प्रभाव देने के लिए तैयार और कार्यान्वित किया जाता है जिससे इन समुदायों को राष्ट्र की प्रगति में एक समान भागीदार बनाया जाता है।
: बालको में लैंगिक संवेदीकरण पर कार्यशाला का आयोजन
Sun, Apr 16, 2023
बालकोनगर, 15 अप्रैल, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को सम्मान देकर ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी मनाया। कंपनी ने बालको लर्निंग सेंटर (बीएलसी) में ट्रांसजेंडर नागरिकों की पृष्ठभूमि, समुदाय की सामाजिक स्थिति, मनोवैज्ञानिक समस्याएं एवं समाधान विषय पर दो दिवसीय लैंगिक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जो संबंधित विभागों और कार्यक्षेत्र में लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यशाला का नेतृत्व छत्तीसगढ़ तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड सदस्य एवं छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति की अध्यक्ष विद्या राजपूत, सचिव रवीना बरिहा और पोपी देवनाथ ने किया।बालको छत्तीसगढ़ के पहले उद्योगों में से एक है और देश की उन चुनिंदा मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल है जो ट्रांसजेंडर नागरिकों को रोजगार के अवसर दिए हैं। अब तक कंपनी ने अपनी कार्यस्थल में 15 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की भर्ती की है। कंपनी समान अवसर प्रदान करने और सभी कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल बनाने में विश्वास करती है। ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी पर उन्हें अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था कि कैसे कंपनी ट्रांसजेंडर समुदाय की एक बड़ी सहयोगी हो सकती है। ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को अपने विचार, दृष्टि और बालको के साथ अपने भविष्य को बदलते हुए देखने के तरीके को व्यक्त करने के लिए एक मंच दिया गया। सुरक्षा और शॉपफ्लोर ऑपरेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल वे लगभग एक साल से कंपनी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको अपने कार्यस्थल में विविधता लाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस परिवर्तन प्रक्रिया को तेज करने और मजबूत करने के लिए प्रयास करता है। कंपनी का यह पहलए समाज में सामाजिक परिवर्तन लाने और सभी के लिए समानता, गैर-भेदभाव और समान अवसरों का वातावरण बनाने की दिशा में एक कदम है। बालको राष्ट्र निर्माण में अपने कर्मचारियों के उच्च प्रतिभा का भरपूर उपयोग कर रहा है। प्रतिभा लैंगिक पूर्वाग्रहों से मुक्त होती है। कोई भी व्यक्ति जन्मजात प्रतिभाशाली नहीं होता बल्कि उसे तैयार करना पड़ता है। यह उचित समय है कि समाज के समग्र विकास के लिए ट्रांसजेंडरों के सशक्तिकरण की दिशा में काम करें।अपने अनुभव को साझा करते हुए बालको की सुरक्षा विभाग में कार्यरत ट्रांसजेंडर मधु मानिकपुरी ने कहा कि मैं बालको के कार्यबल का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं। मैं बालको के समावेशी और लैंगिक समानतापूर्ण कार्य संस्कृति का हिस्सा बनकर खुश हूं। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा आयोजित लैंगिक संवेदीकरण कार्यशाला से कार्यस्थल में मुझे अधिक सहज और समर्थित महसूस करने में मदद मिली। मुझे बालको की सुरक्षा टीम का सदस्य होने पर गर्व है और कंपनी की सफलता में योगदान देने के लिए तत्पर हूं।
-----------------------------------