: युवा जागृति संगठन एवं यूथ कांग्रेस द्वारा मनाया गया महिला दिवस
Sat, Mar 11, 2023
युवा जागृति संगठन एवं प्रदेश यूथ कांग्रेस की महासचिव रूबी तिवारी द्वारा आयोजित महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अथिति ज्योत्स्ना चरणदास महंत,विशिष्ट अतिथि अर्चना उपाध्याय सदस्य महिला आयोग छ.ग., उषा तिवारी पुर्व जिलाध्यक्ष ग्रामीण,सपना चौहान जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर, कुसुम द्विवेदी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर,प्रेम लता डालमिया समाज सेविका,रुपा तिवारी एल्डरमेन,गीता गभेल एल्डरमेन,सुनीता तिग्गा प्रदेश कोषाध्यक्ष सेवादल,ममता अग्रवाल जिलाध्यक्ष महिला सेवादल कोरबा,द्रौपदी तिवारी,क्रांती सोनी संयुक्त महामंत्री कोरबा कांग्रेस कमेटी,शशिलता पांडेय पुर्व जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कोरबा,पुष्पा पात्रे जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला कांग्रेस कोरबा,उस्मान खान वरिस्ठ कांग्रेसी,कृपा राम साहू एम आई सी कोरबा नगर निगम,सुरेन्द्र शर्मा अध्यक्ष पूर्वांचल बालको एवं युवा जागृति के पधादिकारि,प्रभारी,सदस्य, एवं यूथ कांग्रेस के सदस्य,कांग्रेस परिवार के लोग और महिलायें भारी संख्या में उपस्थित थे।महिला दिवस के अवसर पर खेल कूद का भी आयोजन हुआ एवं सभी को श्रीमती ज्योत्स्ना चरण दास महंत जी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
*इस कार्यक्रम में युवा जागृति के तरफ से महासचिव बुधेस्वर चौहान एवं कोषाध्यक्ष ललन ठाकुर एवं यूथ कांग्रेस की तरफ से रूबी तिवारी एवं ममता कटकवार की महत्वपूर्ण भुमिका रही*
: मोदी केयर बालकों से तनु साहू की टीम ने दान किये वस्त्र और घरेलू सामग्री।।
Wed, Mar 8, 2023
तनु साहू जो की modicare में प्लैटिनम director के पद पर कार्यरत है की टीम ने पंचशील सेवा समिति सेक्टर 4 बालको पहुचकर लोगो की अच्छे स्वास्थ्य की कामना की साथ ही बिस्किट कपडे मोदीकेयर अगरबत्ती साबुन मशाले आदि समिति को दान किये। उन्होंने बताया की modicare एक स्वदेशी direct selling company है Jo IDSA approved है. जिसके products उच्च गुणवत्ता के है और स्वास्थ्य की दृष्टी से बहुत अच्छे है। सभी लोगो को modicare के products उपयोग करने चाहिए और दान भी करने चाहिए।नी संदेह ही पूर्वजो द्वारा कहा गया है अच्छा खाने और अच्छा दान करने से घर में सुख शांति समृद्धि आती है। तनु जी ने बताया की modicare के संस्थापक श्री समीर मोदी जी ने बेहतर मंच प्रदान किया है। कोई भी लोग पुरुष महिलाये modicare से स्वरोजगार पा सकते है। बेरोजगारो के लिए पैसा कमाने का जरिया बन सकता है। जिसमे आप रोजमर्रा की जरुरत के सामानों jo बाहर से लेते थे वो यहाँ से लेकर अच्छी बचत और इनकम kar सकते है।
modicare में डायरेक्टर लखेश्वर जी ने भी सामग्री दान किये और साथ ही अपने पापा की अच्छे स्वस्थ्य के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर डायरेक्टर श्रवण जी और बबिता जी सरिता जी ललीता जी उपस्थित थे।
पंचशील सेवा समिति की ओर से प्रभात जी आनन्द जी उपस्थित थे।
: बालको परिवार ने धूमधाम से मनाई होली
Wed, Mar 8, 2023
बालकोनगर, 08 मार्च। होली उत्सव बालको परिवार ने पूरे उत्साह से मनाया। बालको के एल्यूमिनियम क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बालको के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और विभिन्न श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों ने फाग मंडली के सुमधुर फाग गीतों के बीच होली का भरपूर लुत्फ उठाया। श्री कुमार ने बालको परिवार को होली की बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। होली की पूर्व संध्या पर बालकोनगर स्थित जीईटी हॉस्टल में होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीईओ श्री कुमार सहित बालको के युवा अधिकारियों ने होलिका की पूजा-अर्चना कर उसका दहन किया।
-----------