: बालको ने त्यौहारों पर आय सृजन हेतु 300 महिलाओं को किया प्रशिक्षित
Mon, Oct 10, 2022
बालकोनगर, 10 अक्टूबर 2022। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी (बालको) ने त्यौहारों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) हेतु नई पहल की है। कंपनी के उन्नति परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षिण के माध्यम से एसएचजी सदस्यों हेतु विभिन्न उत्पाद बनाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यशालाओं के माध्यम से बालको प्रतिभागियों को अपने लिए राजस्व और आय सृजन के लिए अतिरिक्त स्त्रोत बनाने में मदद कर रहा है। त्यौहारों के उमंग एवं उत्साह को बढ़ावा मिल रहा है।
बालको ने रक्षा बंधन त्यौहार के दौरान अपने सामुदायिक परियोजना 'उन्नति' के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशालाओं की शुरुआत की थी। त्यौहार से पहले सदस्यों ने हस्तनिर्मित राखियां बनाई और बेचीं। वहीं गणेश चतुर्थी त्यौहार पर नर्मदा नदी से निकाली गई पवित्र मिट्टी और गंगा नदी के पानी से भगवान गणेश की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियां बनाईं। नई पहल होने के बावजूद एसएचजी सदस्यों ने गणेश की अधिकांश मूर्तियों को बेचने में सफलता हासिल की जो उनकी मेहनत एवं गुणवत्ता को दर्शाता है।
दिवाली त्यौहार के मद्देनजर एसएचजी सदस्यों ने स्थानीय महिलाओं के विविध हितों को ध्यान में रखते हुए कई प्रशिक्षण सत्रों की पेशकश की है। वर्तमान संचालित कार्यशाला 'कला प्रशिक्षण' और 'हस्तनिर्मित चॉकलेट' सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को बुनियादी ड्राइंग एवं पेंटिंग कौशल और स्वादिष्ट चॉकलेट बनाने की विधि सिखाई जा रही है। इसके अलावा 'छत्तीसा' पहल की शुरूआत की है जिसमें पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाना सिखाया जा रहा है। कार्यशाला की मदद से अब तक 300 से ज्यादा एसएचजी सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने कहा कि हम समाज की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्थानीय महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अनेक अवसर बालको की परियोजना उन्नति के जरिए उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं। इससे उन्हें समाज में अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करने में मदद मिलेगी। श्री पति ने कहा कि महिलाएं अपने परिवार, समाज और देश को बुलंदियों पर लेकर जाने में अपना योगदान दें। बालको प्रबंधन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है।
स्वयंसेवी संगठन जीपीआर स्ट्रैटेजीज एंड सोल्यूशंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रेक्स मेहता कहते हैं कि बालको सामुदायिक विकास के चहुंमुखी प्रयासों के अंतर्गत उन्नति परियोजना सफलता का एक उदाहरण है। उन्नति परियोजना के अंतर्गत महिला सबलीकरण के उद्देश्य से आर्थिक समावेशन एवं स्वावलंबन, समूह तथा सामाजिक सुदृढ़ीकरण के आधार स्तंभों को लक्षित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं की रचनात्मक भागीदारी से यह परियोजना नई ऊंचाइयों को छूएगी।
लाभार्थी धनेश्वरी गोस्वामी ने बताया कि चॉकलेट बनाने का अनुभव वाकई में बहुत अच्छा था। हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि जो चॉकलेट बाजार से खरीदते हैं उसे घर पर भी बनाया जा सकता है। प्रशिक्षण से हम चॉकलेट बनाना सीख गए और जिसे बाजार में बेचकर अपनी आय बढ़ाने में मदद मिली है।
परियोजना उन्नति के जरिए महिलाओं को अनेक गतिविधियों से जोड़ा गया है जिससे उन्हें आजीविका प्राप्त करने और खुद के पैरों पर खड़े होने में मदद मिली है। वर्तमान में कोरबा के 45 शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 458 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 5066 महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रमों से लाभ मिल रहा है। परियोजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों के फेडरेशन विकास की दिशा में कार्य जारी है। महिलाओं को क्षमता निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, सूक्ष्म उद्यमों के प्रचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
-----------------------
: बाल्को नगर के 4 प्रतिभागियों का राज्य स्पर्धा रायपुर हेतु चयन,,
Sat, Oct 1, 2022
बालको नगर--- 22 बी राज्य स्तरीय स्पर्धा रायपुर में हाकी 14 आयु वर्ग बालक बालिका स्पर्धा 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित है जिसमें बालको नगर के सुखदेव, गगन , तनीश एवं शालू यादव का चयन हुआ है,
इस उपलब्धि पर सेवानिवृत्त जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री प्यारे लाल चौधरी, श्री आर के पांडे, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री के आर टंडन, भोजेंद्र सिंह प्राचार्य मिनीमाता स्कूल बाल्को नगर ,गोपाल दास , धनराज निर्मलकर, नैतिक दास, प्रभात सिंह, चंदन मोरिया, महेंद्र पटेल, महेंद्र चंद्रा, कुमारी रंजीता सिंह आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना की है
: बालको ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया
Fri, Sep 30, 2022
बालकोनगर, 30 सितंबर, 2022। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपने कार्यक्षेत्र और आसपास के समुदायों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरणीय स्वास्थ्य सुधार के प्रति प्रोत्साहित कर रहा है। बालको की धातु उत्पादन प्रक्रियाएं आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक सरोकारों के विभिन्न मानदंडों पर आधारित हैं। उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन के लिए बालको ने बड़े पैमाने पर निवेश किए हैं।
जमीनी स्तर पर पर्यावरण के अनुकूलता को निरंतर आगे बढ़ाने में युवा पीढ़ी की क्षमता को समझते हुए बालको आसपास के स्कूली छात्रों के लिए नियमित जागरूकता सत्र आयोजित कर रहा है। हाल ही में बालको ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड (सीईसीबी) क्षेत्रिय कार्यालय, कोरबा के सहयोग से छात्रों के लिए विश्व ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस वर्ष की थीम 'पृथ्वी पर जीवन की रक्षा के लिए वैश्विक सहयोग' विषय पर छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी जैसे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।
ईएसजी के प्रति बालको परिवार के सदस्यों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बालको ने संयंत्र में स्वैच्छिक ‘कार पूल ड्राइव’ 'मेकिंग बर्थडे ग्रीनर' की शुरूआत की है जिसके अंतर्गत कर्मचारी अपने जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण करते हैं। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन एवं घर के आस-पास हरियाली बनाये रखना है। पर्यावरण संरक्षण महत्व पर आज का हमारा प्रयास भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा के रूप में भी कार्य करेगा।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि बालको अपने प्रचालनों में इकोसिस्टम रोटेशन और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करने के लिए कटिबद्ध है। पारिस्थितिकी तंत्र के पोषण और सतत विकास के लिए पर्यावरण उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण महत्व पर आज का हमारा प्रयास भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा के रूप में कार्य करेगा। बालको के विजन, कॉरपोरेट उद्देश्य, उत्पादन प्रक्रियाओं और व्यवसाय संचालन के विभिन्न तरीके पर्यावरण के सतत संवर्धन को बढ़ावा देते हैं।
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन और सतत एवं सुरक्षित कार्य शैली को प्रोत्साहित करने के लिए बालको को विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बालको टीम के सामूहिक प्रयासों से वर्ष 2022 में सीईई एनवायरनमेंट एक्सीलेंस अवार्ड, ग्रीनटेक इनवायरमेंट अवार्ड और कलिंग एनवायरनमेंट एक्सीलेंस अवार्ड जीते।
------------------------