: बांकीमोंगरा में धुम-धाम किया गया मां दुर्गा विसर्जन
Sun, Oct 17, 2021
कोरबा जिला के उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा के मंनोरंजन मंदिर क्लब , शांतिनगर , जंगल साईड , मोंगरा बस्ती , गजरा , कटईनार , घोड़देवा , अरदा सहित अनेक जगहों में नव दिन के लिए विराजे मां दुर्गा को कह़ी दसवें तो कही ग्यारहवें दिन में बड़े धुम-धाम से डिजे बाजे के साथ बांकीमोंगरा के स्थानीय नदी, तलाबों में विसर्जन किया गया । वहीं नव दिनों तक सेवा करने वाले आसपास के भक्तों ने नम आंखों से दुर्गा मां को विदाई किये विसर्जन से पूर्व आसपास के सुहागिनों ने माता के मंदिर में सिन्दूर दान किये जिसके बाद दुर्गे मैया कि जय के जयकारे के साथ डिजे बाजे के साथ दुर्गा पंडाल से मुख्य चौराहे होते हुए स्थानीय तालाबों में पूजा अर्चना करने के बाद विसर्जन किया गया । विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन कि भी कड़ी नजर रही जहां वाद-विवाद कि स्थिति नहीं हुई वहीं शांतिपूर्वक मां दुर्गा को विसर्जन किया ।
: बांकीमोंगरा क्षेत्रों में धुम-धाम से मनाया गया दशहरा उत्सव
Sun, Oct 17, 2021
कोरबा जिले के साथ साथ उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा उत्सव धुमधाम से मनाया गया । बांकीमोंगरा के गजरा दशहरा मैदान में 3 हजार से भी अधिक व मंनोरंजन मंदिर क्लब मेंं 1 हजार से अधिक कॉलोनी सहित लोग बड़ी संख्या मेंं परिवार सहित दशहरा उत्सव देखने पहुंचे थे । बांकीमोंगरा के थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह स्वयं अपने दल- बल के साथ भीड़ को संभालने में सफल रहे वहीं दशहरा उत्सव में किसी प्रकार की वाद-विवाद की स्थिति नहीं हुई दशहरा उत्सव शांति स्वभाव के साथ मनाया गया । बांकीमोंगरा क्षेत्र के छोटे छोटे बच्चों द्वारा कॉलोनी , ग्रामीण क्षेत्रों में रावण दहन किया गया ।
: बांकीमोंगरा थाना परिसर में थाना प्रभारी व स्टाफ ने किये शस्त्र कि पूजा
Sat, Oct 16, 2021
विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा वर्षों से चली आ रही है कोरबा जिला के बांकीमोंगरा थाना दशहरा के मौके पर पुलिस ने शस्त्र पूजा किया गया । इस दौरान पारंपरिक तरीके से शस्त्र की पूजा किया गया वहीं सुरक्षा के लिए प्रयुक्त किये जाने वाले राइफल को परिसर में निकाल कर उनकी पूजा कर इनकी नुमाइश लगाई गई थी । साथ ही पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन कर यह संदेश भी दिया कि इन सुरक्षा उपकरणों से पुरी तरह से लैस है और पुरी मुस्तैदी से शहर की सुरक्षा में तैनात रहेंगे । थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार प्रभु श्री राम रावण का वध दशहरा के दिन ही किया था इस जीत के बाद भगवान श्रीराम द्वारा असत्य पर सत्य को जीत दिलाने वाले शस्त्रों की पूजा की थी । इसी तरह वर्षों पहले से ही शस्त्रों की पूजन करने की पंरपरा चली आ रही है शस्त्रों की पूजा के पीछे आमजन कि सुरक्षा व शांति स्थापित करने की कामना होती है भारत में भी वर्षों से यह पंरपरा रही हैं कि अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग निर्बल व असहाय लोगों की सुरक्षा के साथ ही समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने की जाए । यह परंपरा को पुलिस विभाग द्वारा आज भी निभाया जा रहा है इसी के अनुसार सभी क्षेत्रों में विधिविधान के साथ मंत्रोच्चार करते हुए शस्त्रों की पूजा की जाती हैं । इस दौरान बांकीमोंगरा थाना प्रभारी ( निरक्षक ) रामेंद्र सिंह , सहायक उप निरीक्षक देवी प्रसाद साहु , कृष्णपाल कंवर , आर.रोहित राठौर , गोपाला महानंद , संतोष कंवर , टंडन , म.आर.मीना केंवट , रेखा , कल्पना डहरिया , सहित थाना के सभी स्टाफ मौजूद रहे ।