: रक्षित केंद्र जांजगीर में किया गया सभी शासकीय वाहनों का निरीक्षण
Tue, Jan 2, 2024
पुलिस के पेट्रोलिग वाहनों की सक्षमता बनाए रखने के उद्देश्य से रक्षित केंद्र जांजगीर में आज सभी शासकीय वाहनों का नि रीक्षण किया गया तथा उनके मैकेनिक और इलेक्ट्रिकल चेकिंग की गई,,, एक्सपर्ट मैकेनिकों की उपस्थिति में वाहनों को चेक किया गया तथा उनके लॉग बुक और ड्राइवर डायरी के संधारण की जानकारी प्राप्त की गई
: नवीन कानून में हुये संशोधन के संबंध में बैठक सम्पन्न
Tue, Jan 2, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - कलेक्टर अवनीश शरण एवं जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार आज बिलासागुड़ी परिसर सभाकक्ष में ट्रक एसोसिएशन एवं बिलासपुर जिला प्रशासन की बैठक रखी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से जहां नवीन कानून में हुये संशोधन के संबंध में चर्चा की गई , वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहने समझाईस भी दी गई। इसके अलावा आज वाहन चालकों द्वारा किये गये चक्का जाम एवं भारत बंद के आह्वान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। मीटिंग में चर्चा में पाया गया कि ड्राइवर के बीच यह संशय है कि जो एक्सीडेंट के मामले में जो दस वर्ष की सजा का नया कानूनी प्रावधान आया है , वह केवल ट्रक ड्राइवर के लिये है तथा प्रत्येक एक्सीडेंट के केस में यह प्रावधान लागू होगा ..... इत्यादि। उक्त अफवाहो को दूर करने ही यह बैठक आहूत की गई थी। बैठक में कई बिंदुओं पर समझाईस दी गई उक्त कानून में संशोधन सभी के लिये है , केवल ट्रक या बस चालकों के लिये नहीं। बल्कि हर प्रकार के वाहन और मोटरसाइकिल चालकों के लिये भी यह नियम लागू होगा। दुर्घटना करके , बिना सूचना दिये , बिना अस्पताल ले जाये भाग जाने पर (हिट एंड रन केसेस ) में यह प्रावधान लागू होगा , ना कि सभी केसेस में। यदि कोई दुर्घटना हो जाती है और वाहन चालक द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जाती है , या आहत को अस्पताल ले जाया जाता है, तो इस प्रकार के प्रावधान लागू नहीं होंगे। इस संशोधन का उद्देश्य किसी दुर्घटना की सूचना समय पर मिल जाने से , घायल हो समय पर समुचित उपचार पहुंचना है , जिससे कि दुर्घटना में घायलों की जान बचाई जा सके एवं एक्सीडेंट में होने वाली मृत्यु की संख्या कम की जा सके। ट्रक एसोसिएशन के उपस्थित अध्यक्ष सदस्य एवं अन्य व्यक्तियों को यह समझाईस दी गई कि वे अपने ड्राइवर को इस संबंध में अवगत करायें तथा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा इस प्रकार के बंद या चक्काजाम आदि में हिस्सा ना लें। सभी वाहन चालक अपने वाहन सावधानी पूर्वक चलायें ताकि कोई दुर्घटना ना हो। नशे का सेवन करके वाहन ना चलायें और यातायात नियमों का पालन करें। दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को अस्पताल पहुंचायें एवं इसकी सूचना पुलिस थाने में दें। आज जो चक्का जाम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरोध किया गया है उसे पर पुलिस द्वारा एफआईआर पंजीबद्ध किया जा रहा है तथा पृथक से प्रबंधक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की जा रही है। अतः इस प्रकार की घटना की पुनरावृति आगे ना हो इसका ध्यान दें। इस मीटिंग में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आर० ए० कुर्वंशी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर श्रीमती अर्चना झा , नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार , संयुक्त कलेक्टर दुबे , क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुभव शर्मा , अनुविभागीय अधिकारी सूरज साहू , अनुविभागीय अधिकारी हरि ओम द्विवेदी , डीएसपी यातायात संजय साहू , तहसीलदार बिल्हा अतुल वैष्णव एवं ट्रक बस संचालकों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
: एसएसपी गर्ग ने लिया नाकेबंदी वाहन चेकिंग का जायजा
Mon, Jan 1, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टदुर्ग - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने शनिवार की रात्रि शहर की ट्रेफिक व्यवस्था एवं नाकेबंदी प्वाइंट्स का हाल जानने निकले।
उन्होंने नववर्ष ड्यूटी में नाकेबंदी में लगे समस्त बल को ब्रीफ कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उनके द्वारा रात में हुडदंग मचाने वाले , रैश ड्राइविंग करने वाले , मोडीफाइड स्लाइंसर फटाका फोड़ने वालो की बाइक जप्त कर माननीय न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया गया। इस चेकिंग अभियान में कुल 195 से अधिक वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। जिसमें 108 तीन सवारी , 04 शराब पीकर वाहन चलाने वाले , 08 प्रेशर हॉर्न वाले वाहन चालक , 40 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा 12 वाहनों को जप्त किया गया व अन्यों पर कार्यवाही की गई। एसएसपी गर्ग सबसे पहले भिलाई नगर पुलिस पेट्रोल पंप के सामने की जा रही नाकेबंदी प्वाइंट पहुंचकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही मुर्गा चौक , छावनी चौक , जामुल चौक , गुरुद्वारा चौक , नेहरू नगर चौक में पहुंचकर ड्यूटी पर लगे बल के पास पहुंच कर उनको महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। दिशा निर्देश में उन्होंने कहा कि चेकिंग स्थानों में पर्याप्त बल एवम स्टॉपर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जाये। ब्रेथनलाइगर से चेकिंग करे जिसके लिये प्रशिक्षित स्टाफ़ रखें।मुख्य चौक में चैकिंग ना कर उसके आगे या पीछे स्टॉपर से जिग जैक बनाकर चेकिंग करें। चेकिंग स्थल में पर्याप्त रोशनी हो ध्यान रखें। चेकिंग स्थल में लगा बल सेफ्टी जैकेट ज़रूर पहनें। किसी भी वाहन को दौड़ाकर ना पकड़े दुर्घटना घटित हो सकती है। स्टॉपर में रेडियम लगा हो ताकि स्टॉपर दूर से दिखाई दे। ड्रंक एंड ड्राइव प्रकरण न्यायालय में पेश करे एवं लाइसेंस निलंबन हेतु यातायात मुख्यालय भेजने सहित कई अन्य निर्देश भी दिये गये।