: बालको के मेगा हेल्थ कैंप से नागरिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ
Sat, Jan 6, 2024
बालकोनगर, 04 जनवरी, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) हेल्प एज इंडिया के सहयोग से अपने आरोग्य परियोजना के अंतर्गत गहनिया गांव में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया। समुदाय तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए शिविर में चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। शिविर से लगभग 157 नागरिक लाभान्वित हुए। यह मेगा हेल्थ कैंप विशेषकर जनजाति समुदाय को समर्पित था जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर में विशेषज्ञ सेवाएं जैसे दंत, त्वचा, हड्डी, स्त्री रोग, ईएनटी, मेडिसिन, सामान्य चिकित्सक और मधुमेह, रक्तचाप के लिए नैदानिक परीक्षण आयोजित किए गए। वृद्धजनों को एडवांस इलेक्ट्रोथेरेपी तकनीक से फिजियोथेरेपी सेवा प्रदान की गई। 56 वृद्ध एवं महिला को ओपीडी तथा 13 गर्भावस्था महिलाओं को परामर्श दिया गया। 39 हिमोग्लोबिन, 27 मधुमेह, 19 त्वचा जांच के साथ 7 लोगों को फिजियोथेरेपी सेवाएँ दी गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 34 महिलाओं को परामर्श दी गई। मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप से बालको समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य बेहतर भविष्य की ओर लेकर जाने के कटिबद्ध है।
सामान्य स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान करने के साथ ही शिविर में आयुष्मान कार्ड पंजीकरण के बारे में जागरूकता फैलाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में गहनिया के साथ खेतार, फूटामुड़ा, केशलपुर और बेला पंचायत के 7 गाँवों के लोग शामिल हुए जिसमें उनकी आवश्यक चिकित्सा देखभाल और सेवाओं को सुनिश्चित किया गया। बालको ने इस साल लगभग 6 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि सामुदायिक भलाई और समृद्धि हमारी कंपनी की दृष्टिकोण के प्रतिबद्धता की आधारशिला है। हम व्यक्तियों को सशक्त बनाने और समुदायों को बढ़ावा देने में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के महत्व को प्राथमिकता देते हैं। सभी के एकजुट प्रयासों से गहनिया मेगा हेल्थ कैंप से स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।बेला ग्राम पंचायत की सरपंच जया राठिया ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि बालको के इस मेगा हेल्थ कैंप से सभी को लाभ हुआ है। शिविर से स्वास्थ्य सेवा के बारे में लोगों के बीच जानकारी और जागरूकता का संचार हुआ। हम गहनिया में शिविर आयोजित करने के लिए बालको के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। और आशा करते हैं कि भविष्य में इस तरह की पहल जारी रहेगी।-----------------------------------
: राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा शास्त्र सम्मत होनी चाहिये - पुरी शंकराचार्य
Fri, Jan 5, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज आज सुबह आठ बजे भगत की कोठी एक्सप्रेस से रायपुर जंक्शन पहुंचे। यहां प्लेटफार्म नंबर पांच पर गाड़ी रूकते ही पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी आनन्दवाहिनी संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धार्मिक जयकारे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य नाऊत नाचा के साथ स्वागत करते हुये और हिन्दू राष्ट्र गीत के साथ बाईक रैली करते हुये महाराजश्री को श्रीसुदर्शन संस्थानम् रावाभांठा लाया गया। यहां ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन मंत्रों के साथ पुरी शंकराचार्यजी का स्वागत किया गया। आश्रम में पुन: शंकराचार्यजी ने राऊत नाचा का निरीक्षण कर उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रस्तुति पर पुरस्कृत किया।यहां मंच से पुरी शंकराचार्यजी ने राजनीतिक नेताओं पर निशाना साधते हुये कहा उन्होंने ही बाहर से मुसलमानों को लाकर छत्तीसगढ़ में बसाया है और हिंदू को अल्पसंख्यक बनाने की कोशिश की है , जिसके परिणामस्वरूप वे चारो खाने चित्त हुये। वहीं रमन सिंह काल में भी ईसाई धर्मांतरण को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि नेताओं ने पहले श्रमजीवी , बुद्धिजीवी के आधार पर बांट दिया , फिर सवर्ण और असवर्ण में जनता को बांटा। अब आदिवासी और नवागंतुक में बांट रहे हैं। पुरी शंकराचार्यजी ने उत्तरप्रदेश के सीएम योगी और प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुये कहा कि योगी और मोदी अभी तो खुश है , आगे चलकर यूपी में तीन मिनी पाकिस्तान बन जायेगा। अयोध्या की तरह काशी और मथुरा में मस्जिद बनेगा। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर पुरी शंकराचार्यजी ने कहा कि वे 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल होने के लिये अयोध्या नहीं जायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी लोकार्पण करेंगे , मूर्ति का स्पर्श करेंगे तो मैं वहां तालियां बजाकर जय-जयकार करूंगा क्या ? मेरे पद की भी मर्यादा है। राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा शास्त्रों के अनुसार होनी चाहिये , ऐसे आयोजन में मैं क्यों जाऊं’ ? महाराजश्री के संबोधन के पश्चात दीक्षा का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।बताते चलें हिन्दुओं के सार्वभौम धर्मगुरु एवं श्रीगोवद्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का 05 जनवरी 2024 से पंचदिवसीय रायपुर आगमन हो चुका है। प्रतिदिन प्रातःकालीन सत्र में दर्शन , दीक्षा , धर्म – राष्ट्र -अध्यात्म से संबंधित परिचर्चा एवं सायं सत्र में संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित है। दस जनवरी को पुरी शंकराचार्यजी सायं मेल से कलकत्ता के लिये रवाना हो जायेंगे। इसी बीच 07 जनवरी को दोपहर बारह बजे शंकराचार्यजी के सान्निध्य में विशाल हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा का आयोजन रावांभाठा में किया गया है। इसके लिये श्रीसुदर्शन संस्थानम् के प्रतिनिधियों ने महामहिम राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री , द्वय उपमुख्यमंत्री के अलावा साय कैबिनेट और सांसद - विधायकों को आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि आज से लगभग दो वर्ष पूर्व चातुर्मास्य के अवसर पर श्रीगोवर्द्धन मठ पुरी से पूज्य शंकराचार्यजी ने आगामी साढ़े तीन वर्षों ( 42 माह ) में भारत को हिन्दू राष्ट्र के रूप में उद्भाषित होने की घोषणा की थी। उपरोक्त घोषणा के क्रियान्वयन हेतु लगभग आधा समय बीत चुका है अतः बचे हुये समय में समस्त सनातनी धर्मावलंबियों से अपेक्षा है कि अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पुरी शंकराचार्यजी के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये अपने कार्यक्षेत्र को सुसंस्कृत, सुरक्षित, सम्पन्न, सर्वहितप्रद, सेवा परायण व्यक्ति एवं समाज के समूह के रूप में परिवर्तित करें , यही सशक्त हिन्दू राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होगी।
: उधार का पैसा वापस मांगने पर मारपीट, मामला पहुंचा बालको थाने
Fri, Jan 5, 2024
कोरबा जिले के उपनगरिय क्षेत्र बालको स्थित परसाभाटा कांजी हाउस में निवासरत श्रीकांत माझी सपरिवार निवास करते हैं, श्रीकांत माझी की पत्नी श्रीमती निर्मला देवी के मुताबिक आज से तकरीबन 6 वर्ष पहले पड़ोस में ही रह रहे रंजना सिंह पति धनंजय सिंह द्वारा घर के आवश्यक कार्य हेतु उधर में 70,000 रू.लिए गए, किंतु अब तक रंजना सिंह द्वारा निर्मला देवी को रुपए वापस नहीं लौटए गए। निर्मला देवी द्वारा लगातार पैसे की मांग की जाती रही किंतु कोई ना कोई घर की परेशानी बताकर रंजन सिंह के द्वारा लगातार उन्हें गुमराह किया जाता रहा। तो वही 6 वर्ष की लंबी अवधि बीत जाने पर भी निर्मला देवी को अपने पैसे वापस नहीं मिलने का दुख हुआ तथा उन्होंने अपने रुपए वापस लेने की रंजन सिंह पर दबाव बनानी प्रारंभ की क्योंकि उनके घर में भी रूपयों की आवश्यकता पड़ने लगी, इसी बीच जब निर्मला देवी ने फोन के माध्यम से रंजन सिंह को अपने पैसे की पुनः मांग की तो रंजन सिंह ने निर्मला देवी को आ जाइए पैसे देता हूं कहकर बुलाया जैसे ही निर्मला देवी रंजन सिंह के घर पर पहुंची वैसे ही रंजन सिंह ने निर्मला देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे निर्मला देवी को चोटे आई, अपने बचाव में निर्मला देवी ने भी हाथ पांव चलाया जिससे रंजना सिंह भी घायल हो गई। दोनों ही पक्ष जब बालको थाने पहुंचे तो बालको पुलिस द्वारा घायल दोनों महिलाओं का डॉक्टरी मुलाइजा कराया गया। सर में चोट लगने की अवस्था में रंजन सिंह का उपचार शासकीय जिला अस्पताल में कराया गया।
तो वहीं इस मामले में परसा भाटा निवासी शीला देवी व लक्ष्मीन बाई का भी कहना है कि अपने घरेलू काम से रंजना सिंह ने हमसे भी पैसे उधार लिए हैं जिन्हें आज पर्यांत तक रंजना सिंह द्वारा लौटया नहीं गया, अपने पैसे मांगे जाने पर रंजन सिंह द्वारा उन्हें गोल-गोल घुमाया जा रहा है तथा झूठा आश्वासन ही दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो रंजना सिंह द्वारा लगातार अन्य लोगों से भी इसी तरह उधार में पैसे लिए गए हैं जिन्हें आज तक लौटाया नहीं गया है जिससे स्थानीय लोग रंजना सिंह के प्रति बेहद दुखी मालूम होते हैं।
तो वही इस मामले में निर्मला माझी के पति श्रीकांत मांझी ने बताया कि "इस मामले में रंजना सिंह द्वारा बालको थाने में उनके परिवार के ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है, हमारे परिवार द्वारा रंजना सिंह पर किसी भी प्रकार का वार या मारपीट नहीं की गई है, यह सब रंजना सिंह द्वारा षड्यंत्र रचा गया है ताकि उसे निर्मला माझी को रुपए वापस नहीं लौटाने पड़ें।"
बहरहाल बालको पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जांच उपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई है।