: भारतीय गौ क्रांति मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न
Wed, Dec 13, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - जगद्गुरु शंकराचार्यों द्वारा गत माह 20 नवंबर 2023 को रामलीला मैदान , दिल्ली धर्म-संसद से गौ माता को राष्ट्रमाता के पद पर अनुमोदित कर केंद्र सरकार से संवैधानिक सम्मान दिलाने हेतु मांग रखा गया है। इसी विषय को लेकर भारतीय गौ क्रांति मंच-छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में श्रीराम मंदिर , वीआईपी रोड़ रायपुर में छत्तीसगढ़ स्तरीय गोष्ठी संपन्न हुई। भारतीय गौ क्रांति मंच के प्रचार प्रमुख झनक लाल बिसेन ने चर्चा करते हुये अरविन्द तिवारी को बताया कि इस गोष्ठी में सर्व सहमति से कई कार्य योजना क्रियान्वयन करने हेतु निर्णय लिये गये। जिसमें छत्तीसगढ़ नवनिर्वाचित छत्तीसगढ़ सरकार विधानसभा में गौमाता को-राज्य गौमाता संवैधानिक रूप से पारित करे और केंद्र सरकार को गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने हेतु विधानसभा से अपना प्रस्ताव केंद्र को भेजें। निर्वाचित राज्य सरकार विधानसभा में शिक्षा प्रणाली में गौ विज्ञान सम्मत शिक्षा को सम्मिलित करने प्रस्ताव पारित करे। निर्वाचित राज्य सरकार गौ सेवा आयोग का दायित्व योग्य प्रतिनिधि को सौंपे। निर्वाचित राज्य सरकार जिस घर में गाय हो , उसी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु विधानसभा में प्रस्ताव पारित करें। इसके अलावा भारतीय गौ क्रांति मंच संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ के पांच स्थानों से जन जागरण गौ यात्रा निकलने पर सहमति दी गई। इस गोष्ठी में बारह जिलों के 150 गौ प्रतिनिधि शामिल हुये , जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नवीन अग्रवाल , प्रचार प्रमुख झनक लाल बिसेन , उमेशानंद महाराज , कार्यकारिणी अध्यक्ष विपुल शर्मा , महामंत्री राजा पांडे , ओमेश बिसेन , गायत्री परिवार उपजोन समन्वयक सीपी साहू , प्रेम शंकर गौठिया , दिलीप पाणिग्रही विशेष रूप से उपस्थित थे।
: अनैतिक देह व्यापार करने वाले दो आरोपी सहित एक महिला तथा संचालिका जेल दाखिल
Wed, Dec 13, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही करते हुये अवैध अनैतिक देह व्यापार करने वाले दो आरोपियों सहित एक महिला और संचालिका को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर चाम्पा पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार साइबर सेल एवं थाना चाम्पा पुलिस को गत दिवस 11 दिसंबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जगदल्ला चाम्पा में एक महिला द्वारा अपने घर में अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन कर अवैध रूप से लाभ कमा रही है। मुखबिर की सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपीगणों को महिला के साथ आपत्तीजनक स्थिति में पाया गया , जिनके कब्जे से अनैतिक धंधे के पैसे 3940 रूपये के साथ आपत्तिजनक वस्तुयें एवं दो नग मोबाईल बरामद की गई। घटनास्थल से दो मोटर सायकल कीमती 21000 रूपये बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 588/2023 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक ब्यपार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना कार्यवाही के
दौरान आरोपी निर्मल प्रसाद बरेठ निवासी दारंग थाना चाम्पा , राजेन्द्र खोबरागड़े निवासी उमरेल रोड़ दिगोरी , सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र) , संचालिका एवं एक महिला के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पायें जाने से उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर चाम्पा पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल , निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा , सउनि तीजराम जांगड़े थाना चाम्पा , सउनि मुकेश पाण्डेय , प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह , महिला आरक्षक दिब्या सिंह सायबर सेल एवं महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल , आरक्षक गौरी शंकर राय , नितिन द्विवेदी थाना चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -निर्मल प्रसाद बरेठ उम्र 29 वर्ष निवासी दारंग थाना चाम्पा , राजेन्द्र खोबरागड़े उम्र 44 वर्ष निवासी उमरेल रोड़ दिगोरी , सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र) , संचालिका एवं एक महिला।
: तालाब में डूबे युवक की मिली लाश
Wed, Dec 13, 2023
⏩ दिनांक 10.12.23 को दोपहर में आनंद तंबोली उम्र 22 साखल निवासी वार्ड न. 05 बलौदा थाना बलौदा के तलाब के गहरे पानी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी सूचना बलौदा पुलिस को मिलने पर तत्काल बलौदा पुलिस द्वारा तलाब में डूबे युवक आनंद तंबोली की तलाश हेतु एसडीआरएफ होमगार्ड और जिला पुलिस की टीम लगी हुई है, मोटर बोट, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्कूबा डाइविंग का प्रयोग भी किया जा रहा है, आज प्रातः मोटर बोट और स्कूबा डाइविंग की मदद से sdrf और होमगार्ड की संयुक्त टीम ने स्थानिय गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को 10.45 बजे रिकवर कर लिया है पूरे अभियान में लगभग 40 घंटे टीम द्वारा लगातार प्रयास किया गया