: छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का मनाया गया पांचवा स्थापना दिवस, मरीजो को फल वितरण व पौधा रोपण का हुआ कार्यक्रम
Sun, Dec 10, 2023
*जिला जांजगीर चांपा*
चांपा में छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का पांचवा स्थापना दिवस दिनांक 9 दिसंबर 2023 को पांच साल पूर्ण कर लिए । इन पांच सालों में यूनियन ने पूरे प्रदेश में सैकड़ों पत्रकारों को यूनियन का हिस्सा बनाया साथ ही उनके दुख सुख में भी बराबर मजबूती से खड़े होते रहे और हमारे छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अमित गौतम जी प्रदेश महासचिव श्री कृष्ण कन्हैया गोयल जी प्रदेश संयुक्त सचिव तिलका साहू जी बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया गया और माननीय श्री अमित गौतम जी के निर्देश पर जिला जांजगीर चांपा ईकाई के द्वारा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पांच वर्ष पूर्ण होने पर इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के पदाधिकारी सदस्य के द्वारा चांपा के रेस्ट हाउस में केक काटा गया और बिसाहू दास महंत हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को फल, वितरण किया गया और हॉस्पिटल के ग्राउंड में छाया दार पारिजात वृक्ष रोपण किया गया उसके छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटा गया और हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला जांजगीर चांपा इकाई के संरक्षक माननीय श्री मनोज कुमार मित्तल जी। जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल जिला महासचिव सुखसागर माथुर जिला उपाध्यक्ष प्रकाश , पवन कुमार नामदेव,पंकज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष विजय चंदन, जिला सचिव संतोष कुमार देवांगन, सहसचिव , अध्यक्ष प्रमोद कुमार कश्यप, अजय कुमार मरार, चूड़ामणि देवांगन, गौरव शर्मा,पदाधिकारी व सदस्य आदि लोग उपस्थित थे।
: कोटपा अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
Sun, Dec 10, 2023
कोरबा 08 दिसंबर 2023/ राष्ट्रीय तंबाकू अधिनियम कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं औषधि विभाग, नगर निगम व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा कटघोरा थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड तहसील चौक न्यायालय के पास महाविद्यालय, स्कूल क्षेत्र में कोटपा एक्ट के अंतर्गत कुल 21 प्रकरणों में 4600 रूपए का चालान किया गया। सीएमएचओ ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में विक्रेताओं को तंबाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंधित करने वाले पोस्टर दुकानों में चस्पा किया गया। इसके साथ ही उनको तंबाकू उत्पाद नहीं बेचने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोटपा एक्ट की धारा 04 एवं 06 के तहत 200 रूपए तक जुर्माना का प्रावधान है।
: पुरुष नसबंदी पखवाड़े में 131 पुरुषों ने कराया नसबंदी
Sun, Dec 10, 2023
कोरबा 08 दिसंबर 2023/ मिशन परिवार विकास अभियान के तहत पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 21 नवंबर 2023 से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा अयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 131 पुरूषों ने नसबंदी कराया है। जिसके अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में 01, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला में 06, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में 31, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में 12, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोड़ी-उपरोड़ा में 17 तथा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में 64 पुरुषों ने नसबंदी कराकर छोटा परिवार सुखी परिवार का सपना साकार किया है। सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने बताया कि जिले में सास-बहु सम्मेलन तथा मोर मितान मोर संगवारी सम्मेलन के माध्यम से ‘‘स्वस्थ्य मॉ स्वस्थ्य बच्चा जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा’’ थीम के साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा पात्र दपतियों को पुरुष नसबंदी कराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। दंपतियों में प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए पुरुषों की सहभागिता महत्वपूर्ण है पुरुष नसबंदी में हितग्राही को 3000 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिले में रविवार को छोड़कर मेडिकल कॉलेज कोरबा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा, कटघोरा, पाली तथा करतला में पुरुष व महिला नसबंदी की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक पुरुष तथा महिलाएँ नसबंदी कराने के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्र के आरएचओ, ऑगनबाडी कार्यकर्ता तथा मितानिन से संपर्क कर सकते है।