: पेपर मिल में डकैती करने वालों के साथ खरीददार सहित सात आरोपी जेल दाखिल
Wed, Oct 11, 2023
जांजगीर चांपा - मध्य भारत पेपर मिल बिरगहनी में डकैती करने वालों के साथ डकैती में संलिप्त गार्ड एव डकैती का सामान खरीददार सहित सात आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार प्रार्थी पन्ना लाल शर्मा उम्र 70 वर्ष निवासी अहेरीपुर थाना बकेवर जिला इटावा (उ.प्र.) हाल मुकाम मध्य भारत पेपर मील विरगहनी प्राधिकृत अधिकारी के द्वारा गत 09 अक्टूबर को थाना मे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आठ और नौ अक्टूबर के दरम्यानि रात्रि लगभग सात -आठ अज्ञात व्यक्ति डकैती डालने ट्रांसफार्मर का क्वायल व अन्य सामान चोरी कर ले जाने के उद्देश्य से एक राय होकर सभी लोग अपने चेहरा ढके हुये पेपर मील के अंदर प्रवेश कर गार्ड ड्यूटी में लगे गार्डो को चारो तरफ से घेरकर जान से मारने की धमकी देते हुये मोबाईल को छीनकर मध्य भारत पेपर मील में लगे हुये ट्रान्सफार्मर को तोड़कर उसमें का तांबा के क्वायल को अपने साथ लाये कार में ले गये जो एक दुसरे का नाम संदीप प्रीतम पुकार रहे थे। रात में अंधेरा होने के वजह से चेहरा ढके होने से हम लोग डर कर उनके सामने नही गये गार्ड के द्वारा देखकर पहचान लेंगे बताया जिसकी सूचना प्रार्थी को सुबह मिलने पर फोन के माध्यम से गार्ड अफसर ने बताया कि सूचना पर अज्ञात आरोपीयों के विरुध्द थाना जांजगीर में धारा 458,395 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।डकैती की घटना को गंभीरता से लेते हुये थाना स्तर पर अज्ञात आरोपियों एंव डकैती हुये मशरुका की पतासाजी हेतु टीम गठीत किया गया टीम को दौरान विवेचना मिल में कार्यरत् सिक्यूरिटी गार्ड की संलिप्तता होने से मील में कार्यरत् सिक्यूरिटी गार्ड राम नारायण मिश्रा को पूछताछ किया। जिसके द्वारा कोरबा क्षेत्र के ग्राम भलपहरी और छूरी निवासी के द्वारा उक्त डकैती कि घटना घटित किये है बताये जाने पर तत्काल आरोपी कि पतासाजी हेतु रेड कार्यवाही किया गया। ग्राम भलपहरी से मुकुन्दा यादव संतोष कुमार चन्द्राकर को एंव ग्राम छुरी से प्रीतम चेलकर , विश्वजीत टण्डन , संदीप खरे एवं प्रियांशु साहू को पुलिस हिरासत में लेकर मनौवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ किया जिन्होने अपने अपने मेमोरेण्डम कथन में छह - सात अक्टूबर के रात्रि में डकैती करने गये थे जो डकैती कर नही पाये तो फिर से आठ - नौ अक्टूबर रात्रि में भारत पेपर मिल बिरगहनी से ट्रान्सफार्मर में लगे तांबा के क्वायल को एक राय होकर डकैती करना अपना जुर्म स्वीकार किये है। जिनके मेमोरेण्डम के आधार पर डकैती के 112 किलो तांबा क्वायल किमती 67000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन , एक नग मोटर सायकल बुलेट , 04 नग मोबाईल , एक नग गैस कटर मय गैस सिलेण्डर एवं उपयोग में लाये अन्य पाना पेचकस को जप्त किया गया है। जांजगीर पुलिस ने आरोपी मुकुन्दा यादव , संतोष कुमार , प्रीतम चेलकर , विश्वजीत टण्डन , संदीप खरे , प्रांशु साहू , रामनारायण मिश्रा के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं घटना में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है जिनकी पता तलाश जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव , निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी , उप निरीक्षक पारस पटेल , उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान , सउनि लम्बोदर सिंह , मुकेश पाण्डेय , प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह , राज कुमार चन्द्रा , मोहन साहू , अलोक शर्मा , जितेन्द्र परिहार , आरक्षक गिरीश कश्यप , ईश्वरी राठौर , शिवराय सागर , बाल्मिकी राठौर , राहूल सूयर्वशी , राज कमल ओग्रे , आशुतोष कर्ष , संतोष भानू , विरेन्द्र भैना का सराहनीय योगदन रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -प्रीतम चेलकर उम्र 32 वर्ष (डकैती का मास्टर माइंड) , विश्वजीत टण्डन उम्र 23 वर्ष , संदीप खरे उम्र 23 वर्ष , प्रियांशु साहू उम्र 30 वर्ष (खरीददार) सभी निवासी छुरी थाना कटघोरा जिला कोरबा , मुकुन्दा यादव उम्र 34 वर्ष निवासी भलपहरी थाना हरदीबजार जिला कोरबा , संतोष कुमार चन्द्राकर उम्र 43 वर्ष निवासी भलपहरी थाना हरदीबाजार जिला कोरबा और रामनारायण मिश्रा उम्र 49 वर्ष निवासी हरदीहा बहर थाना नईगड़ी जिला रीवा (म.प्र.) ( पेपर मिल का सिक्यूरिटी गार्ड)।
: महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी जेल दाखिल
Wed, Oct 11, 2023
जांजगीर चांपा - जान से मारने की धमकी देते हुये महिला से जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थिया द्वारा थाना नवागढ़ में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह अपने पहचान रिश्तेदार के साथ के साथ जा रही थी। इस बीच वह सेमरा के पास रास्ते में सुनसान जगह खेत की ओर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थिया के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मार दुंगा बोला , लोक लाज की डर से प्रार्थिया किसी को नही बताई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 , 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान महिला पर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी मिथलेश बंजारे के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटना घटित करना पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने आरोपी मिथलेश बंजारे उम्र 46 वर्ष निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे , प्रधान आरक्षक तारीकेश पाण्डेय , आरक्षक जनक कश्यप , बलराम यादव एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
: कटघोरा विधान सभा क्षेत्र से पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी की मांग
Wed, Oct 11, 2023
कटघोरा विधान सभा क्षेत्र से पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी की मांग :- छत्तीसगढ राज्य के कोरबा जिले में चार विधानसभा क्षेत्र है जिनमे से दो विधानसभा क्षेत्र कोरबा और कटघोरा विधानसभा क्षेत्र सामान्य वर्ग के लिए हैं वही दो विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखार और रामपुर विधानसभा क्षेत्र आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं जहा कोरबा विधानसभा से सामान्य वर्ग के माननीय जयसिंह अग्रवाल जी विधायक है वही कटघोरा विधानसभा भी सामान्य वर्ग की सीट हैं जहा पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या लगभग 55% है फिर भी पिछले 45 वर्षो से पिछड़ा वर्ग को नजर अंदाज करते हुए केवल आदिवासी वर्ग से प्रत्याशी मैदान में उतारा जाता है जो पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय है परंतु कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी हमेशा पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी मैदान में उतारा जाता है वर्तमान में भी भाजपा द्वारा पिछड़ा वर्ग से प्रेमचंद पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है एवं कोरबा विधान सभा से भी पिछड़ा वर्ग के लखन देवांगन जी को प्रत्याशी बनाया गया है। अगर कांग्रेस पार्टी द्वारा कटघोरा विधानसभा से वर्तमान में पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी नही बनाया जाता है तो कांग्रेस पार्टी को नुकशान का सामना करना पड़ेगा क्योंकि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग के लोगो में पार्टी के प्रति काफी रोष है। अतः पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी बनाया जाता है तो जीत निश्चित है।
क्षेत्र के साहु समाज, यादव समाज, श्रीवास समाज, जायसवाल समाज, मानिकपुरी समाज, कुम्हार समाज, कुर्मी समाज आदि पिछड़ा वर्ग के सभी प्रमुख समाज द्वारा मांग का समर्थन किया गया है।