: एल्यूमिनियम तार लूटने एवं खरीदने के सात आरोपी जेल दाखिल
Thu, Oct 12, 2023
जांजगीर चांपा - गार्ड को डरा धमकाकर लैंको पावर प्लांट के ट्रांसमिशन लाईन के माउस कण्डक्टर एल्युमिनियम तार को लुट करने एवं लूट का सामान खरीदने वाले सहित कुल सात आरोपियों को चौकी पंतोरा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत दिवस दस अक्टूबर को लैकों पावर प्लांट के सिक्युरिटी आफिसर मनीष श्रीवास्तव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसी दिन साढ़े आठ बजे पेट्रोलिंग के दौरान केराकछार पतरापाली के जंगल में लगाये गये सिक्युरिटी गार्ड को डरा धमकाकर लेंको अमरकंटक कंपनी के माउस कण्डक्टर एल्युमिनियम तार को आरोपी राज विश्वकर्मा , एजाज मेमन , साहिल अंसारी एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा लुटपाट कर ले जा रहे थे , जिसे तार सहित रंगे हाथ पकड़े। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 356/2023 धारा 392 , 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। चौकी पंतोरा पुलिस को घटना के संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल जाकर आरोपी राज विश्वकर्मा , एजाज मेमन , साहिल अंसारी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। उन्होंने अपने अन्य साथी ओम प्रकाश साहू , अजय साहू उर्फ रिंकू , रवि वैष्णव लोगों के साथ मिलकर लूट करना स्वीकार किया। घटना में संलिप्त फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु चौकी पंतोरा स्तर से टीम गठित किया गया। विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी ओम प्रकाश साहू , अजय साहू उर्फ रिंकु और रवि वैष्णव तीनों कोरबा में छिपे हैं , जिसको मौके पर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा तथा लूट का समान खरीदने वाले कबाड़ ब्यवसायी मदन अग्रवाल को भी हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लिया गया। आरोपियों के कब्जे से ढ़ाई टन एल्युमिनियम तार कीमती 700000 रूपये , 07 नग माउस कण्डक्टर एल्युमिनियम तार कीमती 12000 रूपये , घटना में प्रयुक्त वाहन पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 12 ए एक्स 1405 , मोटरसायकल सीजी 12 ए सी 3406 , दो नग आक्सीजन गैस सैलेण्डर तथा दो नग एलपीजी गैस सेलेण्डर मय गैस पाईप एवं तार बिक्री राशि नगदी रकम दो लाख दस हजार रूपये द्वारा खरीदा गया एल्युमिनियम तार बरामद किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 395 , 412 भादवि जोड़ी गई है। उपरोक्त आरोपियों द्वारा करीबन एक माह पूर्व लैंको पावर कंपनी लिमिटेड के ट्रांसमिशन लाईन का माउस कण्डक्टर एल्युमिनियम तार जिसकी गोलाई 11 सेन्टी मीटर है को गैस कटर से टावर में चढ़कर काट कर चोरी कर ले गये थे। प्रार्थी दुष्यंत तिवारी सहायक महाप्रबंधक को पावर पताढ़ी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 331 / 23 धारा 379 भादवि की विवेचना की जा रही थी , जिसमें भी इनकी संलिप्ता पाया गया।विवेचना के दौरान आरोपी राज विश्वकर्मा , साहिल अंसारी , एजाज मेमन , रवि वैष्णव , अजय साहू उर्फ रिंकू साहू , ओम प्रकाश साहू और मदन अग्रवाल के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से इन्हें विधिवत गिरफ्तार कर चौकी पंतोरा पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी पंतोरा से चौकी प्रभारी सउनि दिलीप सिंह , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , लखेश्वर कंवर , आरक्षक शाहबाज अहमद , दीपक जायसवाल , नंद कुमार पटेल तथा साइबर सेल से प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी , उपनिरी पारस पटेल , सउनि मुकेश पाण्डेय , प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह , राजकुमार चन्द्रा , आरक्षक विवेक सिंह , गिरीश कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -राज विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी राताखार कोरबा थाना कोतवाली कोरबा , साहिल अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी राताखार कोरबा थाना कोतवाली कोरबा , एजाज मेमन उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्र 04 रानी रोड कोरबा , रवि वैष्णव उम्र 42 वर्ष निवासी मानस चौक राताखार थाना कोतवाली कोरबा , अजय साहू उर्फ रिंकू साहू उम्र 30 वर्ष निवासी पीपर कोहड़िया थाना सीएसईबी कोरबा , ओम प्रकाश साहू उम्र 36 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार कोरबा थाना रामपुर कोरबा और मदन अग्रवाल उम्र 41 वर्ष निवासी कोरकोमा रोड जरादा थाना रामपुर सिविल लाईन कोरबा (खरीददार)।
: डीआईजी गर्ग ने दिये निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के निर्देश
Thu, Oct 12, 2023
Lरायगढ़ - पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में आज पुलिस अधिकारियों के लिये एकदिवसीय जिला स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आचार संहिता का पालन कराने और सुरक्षा प्रबंध समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। वहीं डीआईजी और एसएसपी रायगढ़ ने अधिकारियों को निष्पक्ष रहकर चुनाव सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।
इस एकदिवसीय जिला स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों को प्रभावशील आचार संहिता का प्रभावी रूप से पालन कराने एवं सुरक्षा प्रबंध को लेकर की जाने वाली तैयारी के संबंध में मास्टर ट्रेनर के रूप में अपना वक्तव्य दिया गया। कार्यशाला में रायगढ़ रेंज डीआईजी राम गोपाल गर्ग ने सभी पुलिस अधिकारी व जवानों को निष्पक्ष रहकर चुनाव कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि चुनाव संपन्न करना प्रशासन व पुलिस के चुनौती पूर्ण होता है , रायगढ़ जिले में प्रशासन व पुलिस के बीच अच्छा सामंजस्य देखने को मिला है। कार्यशाला में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं आचार संहिता का पालन करें और अपने अधीनस्थ स्टाफ से भी करावें। कार्यशाला का लाभ उठावें तथा इसके अलावा भी कार्यवाही को लेकर किसी प्रकार की दुविधा हो तो किसी भी समय सलाह लिया जा सकता है परंतु कार्यवाही में किसी प्रकार की कोताही ना बरती जावे। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराये जाने की अपनी शुभकामनायें भी दी। इस कड़ी में एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा पुलिस अधिकारियों से कहा गया कि आने वाले दिनों में पूरी ऊर्जा के साथ पूरा फोकस चुनाव कार्य में लगावें और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में लग जावें , किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने किसी भी प्रकार से अन्य राज्यों से मादक पदार्थ व अवांछित सामग्री जिले में नहीं लायी जानी चाहिये कहकर सभी अधिकारियों को सचेत करते हुये कार्यवाही बढ़ाये जाने की आवश्यकता बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडिशनल एसपी रायगढ़ संजय महादेवा द्वारा आदर्श आचार संहिता एवं सुरक्षा प्रबंध के संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन के पूर्व और निर्वाचन दिवस तथा निर्वाचन के पश्चात पुलिस के द्वारा की जाने वाली कार्यवाही , तैयारियों के संबंध में अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर विस्तार से सभी जानकारी दिया गया।रायगढ़ एसडीएम गगन शर्मा द्वारा पुलिस अधिकारियों को जिले में प्रशासन द्वारा चिन्हित किये गये संवेदनशील मतदान केन्द्रों की जानकारी देकर उनकी निगरानी , कार्यवाही के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देकर निगरानी फ्लाइंग स्क्वायड , स्थैतिक निगरानी दल की कार्यवाही के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन व पुलिस के अच्छे कोआर्डिनेशन से चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से चुनाव संपन्न होगा । प्रशासन व पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है , पुलिस व प्रशासन एक टीम की तरह कार्य कर रहे है। एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा कानून व्यवस्था एवं चुनाव दौरान की जा रहे कार्यवाही पर प्रकाश डाला गया और चुनावी अपराधों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। कार्यशाला के अंत में चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा डीआईजी रायगढ़ , एसएसपी रायगढ़ एवं सभी वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के सभी प्रधान आरक्षक से वरिष्ठतम क्रम के सभी पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे। रक्षित निरीक्षक एवं थाना , चौकी प्रभारियों को थाना , चौकी , रक्षित केन्द्र व विभिन्न शाखाओं में कार्यरत जवानों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये गये हैं।
: आदतन अपराधी संजय अग्रवाल के विरुद्ध हुई जिला बदर की कार्यवाही
Thu, Oct 12, 2023
कोरिया - आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरिया द्वारा गुंडा बदमाश आदतन अपराधी संजय अग्रवाल के विरुद्ध एक वर्ष के लिये जिला बदर की कार्यवाही की गई है। इस आदेश के अंतर्गत उनको सीमावर्ती जिलों में भी प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने एवं आदतन अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से सरगुजा रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों द्वारा लगातार अपराध समीक्षा बैठक की जा रही है। जिसमें क्षेत्र के असामाजिक तत्वों , बदमाशों , तस्करों एवं अवैध परिवहनों पर रोक लगाने हेतु चेक पोस्ट पर लगातार सतत निगरानी व सघन चेकिंग करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कार्रवाई की जा रही है। चुनावी दृष्टिकोण से रेंज के सभी इकाई पुलिस अधीक्षकों को क्षेत्र के आदतन सक्रिय गुंडा बदमाश जिनसे क्षेत्र में भय व दहशत का महौल है एवं आगामी विधानसभा चुनाव में अराजकता उत्पन्न करने वाले गुंडा बदमाशों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध सख्त विधि सम्मत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में जिला कोरिया का आदतन गुंडा बदमाश संजय अग्रवाल आत्मज महंगी लाल अग्रवाल निवासी जैन मंदिर बैकुंठपुर जिला कोरिया जिससे क्षेत्रवासी अत्यधिक भयभीत एवं डरे हुये रहते हैं । जिसके विरुद्ध कोरिया पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा जिला बदर की कार्यवाही प्रारंभ की गई। गुंडा बदमाश के विरुद्ध जिला कोरिया के अतिरिक्त जिला महेन्द्रगढ़ , चिरमिरी , भरतपुर तथा जिला सूरजपुर के विभिन्न थानों में मारपीट , बलवा , छेड़छाड़ , हत्या के प्रयास , धोखाधड़ी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को डराने धमकाने सहित गुंडा एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 23 अपराध पंजीबद्ध किया गया है। अपराधी संजय अग्रवाल द्वारा बैकुंठपुर चरचा एवं अन्य क्षेत्र के बदमाशों का समूह इकट्ठा कर क्षेत्र की जनता में अपना वर्चस्व स्थापित करना , अनुसूचित क्षेत्र के शासकीय जमीनों शासकीय दस्तावेजों में हेरा फेरी करते हुये बलपूर्वक हड़पने उक्त गुंडा बदमाश का मुख्य उद्देश्य रहा है। जिसके कारण क्षेत्र के आम जनों में अत्यंत भय एवं अशांति का माहौल बना रहता है तथा क्षेत्र में कभी भी अराजकता उत्पन्न होने की स्थिति बनी रहती है। गुंडा बदमाश काफी दु:साहसी प्रवृति का व्यक्ति है , जिसके द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की अशांति व अपराधिकृत कर अप्रिय घटना कार्य कर सामाजिक शांति व्यवस्था भंग करने की पूर्ण संभावना को देखते हुये दु:साहसी गुंडा बदमाश संजय अग्रवाल के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की विधिवत रूप रेखा तैयार की गई । जिसका संपूर्ण अपराध विवरण तैयार कर विधिवत कार्यवाही प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरिया विनय कुमार लंगेह के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिला दंडाधिकारी कोरिया द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क)(ख) के तहत न्यायालय के दांडिक प्रकरण क्रमांक 02/2022 में पारित आदेश के परिपालन में गुंडा बदमाश संजय अग्रवाल आत्मज महंगी लाल अग्रवाल निवासी जैन मंदिर बैकुंठपुर के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई कर तड़ीपार किया गया। इस आदेश के अंतर्गत गुंडा बदमाश संजय अग्रवाल को 13 अक्टूबर 2023 के प्रातः दस बजे से जिला कोरिया एवं इसके सीमावर्ती जिलों सूरजपुर , महेन्द्रगढ़ , चिरमिरी , भरतपुर , कोरबा , गौरेला पेंड्रा मरवाही , सिंधी सिंगरौली मध्यप्रदेश के इन क्षेत्रों की सीमाओं में दु:साहसी गुंडा बदमाश को प्रवेश से प्रतिबंधित किया गया है। ज्ञात हो कि गुंडा बदमाश के विरुद्ध वर्ष 2020 में ही जिला बदर की कार्रवाई हेतु कोरिया पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के तहत प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरिया को प्रस्तुत किया गया था। उक्त प्रतिवेदन पर लगातार सुनवाई करते हुये वर्ष 2023 में जिला बदर की कार्यवाही का आदेश पारित करते हुये अंतिम कार्रवाई की गई।