: युवा जागृति संगठन के सदस्यो द्वारा की गयी सावन सोमवार पूजा।
Mon, Aug 28, 2023
आज सावन सोमवार के उप्लक्ष्य में युवा जागृति संगठन के सदस्यो द्वारा सावन पूजा एवं गरीबो में फल वितरण एवं दान दिया गया इस अवसर पर संस्था से डा हेम कुमार राठौर,चक्रवर्ती रजक,आरती राजपूत,ज्योती कौशिक,गिरिजा बरेठ,प्रमिला मानिक पूरी,कृश्नी राठौर,नन्दिनी कौशिक,अन्नपूर्णा कश्यप एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
: जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला 28 को
Mon, Aug 28, 2023
कोरबा 27 अगस्त 2023/ जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला डॉ भीमराव आंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर (घण्टाघर) के जिला पुरातत्व प्रांगण में 28 अगस्त को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न बीमारियों के उपचार के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी।
: फूल दास महंत (कांग्रेस, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कोरबा) ने 4 वर्षीय यशस्वी को किया पुरस्कृत
Sat, Aug 26, 2023
कोरबा
फूल दास महंत (कांग्रेस जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कोरबा) ने क्षेत्र के माने जाने पत्रकार मुकेश भारती की 4 वर्षीय पुत्री यशस्वी भारती को पुरस्कृत किया है । तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरतलाप है कि यशस्वी भारती ने हाल ही में रायपुर में हुए 19वीं छत्तीसगढ़ स्टेट ताइक्वांडो
प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया तथा कोरबा जिले का नाम रोशन किया। यशस्वी की इस उपलब्धि पर फूल दास महंत ने उसे प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया तथा यशस्वी के उज्जवल भविष्य की कामना की।