: परसाभाटा क्षेत्र में भारी वाहनों के वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर प्रारंभ हुआ धरना
Thu, Aug 31, 2023
कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बालको परसा भाटा में परसा फटा विकास समिति के बैनर तले क्षेत्र वासियों ने सड़क पर भारी वाहनों के वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर धरना प्रारंभ कर दिया है।
इस विषय की जानकारी देते हुए विकास डालमिया(परसा फटा विकास समिति सदस्य) द्वारा यह जानकारी दी गई की एक सूत्रीय मांग जिसमें परसाभाटा क्षेत्र में भारी वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर बालको प्रबंधन के विरुद्ध धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया है।
तो वही शशि चंद्र के द्वारा आंदोलन के विषय में बताया गया कि भारी वाहनों की आवाजाई के चलते क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं निर्मित होती है जिससे भय का आलम निर्मित है। अतः बालको प्रबंधन से उनके द्वारा मांग की जा रही है कि उक्त भारी वाहनों की आवाजाई हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि इन वाहनों के चलते आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाई जा सके।
: आवेदिका श्रीमती शिवकुमारी का तत्काल बना राशनकार्ड
Tue, Aug 29, 2023
जनचौपाल में करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुपातराई की शिवकुमारी ने अपना राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया तो कलेक्टर ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर तत्काल ही उनका कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद ही खाद्य विभाग ने शिवकुमारी के नाम पर राशनकार्ड बनाने की कार्यवाही पूरी कर जनपद पंचायत के माध्यम से कार्ड प्राप्त करने कहा।
स/
: कलेक्टर सौरभ कुमार ने जनचौपाल में सुनी आमनागरिकों की समस्याएं
Tue, Aug 29, 2023
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनचौपाल में कुल 165 आवेदन आएं। जनचौपाल में आवेदकों ने भिलाई बाजार में एटीएम लगाने, पेंशन की मांग, अवैध निर्माण को हटाने, उपचार, प्रधानमंत्री आवास, राशनकार्ड बनाने, जीपीएफ भुगतान सहित आर्थिक सहायता की मांग की। जनचौपाल में स्कूल की बालिकाओं ने छात्रावास की मांग की तो कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
*कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर एटीएम का होगा पुनः संचालन, कलेक्टर ने दिए निर्देश*जनचौपाल में एक आवेदक द्वारा बताया गया कि पूर्व में खाताधारकों की सहूलियत के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर गेट में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम लगाया गया था। विगत कुछ माह से एटीएम की सेवाएं बन्द कर दी गई है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इसे खाताधारकों के लिये आवश्यक और आवेदक की मांग को वाजिब बताते हुए लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया कि बन्द एटीएम का संचालन पुनः प्रारंभ की जाए।*आवेदिका श्रीमती शिवकुमारी का तत्काल बना राशनकार्ड*जनचौपाल में करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुपातराई की शिवकुमारी ने अपना राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया तो कलेक्टर ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर तत्काल ही उनका कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद ही खाद्य विभाग ने शिवकुमारी के नाम पर राशनकार्ड बनाने की कार्यवाही पूरी कर जनपद पंचायत के माध्यम से कार्ड प्राप्त करने कहा।
स/