: जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वालों की सूची जारी
Fri, Aug 11, 2023
रायपुर - प्रदेश में पंद्रह अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसी तरह उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा , पंचायत - ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा , गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग , वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम , खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव , राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही , महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया बालोद , उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़ , आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम कोण्डागांव , उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे।इसी तरह संसदीय सचिव रेखचंद जैन दंतेवाड़ा , संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद , संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर , संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर , संसदीय सचिव यू.डी.मिंज जशपुर , संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार-भाटापारा , संसदीय सचिव विकास उपाध्याय गरियाबंद , संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े कोरिया , संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी , संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव बस्तर , राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर , विधायक बृहस्पत सिंह बलरामपुर , विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी , विधायक चंदन कश्यप नारायणपुर , विधायक संगीता सिन्हा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई , विधायक रामकुमार यादव सक्ती , विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।
: डीआईजी गर्ग ने वर्चुअल बैठक में दिये कई अतिआवश्यक निर्देश
Fri, Aug 11, 2023
रायगढ़ - रेंज के डीआईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा आज जिला रायगढ़ , जशपुर और सक्ती के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त वर्चुअल बैठक लिया गया। बैठक में जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत राजपत्रित अधिकारीगण और थाना , चौकी प्रभारी , आर.आई. उपस्थित थे। इस बैठक में डीआईजी रायगढ़ ने अधिकारियों को आगामी विधानसभा को लेकर जिलों में व्हीआईपी और व्हीव्हीआईपी के आगमन को लेकर उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो , इस संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। साथ ही शांति पूर्वक चुनाव कराने हेतु मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था की प्लानिंग करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये समस्त आवश्यक कदम उठाने हेतु कहा। वर्चुअल बैठक में उन्होंने जिलों के भ्रमण दौरान पायी गई खामियों को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किये और आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना आये फरियादी या आगंतुकों से शालीनता पूर्वक उनकी बातें सुनने और उनके शिकायत/रिपोर्ट पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने बताया कि अक्सर चोरी , नकबजनी की वारदातों में एफआईआर लेने में ढिलाई बरती जाती है जो ठीक नहीं है। उन्होंने चोरी , नकबजनी की घटनाओं की तस्दीकी उपरांत तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट जाने का निर्देश दिया। बैठक में पिछले दो सालों में लगातार अपराधों में संलिप्त आरोपियों की लिस्टिंग कर अधिक से अधिक निगरानी , गुंडा बदमाश खोले जाने के निर्देश दिये। वहीं फरार वारंटियों की कैटेगरी वाइज डिवाइड कर उनकी धरपकड़ में तेजी लाने के निर्देश के साथ ही साइबर फ्रॉड के मामलों में ज्यादातर मामले बैंकिंग फ्रॉड की शिकायतों की होना बताकर और ऐसी शिकायतों को नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल में अनिवार्य रूप से अपलोड करने के साथ पीड़ित के रुपये वापस दिलाये जाने की हर संभव प्रयास कर सभी प्रकिया का पालन करने कहा गया। उन्होंने तीनों जिलों में साइबर जागरूकता के लिये चलाये जा रहे “साइबर प्रहरी” की समीक्षा कर बीट आरक्षकों को बीट के अधिक से अधिक व्यक्तियों को उनकी सहमति से “साइबर प्रहरी” व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड करने तथा साइबर फ्रॉड संबधित वीडियो क्लिप इत्यादि के माध्यम से जागरूक करने कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षकों को जिलों में विजिबल पुलिसिंग के तहत भीड़-भाड़ वाले स्थान पर पुलिस की उपस्थित तथा रात्रि गस्त दौरान अधिक से अधिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी को हो ऐसी व्यवस्था बनाने को कहा गया । उन्होंने थाना क्षेत्र में जुआ , सट्टा , अवैध शराब , नशे के प्रकरणों या किसी अन्य अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये। वर्चुअल बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सदानंद कुमार , एम.आर. आहिरे पुलिस अधीक्षक सक्ती तथा जिलों के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना , चौकी प्रभारी सम्मिलित हुये ।
: अपहृत बालिका को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी जेल दाखिल
Fri, Aug 11, 2023
बिलासपुर - अपहृत बालिका को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि प्रार्थी गत 22 जुलाई को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लडकी उक्त दिनांक को दोपहर दो बजे घर से फोटो खिंचाने बिल्हा जाने के लिये निकली थी , जो वापस नहीं आयी है। प्रार्थी की नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट थाना बिल्हा मे अपराध क्रमांक 339/2023 धारा 363 भादवि कायम कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह के द्वारा अपहृत बालिका की शीघ्र पतासाजी कर बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण राहुल देव शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सीडी लहरे (एस.जे.पी.यु. बिलासपुर) के मार्गदर्शन में सायबर सेल की मदद से अपहृत बालिका व आरोपी के भोपाल मध्यप्रदेश में होने की लोकेशन के आधार पर थाना प्रभारी बिल्हा देवेश सिंह राठौर के द्वारा तत्काल टीम भोपाल रवाना किया गया। भोपाल में आरोपी रामनाथ यादव पिता राम नरेश यादव उम्र 24 वर्ष से प्रकरण की नाबालिक अपहृत बालिका को बरामद किया गया। आरोपी रामनाथ यादव के द्वारा अपहृता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगाकर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366 , 376 भादवि० एवं पाक्सो की धारा 4 , 6 जोडी गई। बिल्हा पुलिस ने आरोपी रामनाथ यादव कोे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर , सउनि ओंकार बंजारे , आरक्षक संतोष मरकाम , गोवर्धन शर्मा , सचिन नामदेव , दिनेश पटेल , जय साहू का विशेष योगदान रहा।