: हम सभी शासन का काम करने आए हैं, काम करेंगे, काम अटकना नहीं चाहिए: सौरभ कुमार
Thu, Aug 3, 2023
*नवनियुक्त कलेक्टर श्री कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया**आमनागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश भी दिए*कोरबा 2 अगस्त 2023/ कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उन्होंने सभी अधिकारियों को अपना परिचय देते हुए कहा कि हम सभी शासन द्वारा जिले में नियुक्त किए गए हैं। हम सभी अपनी जिम्मेदारी को भलीभांति जानते हैं। शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता होगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि हम लोग काम करने आये हैं, इसलिए शासन का काम अटकना नहीं चाहिए। कोरबा में पदस्थ है तो यहाँ ईमानदारी से अपना काम सर उठाकर करिए। उन्होंने माननीय मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए जनहित के कार्यों और आमनागरिकों कि समस्याओं को दूर करने की दिशा में भी प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में निर्वाचन भी होना है। निर्वाचन का कार्य जिम्मेदारी और बहुत ही पारदर्शिता से जुड़ा है। कोई आपके कार्यों पर उंगली न उठाएं इसलिए इसे समय पर और बहुत ही गंभीरता से करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शासन के जो भी कार्य प्रगति पर है उसे समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। निविदा संबंधित प्रक्रिया समय पर हो और कार्यों में गुणवत्ता का पालन भी होना चाहिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को जिले के विकास के लिए टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, दिनेश नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम के खांडे और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
स/कमलज्योति
: मोटर सायकल चोरी के दो आरोपी जेल दाखिल
Thu, Aug 3, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - रात के समय घर के बाहर रखे मोटर सायकल चोरी करने के दो आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करते हुये जांजगीर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी दीपक कहरा उम्र 23 वर्ष निवासी केरा रोड जांजगीर गत एक अगस्त को खाना खाकर अपने घर में सो गया था , तथा अपने मोटर सायकल बजाज पल्सर को घर के सामने रखा था। सुबह लगभग छह बजे उठकर देखा तो मोटर सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 521/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी फूटेज को बारिकी से देखा गया। सीसीटीवी के आधार पर संदेही समीर लदेर उम्र 19 वर्ष निवासी आईबी रेस्ट हाउस के पास जांजगीर और अमृत दास उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नं 19 इंद्रानगर जांजगीर को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा उक्त वाहन मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किये जाने से आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक नग मोटर सायकल पल्सर CG - 11 सीडी -2373 बरामद किया गया। उनके विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से जांजगीर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव , प्रधान आरक्षक मोहन साहू एवं कोतवाली थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
: पुलिस कालोनी की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव
Thu, Aug 3, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - सावन का महीना महिलाओं के लिये खास होता है। पुलिस कालोनी में निवासरत महिलाओं ने जाज्वल्य नगरी की पावन धरा में हरी-भरी हरियाली के बीच कालोनी स्थित शिव मंदिर के पास सर्वप्रथम भगवान शंकर की पूजा - अर्चना एवं आर्शीवाद प्राप्त कर बड़े धूमधाम से सावन उत्सव मनाया। इस सावनोत्सव कार्यक्रम में सभी महिलायें हरियाली के प्रतीक हरे रंग की साड़ी में सोलह श्रृंगार करके शामिल हुईं। इस अवसर पर महिलाओं के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगितायें हुई , जिसमें महिलाओं ने अपना हुनर दिखाते हुये ईनाम जीता। यहां आयोजित श्रृंगार प्रतियोगिता में शारदा भारती ने , कुर्सी दौड़ में संध्या श्रीवास ने , फुगड़ी प्रतियोगिता में सविता चंद्रा और उपासना सिंह ने एवं पिलो कंपिटिशन में ज्योति रात्रे ने बाजी मारी। इसके अलावा गीत - संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया , जिसमें कई महिलाओं ने अपने गीतों से समां बांधकर कार्यक्रम को हरा - भरा बना दिया। इस उत्सव में शामिल लगभग सभी महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी छुपी हुई कला का प्रदर्शन करते हुये एक - दूजे का उत्साहवर्धन भी किया। इस उत्सव में भाग लिये महिलाओं ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा , घर के कामों को छोड़कर मौज मस्ती करने का मौका मिला। सावन के महीने में सावन महोत्सव का ये आयोजन हम महिलाओं के लिये बेहद खास है। पुरस्कार वितरण और स्वल्पाहार के साथ उत्सव का समापन हुआ , जिसका संचालन एवं आभार प्रदर्शन ज्योति रात्रे ने किया। इस कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति रात्रे , श्रीमती मेघा पटेल , श्रीमती ऋतु राठौर , श्रीमति अनिता , श्रीमती सविता चंद्रा एवम पुलिस कलोनी के महिलायें बड़ी संख्या में विशेष रूप से उपस्थित रहीं।जिसमें कई महिलाओं ने अपने गीतों से समां बांधकर कार्यक्रम को हरा - भरा बना दिया। इस उत्सव में शामिल लगभग सभी महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी छुपी हुई कला का प्रदर्शन करते हुये एक - दूजे का उत्साहवर्धन भी किया। इस उत्सव में भाग लिये महिलाओं ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा , घर के कामों को छोड़कर मौज मस्ती करने का मौका मिला। सावन के महीने में सावन महोत्सव का ये आयोजन हम महिलाओं के लिये बेहद खास है। पुरस्कार वितरण और स्वल्पाहार के साथ उत्सव का समापन हुआ , जिसका संचालन एवं आभार प्रदर्शन ज्योति रात्रे ने किया। इस कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति रात्रे , श्रीमती मेघा पटेल , श्रीमती ऋतु राठौर , श्रीमति अनिता , श्रीमती सविता चंद्रा एवम पुलिस कलोनी के महिलायें बड़ी संख्या में विशेष रूप से उपस्थित रहीं।