: स्टंटबाजों पर की जायेगी कार्यवाही - एसपी विजय अग्रवाल
Sat, Mar 18, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - इन दिनों युवाओं में बाईक वह कार स्टंट कर फोटो , बीडियो तथा रिल बनाने की होड़ मची हुई है। विगत दिवस जांजगीर चांपा पुलिस ने कार में स्टंट करते लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है। वहीं अब ऐसे कारनामा करने वालों के लिये अब जांजगीर चांपा के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने ऐसे स्टंटबाजों को सबक सिखाने के लिये बहुत अच्छी मुहिम छेड़ रखी है। उन्होंने अपने बीडियो संदेश में बाइक व कार स्टंटबाजों के लिये साफ तौर पर हिदायत दी है कि अगर कोई व्यक्ति या लड़का या लड़की सड़क व मैदानों में स्टंट करते पाये गये तो उनकी खैर नहीं है। पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल ने इसके लिये बकायदा व्हाट्सअप नंबर जारी करते हुये कहा है कि अगर किसी को भी स्टंट करते कोई दिखे तो वे उसका फोटो बीडियो 9479193199 नंबर पर व्हाट्सअप करे। व्हाट्सअप करने वाले का नाम पुलिस द्वारा गुप्त रखा जायेगा , वहीं स्टंटबाजों पर पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। इस संबंध में चांपा-जांजगीर पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील भी की है कि सभी नागरिक यातायात का पालन करें व सभी माता पिता अपने नाबालिग बच्चों को स्कूटी , बाईक व कार कतई ना दे। अगर वे बालिग है तो हेलमेट व गाड़ी की संपूर्ण कागजात अवश्य रखें। पुलिस कप्तान ने चांपा-जांजगीर के नागरिकों से अपील के आलावा यह उम्मीद भी रखी है कि नागरिक पुलिस की इस अपील पर अवश्य सहयोग करेंगे।
: बालको महिला विकास समिति की महिलाओ द्वारा रोजगार को लेकर रिस्दा चौक में किया गया धरना प्रदर्शन
Fri, Mar 17, 2023
बालको महिला विकास समिति की महिलाओ द्वारा रोजगार को लेकर रिस्दा चौक में किया गया धरना प्रदर्शन। तो इस विषय की जानकारी देते हुए बाल को महिला विकास समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक महिलाओ को बालको प्रबंधन रोजगार नही देती तब तक क्रमबध हमारे द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
देखने वाली बात यह होगी कि बालको प्रबंधन उक्त धरना प्रदर्शन पर किस तरह की पहल करती है। बहरहाल अब तक बाल्को प्रबंधन ने उक्त धरना प्रदर्शन पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
: मोदीकेयर बालको की टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
Fri, Mar 17, 2023
मोदीकेयर बालको की टीम ने चलाया जागरूकता अभियान।
मोदीकेयर बालको से तनु साहू की टीम द्वारा लोगों को विभिन्न् प्रोडक्ट्स की जानकारियां घर घर जाकर दी गई। मोदीकेयर में प्लेटिनम director के पद पर कार्यरत तनु साहू एवम् टीम ने फिनाइल,
रेडिएशन चिप ,मसाले ,कृषि उत्पाद आदि प्रोडक्ट्स की विस्तार से डेमो दिखाकर लोगो को जागरूक किया। तनु साहू ने बताया की मोदीकेयर एक स्वदेशी direct सेल्लिंग compony है जो की idas approved है। 700 प्रकार से ज्यादा के प्रोडक्ट्स है।इसके सभी प्रोडक्ट्स उच्च गुणवत्ता के है साथ ही किफायती भी है। बस रोजमर्रा के सामान मोदीकेयर से लेकर लगभग 30 से 50%तक पैसो की बचत भी कर सकते है साथ ही अपना bussiness भी स्टार्ट कर सकते है । मोदीकेयर के संस्थपाक श्री समीर मोदी जी ने एक बेहतर मंच प्रदान किया है जिससे की महिलाये एवम् पुरूष सभी घर पर रह कर ही या field work करते पार्ट टाइम में भी इस कार्य को कर सकती है। टीम में तनु जी श्रावण जी बबिता जी सरिता जी लखेश्वर जी हरिओम जी का विशेष योगदान रहा । प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता ,कीमत,या अन्य जानकारी के लिए आप 9981088505 पर भी कॉल कर सकते है।