: बालको इकाई में संत गाडगे जी की 147वी जयंती मनाई गई
Mon, Mar 6, 2023
कोरबा परीक्षेत्र बालको इकाई में संत गाडगे जी की 147वी जयंती पर बालको समुदायिक भवन धोबी समाज मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मिलाप राम बरेठ जी कोरबा केंद्र के जिला अध्यक्ष,आभार प्रदर्शन गिरधारी बरेठ,जी बालको इकाई के अध्यक्ष ,ने किया मंगल राम जी, ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत गाडगे महाराज के बताए मार्ग पर चलना चाहिए और उपस्थित कोरबा केंद्र संरक्षक लक्ष्मी बरेठ जी,पूरन कर्ष जी ,पूर्व संभागीय अध्यक्ष सहस राम कर्ष के सुपुत्र अभिषेक कर्ष बालको इकाई से नारी शक्ति कीर्तन बरेठ,गायत्री कर्ष,रजनी बरेठ, मीना कर्ष, गिरजा, कर्ष,नम्रता कर्ष,समाज के प्रमुख मंगल राम जी, निर्मलकर जी,पी बरेठ राम नाथ, बरेठ,राम गोविन्द बरेठ, संजय निर्मलकर, श्याम कुमार बरेठ, हेमेंद्र बरेठ, परमेश्वर बरेठ, फूल चंद बरेठ, दुली चंद बरेठ,गोलू बरेठ, चैतराम बरेठ, मदन कर्ष, शंभू बरेठ, दिलेश बरेठ, बालमुकुंद बरेठ मिडिया प्रभारी आदि सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
: कोरबा के पी एल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कसरेंगा vs सुपर किंग्स के बीच कल दोपहर 2:00 बजे से
Sun, Mar 5, 2023
कोरबा के कोहड़िया में कोहड़िया प्रीमियर लीग (KPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल दोपहर 2:00 से कसरेंगा और सुपर किंग्स के मध्य खेला जाएगा। के पी एल क्रिकेट की धूम कोरबा जिले में देखने को मिल रहा है बहुत ही आकर्षक मैच लीग में देखने को मिला। केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले के अनेकों टीमों ने भाग लिया। दर्शकों के भीड़ के बीच लंबे लंबे गगनचुंबी आसमानी छक्के चौके और रोमांचक मैच देखने को मिला। टूर्नामेंट का समापन कल होने जा रहा है जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर और रोमांचक होने की उम्मीद है। के पी एल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति के कार्यकर्ता टीम चयन समिति द्वारा फाइनल मुकाबले के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
: अवैध शराब बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल
Sun, Mar 5, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिल्हा पुलिस ने निजात अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के करोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशा मुक्त करने हेतु निजात अभियान के तहत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) राहूल देव शर्मा , उप पुलिस अधीक्षक सी० डी० लहरे के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर थाना बिल्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर बिल्हा में अवैध शराब बिक्री करने वालो की धरपकड हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। आज मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पत्थर खान में एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर ब्रिकी कर रहा है। जिस पर थाना बिल्हा पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी मुकेश नेताम पिता बहोरीक नेताम उम्र 30 साल निवासी पत्थरखान थाना बिल्हा जिला-बिलासपुर (छग) के कब्जे से दो नग पांच-पांच लीटर क्षमता वाली सफेद रंग की प्लाटिक जरीकेन में दोनो जरीकेन मे पांच-पांच लीटर कुल दस लीटर हाथ भट्ठी का बना हुआ कच्ची महुआ शराब कीमत करीब दो हजार रूपये व 100 रूपये बिक्री रकम जुमला रकम 2100 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध पृथक - पृथक धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये बिल्हा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर के नेतृत्व मे किया गया , जिसमें प्रधान आरक्षक रूपेश तिग्गा , आरक्षक सुमंत चंद्रवंशी , दिनेश कुमार पटेल , जय कुमार बंजारे का विशेष योगदान रहा।