: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुड़ा पार स्थित शिव मंदिर में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा अर्चना
Sat, Feb 18, 2023
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कोरबा मुड़ापार स्थित शिव मंदिर में राजस्व एवं आपदा मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा पूर्व महापौर नगर निगम रेणु अग्रवाल ने किया पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक।
इस पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, जिलाl महामंत्री कॉन्ग्रेस कमेटी विकास सिंह युवा नेता कांग्रेश विकास डालमिया, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग शहर फूल दास महंत, ब्लॉक अध्यक्ष बाल्को दुष्यंत शर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सपना चौहान चौहान, कुसुम द्विवेदी, उषा तिवारी एवं अन्य सम्मानित नागरिक गण उपस्थित रहे।
: केसीसी का 23 वां वार्षिकोत्सव "सारंग" का रंगारंग आयोजन
Sat, Feb 18, 2023
कोरबा कंप्यूटर महाविद्यालय केसीसी का 23 वां वार्षिक उत्सव "सारंग" का आयोजन द पाम मॉल कोरबा में मुख्य अतिथि राजकिशोर प्रसाद महापौर नगर पालिक निगम कोरबा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेणु अग्रवाल पूर्व महापौर नगर पालिक निगम कोरबा, एवं राजेश अग्रवाल अध्यक्ष कोरबा शिक्षण समिति की अध्यक्षता में कोरबा शिक्षण समिति की कोषाध्यक्षा श्रीमती रंजना अग्रवाल तथा शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों, मीडियाकर्मी एवं अपार जन समूह की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ, कार्यक्रम की भव्य शुरुआत परंपरागत सरस्वती वंदना एवं श्री गणेश वंदना के साथ हुई, "सरस्वती वन्दना" गायन मुस्कान चौहान एवं नृत्य तनिष्का चौहान द्वारा की गई, तत्पश्चात वॉलीवुड रेट्रो" पीजीडीसीए के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया, कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बीकॉम के छात्र-छात्राओं ने "भगवत गीता नृत्य" प्रस्तुत किया (सभी अपलक निहारते रहे अनुराग जलतारे ने भगवान कृष्ण का रूप धारण किया था ऐसा लग रहा था भगवान श्री कृष्ण हमारे बीच प्रकट हो गए हैं सभी भाव विभोर हो उठे) कार्यक्रम की अगली कड़ी में वॉलीवुड नृत्य पूजा, सपना, विजेंद्र, अविनाश द्वारा किया गया तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही, अभिभावकों का सम्मान करने के उद्देश्य से बीसीए प्रथम के छात्र-छात्राओं द्वारा एक नाटक की प्रस्तुति की गई सभी की आंखें नम हो गई यह शिक्षाप्रद नाटक हमें अपने अभिभावकों के सम्मान की प्रेरणा देता है गुजरात की वेशभूषा से सुसज्जित गुजराती नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति पीजीडीसीए की छात्राएं आंचल, सिमरन, संगीता और शीलम ने दी, लग रहा था हम गुजरात में आ गए हैं, बीसीए द्वितीय के छात्र-छात्राएं ऊर्जा से भरपूर "वॉलीवुड रेट्रो डांस" प्रस्तुत किए तालियां रुकने का नाम नहीं ले रही थी, शिवांगी, अखिलेश, जानवी ,देवांग ,प्रकाश एवं गौरव ने बहुत ही अच्छी प्रस्तुति दी, "नारी शक्ति" की महत्ता को गीत एवं नृत्य के द्वारा डीसीए की छात्राएं पूजा, किरण एवं सीमा ने बहुत ही अच्छे रूप से मंच पर उतारा, सभी ने इस नृत्य की सराहना की (नारी शक्ति अपरंपार है) आगे शिव भक्ति से परिपूर्ण बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान चौहान ने "शिव तांडव नृत्य" के माध्यम से प्रस्तुत की, सारा माहौल भक्तिमय हो गया, सबका रोम-रोम भगवान शिव की भक्ति में डूब गया, छत्तीसगढ़ के निवासी छत्तीसगढ़ की वेशभूषा एवं परंपरा को कहां भूल सकते हैं इसकी मनमोहक प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी नृत्य द्वारा बीसीए प्रथम की छात्राओं द्वारा दी गई वास्तव में "छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया" पिछले वर्ष वार्षिकोत्सव में माननीय जयसिंह अग्रवाल जी द्वारा घोषित स्वेक्षानुदान शिक्षा राशि छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यह राशि चेक द्वारा मुख्य अतिथि राज किशोर प्रसाद जी, महापौर नगर पालिक निगम कोरबा एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेणु अग्रवाल पूर्व महापौर नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा वितरित की गई।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुस्कान चौहान द्वारा मेलोडी गीत का गायन किया, हरियाणवी नृत्य, लावणी नृत्य और दक्षिण भारतीय नृत्य प्रस्तुत हुए, तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी, सामूहिक गीत गायन बीकॉम एवं बीबीए के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया, सभी ने सराहना की, कार्यक्रम के अंत में रैंप वॉक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं शिवांगी, पूजा, राजन ग्रुप द्वारा किया गया सभी ने बहुत ही प्रशंसा की जिसमें आकर्षक परिधान एवं उनकी अभिवृत्ति झलक रही थी, उपस्थित अतिथियों, जनसमूहों ने छात्रों के द्वारा की गई प्रस्तुति की सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, महाविद्यालय के निर्देशक महोदय ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया एवं आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया, कार्यक्रम "सारंग" के अविस्मरणीय मंच संचालन राजकिशोर, जानवी, राजन, पूजा, हितिका एवं शादिया ने की, कार्यक्रम की समाप्ति में महाविद्यालय के निर्देशक ने सभी शिक्षकगणों प्रकाश नारायण सोनी, लता साव, शबनम बानो मेमन, कपिश कबीर,बालीदास महंत ,अविनाश देवांगन, सुरभि कुंडू, मेघा सोनी, कंचन चौधरी , शहजादी सिद्दीकी,सीमा निराला एवं रीना लहरे की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
: अवैध शराब बिक्री करने के तीन आरोपी जेल दाखिल
Sat, Feb 18, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - निजात अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध पृथक - पृथक धारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के करोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशा मुक्त करने हेतु निजात अभियान के तहत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा , उप पुलिस अधीक्षक (एसजेपीयू) सी०डी० लहरे के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर थाना बिल्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर बिल्हा में अवैध शराब बिक्री करने वालो की धरपकड़ हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। इसके मद्देनजर गत दिवस मुखबिर से सूचना मिला कि दगौरी पानी टंकी के पास , वार्ड क्रमांक 09 बिल्हा व बिल्हा मोड़ निपनिया के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहे है। जिस पर थाना बिल्हा पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी मनोज उर्फ चिंटू कौशिक पिता भुपेंद्र कौशिक उम्र 23 साल निवासी बरतोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ०ग० के कब्जे से 36 पाव देशी शराब 6.480 लीटर , मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमाक सीजी 10 एएम 9732 , हेमंत कोशले पिता परदेशी कोशले उम्र 60 साल निवासी वार्ड क्रमांक 09 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ०ग० के कब्जे से 34 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब 6.120 लीटर और नरेंद्र यादव पिता रामाधार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी चुनचुनिया थाना सरगांव जिला मुंगेली छ०ग० के कब्जे से 60 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब 10.800 लीटर व काले रंग का प्लेजर स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 28 2395 कुल जुमला 30400 रूपये को जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध पृथक पृथक धारा - 34(2) , 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये बिल्हा पुलिस ने न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिह राठौर के नेतृत्व मे किया गया , जिसमें सउनि धमेंद्र यादव , प्रधान आरक्षक बलराम विश्वकर्मा , रूपेश तिग्गा , आरक्षक संतोष मरकाम , सुमंत चंद्रवंशी , मौसम साहू , ज्वाला सिंह , सचिन नामदेव , रवि शेखर शिरो , जयशंकर साहू का विशेष योगदान रहा।