: बालको स्थानीय समुदाय के बच्चों के लिए लाया खुशियों की सौगात
Thu, Feb 23, 2023
बालकोनगर, 23 फरवरी 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपने वार्षिक ‘विश ट्री’ अभियान के माध्यम से आसपास रहने वाले परिवारों के बच्चों के लिए खुशियों की सौगात लाया। यह पहल स्थानीय समुदाय में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की ‘उपहार इच्छाओं’ को इकट्ठा करके उन्हें बालको सामुदायिक विकास विभाग के माध्यम से पूरा किया गया।
‘विश ट्री’ के दूसरे संस्करण में 400 से अधिक ‘उपहार इच्छाओं’ को एकत्रित किया गया। इन इच्छाओं को पूरा करने के लिए 200 से अधिक बालको कर्मचारी और बालको लेडीज़ क्लब के सदस्यों ने स्वेच्छा से आगे आकर सहयोग प्रदान किया। बच्चों को उनकी उम्र और व्यक्त इच्छाओं के अनुसार महत्वपूर्ण उपहार जैसे पेंसिल बॉक्स, कपड़े, स्कूल बैग एवं अन्य सामान वितरित किए गए।
दिव्य ज्योति स्कूल और बाल गृह (चाइल्ड केयर होम) के दिव्यांग बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया गया। विश ट्री अभियान बालको में एक वार्षिक परंपरा बन गया है जो आसपास के समुदाय के सदस्यों के जीवन पर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। अपनी सामुदायिक विकास पहलों परियोजनाओं के माध्यम से बालको सक्रिय रूप से अपने संयंत्र के आसपास 123 गांवों में रहने वाले लगभग 1.5 लाख लोगों के जीवन में बदलाव ला रहा है।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए समर्पित है। हमारे कर्मचारियों ने हमेशा जरूरतमंद लोगों को सहयोग और उनका समर्थन करने के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता दिखाई है। कंपनी समुदाय में प्रत्येक व्यक्ति को जरूरी आवश्यक संसाधनों के साथ सक्षम बनाने में विश्वास रखता है। इसलिए हमारे विभिन्न सामुदायिक विकास कार्यक्रम साझा प्रगति के लिए व्यापक दृष्टि से जुड़े हुए हैं।
‘विश ट्री’ पहल के अलावा बालको कर्मचारी प्रोजेक्ट कनेक्ट के माध्यम से स्थानीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्थन कर रहे हैं। वर्ष 2016 में शुरू ‘परियोजना कनेक्ट’ का उद्देश्य स्थानीय विद्यार्थियों में विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और लेखा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समुदाय की जरूरतों को पूरा करना है। परियोजना मुख्य रूप से बालको कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से छात्रों के ग्रेड में सुधार, शिक्षकों की क्षमता निर्माण और करियर परामर्श के लिए एक सक्षम वातावरण बनाकर सरकारी स्कूलों में सीखने के माहौल में सुधार लाने पर केंद्रित है। 9वीं, 10वीं कक्षा के लिए नियमित और उपचारात्मक कक्षाओं से लगभग 2500 छात्र लाभान्वित हुए।
सामुदायिक विकास में बालको की सफलता को आईसीसी सोशल इम्पैक्ट अवार्ड, सबेरा अवार्ड 2021 और 2022, सीएसआर उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित महात्मा अवार्ड 2022, तीसरे एमएचएम इंडिया समिट 2023 में उनके प्रोजेक्ट नई किरण के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रबंधन पर सर्वश्रेष्ठ सीएसआर पहल पुरस्कार जैसे सम्मानों के माध्यम से मान्यता मिली है।
-------------------------
: राज्यांश नही देने के कारण छत्तीसगढ़ के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित - धरम लाल कौशिक
Thu, Feb 23, 2023
*सड़क पर उतर कर जनता कह रही भूपेश बघेल हमारा प्रधानमंत्री आवास दो - श्याम बिहारी जायसवाल**आज कोरबा विधानसभा क्षेत्र में मोर आवास मोर अधिकार अभियान अंतर्गत किया गया विधायक निवास का घेराव*कोरबा ।कोरबा विधानसभा क्षेत्र में आज मोर आवास-मोर अधिकार अभियान को जनता का भारी समर्थन मिला। अभियान के दौरान प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ अपने हक की मांग करते हुए कहा कि भूपेश बघेल हमारा प्रधानमंत्री आवास हमें दो, यह हमारा अधिकार है।
कोरबा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक ने भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस राज में गरीबों के खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीबों के सिर से उनकी छत छीन के अपना घर भर रही है। ये प्रदेश की गरीब जनता के साथ अन्याय, अत्याचार है। श्री कौशिक ने कहा कि केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 2022 तक देश के हर गरीब परिवार को पक्का मकान देने का संकल्प लिया, परंतु प्रदेश की लूटेरी भूपेश बघेल सरकार की हठधर्मिता और प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्यांश नहीं देने के कारण राज्य के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं। राज्य के वंचित हितग्राहियों को उनका आवास मिलने तक भारतीय जनता पार्टी वंचितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता के कारण कोरबा जिले के बहुत से ग्राम पंचायतो में प्रधानमंत्री आवास से ग्रामीण वंचित है |भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कोरबा विधानसभा स्तरीय मोर आवास मोर अधीकार अभियान का नेतृत्व करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब, मजदूर, बेसहारा लोगों को आवास आवंटन की दिशा में कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री गरीबों को आवास आवंटित नहीं कर सकते, ऐसे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में अपने आर्थिक माॅडल का ढोल पीटते रहते हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि सभी कच्चे मकान पक्के मकान में बदल जाएं और आवासहीनों को सिर ढंकने आवास मिल जाये। हमें उनके सपनों को पूरा करना है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार इनके सपने को कुचल रही है। उन्होंने कहा कि सड़क पर उतर कर जनता कह रही है कि भूपेश बघेल हमारा प्रधानमंत्री आवास दो। प्रधानमंत्री आवास हमारा अधिकार है।भाजपा जिला प्रभारी श्री श्याम बिहारी जयसवाल ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में लगभग 7 लाख 80 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाए गए। प्रत्येक गांव में 60 से लेकर 100 तक आवास का निर्माण हुआ। जब से यह सरकार आई है प्रधानमंत्री आवास बनना बंद हो गया है। आवास न बना पाने के कारण टी एस सिंहदेव जी इस्तीफा दे देते हैं परंतु भूपेश बघेल के कानों में जूं नहीं रेंगती है। उन्होंने कहा भूपेश बघेल जी प्रदेश के गरीब जनता अपने आशियाने के लिए आपका महल ध्वस्त कर देगी।भाजपा कोरबा जिला सह प्रभारी गोपाल साहू एवं कोरबा विधानसभा के प्रभारी श्री वी रामाराव, ने अपने संबोधन में कहा कोरबा के विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल को कोरबा के गरीब नागरिकों के मिलने वाले प्रधानमंत्री आवास की चिंता नहीं है, वह लोगों की चिंता छोड़ कर के अपने लिए जगह-जगह अवैध भूमि की तलाश कर उस पर कब्जा करने में व्यस्त हैं । होना चाहिए कि आप 4 साल बीत चुके हैं अब जनता को मूर्ख बनाना बंद करें जनता ने उनकी कुर्सी की उल्टी गिनती चालू कर दी है पिछले 14 साल से विधायक रहते हुए उन्होंने कोरबा विधानसभा के लिए कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है उनका विदाई समारोह 2023 में आयोजित होना तय हो गया है ।आज कोरबा विधानसभा क्षेत्र में मोर आवास मोर अधिकार अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक जी, कोरबा जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवालजी , सह प्रभारी गोपाल साहू जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लखन देवांगन जी, जिलाध्यक्ष डा राजीव सिंह जी, वी रामा राव जी, कैलाश साहू जी, जोगेश लांबा जी, अशोक चावलानी जी, संतोष देवांगन, नवीन पटेल, आलोक सिंह, संदीप सहगल, राम नारायण सोनी, ऋतु चौरसिया, परमिंदर सिंह, मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, अजय विश्वकर्मा, विकास झा के साथ साथ समस्त भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठगण एवं विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पांचों मंडल के अध्यक्ष महामंत्री उनके पदाधिकारी समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |
: जुआ खेलते दस आरोपी गिरफ्तार
Thu, Feb 23, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुये बिल्हा पुलिस ने जुआ खेलते दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 27300 रूपये नगदी , 52 पत्ती ताश भी जप्त कर पुलिस जुआ एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया अवैध नशा व जुआ खेलने वालो के उपर तत्काल अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह के निर्देेश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण राहुल देव शर्मा , उप पुलिस अधीक्षक (एसजेपीयू) सी०डी० लहरे के मार्गदर्शन में सूचना पर तत्काल टीम गठित कर ग्राम पेण्डरवा तालाब के पास खार में जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये। इस कार्यवाही में दस आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े जिनके पास एवं फड से कुल जुमला रकम 27300 रूपये तथा ताश के 52 पत्ते , बोरी फट्टी जप्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया। आरोपीगणों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर के नेतृत्व में किया गया। जिसमें प्रधान आरक्षक रुपेश तिग्गा , संतोष मरकाम , रंजित खलखो , सुमन्त चन्द्रवंशी , रविशेखर सिरो , शत्रुहन कौशिक , सतीश साहू , ज्वाला सिंह , सोमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -नीरज पाल उर्फ राजा पिता रोहित पाल उम्र 24 वर्ष निवासी डोडकीभाठा बिल्हा , शशि मानिकपुरी पिता शिवदास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष निवासी डोडकीभाठा थाना बिल्हा , अभिजीत महिलांगे पिता प्रेमप्रकाश महिलांगे उम्र 32 वर्ष निवासी राजीव गांधी चैक मझवापारा थाना सिविल लाईन , अजय साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 31 वर्ष निवासी कंचन विहार सिरगिट्टी , आलोक बंजारे पिता धरमवीर बंजारे उम्र 20 वर्ष निवासी कंचन विहार सिरगिट्टी , मनोज दास मानिकपुरी पिता गणेश दास मानिकपुरी उम्र 35 वर्ष निवासी रहंगी जोगीपुर थाना चकरभाठा , आदित्य वस्त्रकार पिता संतराम वस्त्रकार उम्र 31 वर्ष साकिन नयापारा सिरगिट्टी , अर्पित महिलांगे पिता गोरे महिलांगे उम्र 25 वर्ष निवासी मझवापारा जरहाभाठा थाना सिविल लाईन , रवि साहू पिता स्व. रामकुमार साहू उम्र 28 वर्ष निवासी विष्णु चैक तिफरा थाना सिरगिट्टी और महावीर डोगरे पिता पंचराम डोगरे उम्र 27 वर्ष निवासी धमनी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।