: अवैध तौर से हो रहे ईट भट्टे के संचालन पर बिफरी कांग्रेस नेत्री (रूबी तिवारी)
Fri, Dec 2, 2022
कोरबा जिले की कांग्रेस नेत्री रूबी तिवारी ने दादर खुर्द में लंबे समय से संचालित 104 लाल ईट भट्टे के संचालन के खिलाफ सहायक खनिज अधिकारी हो अपने आवेदन के माध्यम से जानकारी दी और सरकारी जमीन पर उत्खनन हो रहे ईट भट्टे के संचालन को जल्द से जल्द बंद करने की मांग की है
कांग्रेस नेत्री का ने कहा कि बिना रॉयल्टी पर्ची के परिवहन व उत्खनन से राजस्व की हानि होती है, संबंधित अधिकारियों की मिली भगत से ही इस तरह का अवैध काम लोग कर पाते है इसलिए संबंधित अधिकारियों पर भी उचित कार्यवाही होनी चाहिए।
: पुलिस महानिरीक्षक ने ली अधिकारियों एवं प्रभारियों की समीक्षा बैठक
Wed, Nov 30, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसरगुजा - पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा आज पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर ( सरगुजा भवन) मे जिला सरगुजा के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना /चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक मे आईजी द्वारा साइबर अपराध से सम्बंधित मामलों मे विशेष रूचि लेकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। लघु अधिनियम के तहत जुआ सट्टा , अवैध मादक पदार्थो पर नकेल कसने अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। समस्त थाना प्रभारियों को संध्या पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान विशेष चेकिंग अभियान चलाने एवं दुर्घटनाओ के मामलो मे कमी लाने के संबंध में यातायात से संबंधित नियमों को लोगों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने व पथ सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गो पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध न्यायालीन कार्यवाही कर लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया करने हेतु विशेष दिशा निर्देश दिये। आईजी द्वारा बैठक के दौरान सख्त निर्देश दिये गये कि थाना में आने वाले फरियादियों पर सौहार्द्रपूण व्यवहार कर उनकी समस्या को हल करें , किसी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान ना करें , फरियादी के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करें। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाना और जांबाजी एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करना पुलिस का मुख्य कार्य है। थाना क्षेत्र में मेहनत और संवेदनशीलता से कार्य करने , ग्रामीण क्षेत्रों में बीट प्रणाली को मजबूत करने के साथ ही सूचना तंत्र को भी प्रभावी बनाने में पकड़ रखने व लोगों से जनसंपर्क कर गाँव की प्रत्येक गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करने , क्षेत्र के ग्रामीणों और पुलिस अधिकारी व जवानों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिये। इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना गांधीनगर एवं थाना धौरपुर हत्याकांड का खुलासा करने में सक्रिय होकर कार्य करने वाले अधिकारियों / कर्मचारियों को प्रशस्तु पत्र देकर सम्मानित कर जवानों का हौसला अफजाई किया गया। इस समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला , नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण अखिलेश कौशिक , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल , उप पुलिस अधीक्षक एम०आर० कश्यप , उप पुलिस अधीक्षक कामता प्रसाद दीवान , उप पुलिस अधीक्षक इमानुएल लाकड़ा एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित थे।
: पुलिस महानिरीक्षक ने दिये लंबित पत्रों के त्वरित निराकरण के निर्देश
Wed, Nov 30, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बी.एन. मीणा द्वारा आज रेंज अंतर्गत जिलों में पुलिस मुख्यालय एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों के पालन /निराकरण के संबंध में जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की वर्चुअल समीक्षा बैठक ली गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में लंबित शिकायत पत्रों एवं वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जारी लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही संबंधी निर्देश दिये गये। इसके अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में शिकायत जॉंच प्रतिवेदन की समीक्षा जिला पुलिस कार्यालय में पदस्थ राजपत्रित अधिकारी द्वारा जॉच की गुणवत्ता की समीक्षा कर वरिष्ठ कार्यालय को तथ्यात्मक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने संबंधी निर्देश देते हुये कहा गया कि यदि समय पर शिकायतों का निराकरण होता है तो जनता का विश्वास पुलिस पर बढ़ता है और यदि थाना स्तर पर ही शिकायतों का समय पर निराकरण हो जाता है तो जनता को वरिष्ठ कार्यालय में आवश्यकता नहीं होती है। लंबित पत्रों के निकाल में अनावश्यक विलंब ना किये जाने संबंधी निर्देश देते हुये उनके द्वारा कहा गया कि निर्धारित समयावधि में पत्रों का जवाब वरिष्ठ कार्यालयों को उपलब्ध करा दिया जावे , इसकी जिम्मेदारी जिला पुलिस कार्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय को दी गई। बैठक के दौरान कार्यालयों में प्राप्त होने वाले पत्रों की प्रारंभिक प्रक्रिया के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों को समझाई देते हुये बताया गया कि कतिपय कार्यालयों में पत्रों के मार्किंग व आवक-जावक की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण संबंधित शाखा को पत्र प्राप्त होने व जवाब तैयार करने में विलंब होता है , इसके लिये उनके द्वारा आवक-जावक शाखा को व्यवस्थित करने व प्रत्येक शाखा में पत्रों का गोश्वारा तैयार कर उसकी साप्ताहिक समीक्षा करने निर्देशित किया गया। साथ ही वरिष्ठ कार्यालय से लंबित पत्रों की जानकारी हेतु सतत संपर्क में रहने निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्रीमती गायत्री सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संजय महादेवा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा अनिल सोनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ महेश्वर नाग , उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ मनीष कंवर , उप पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्रीमती साधना सिंह , उप पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रदीप येरेवार , उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ बेनेडिक्ट मिंज , उप पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही आई.तिर्की सहित रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम व उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माया असवाल उपस्थित रहीं।