: बरपाली में अग्रसेन जयंती मनाई गई
Fri, Sep 30, 2022
अग्रवाल समाज बरपाली के द्वारा अग्रसेन जयंती के अवसर पर बरपाली स्थितअग्रेसन भवन में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती मनाई गई। बरपाली अग्रवाल समाज के द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने हितानंद अग्रवाल जी एवं उनके साथ वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्य नितिन गुप्ता जी बरपाली पहुंचे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी की आरती की गई। उसके पश्चात विभिन्न आयोजनों में विजेता बच्चों एवं महिलाओं को मुख्य अतिथि के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान हितानंद अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन पशु वध के खिलाफ थे। महाराजा अग्रसेन ने समाजवाद की स्थापना की। उनके द्वारा एक सिक्का एवं एक ईट प्रदान कर समाज के कमजोर लोगों को स्थापित करने में सहयोग का सिद्धांत दिया। कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल सभा बरपाली के अध्यक्ष किशन अग्रवाल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, सचिव संदीप अग्रवाल, सह सचिव राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रतन अग्रवाल तथा अन्य सदस्यों में सुरेश अग्रवाल, प्रकाश यादव, रजत अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, यश अग्रवाल एवं वरिष्ठ जनों में रामनिवास अग्रवाल, नागरमल अग्रवाल, बजरंगलाल अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, मदन लाल अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल अग्रवाल समाज की अनेकों महिलाएं, बच्चे एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
: बालको ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया
Fri, Sep 30, 2022
बालकोनगर, 30 सितंबर, 2022। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपने कार्यक्षेत्र और आसपास के समुदायों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरणीय स्वास्थ्य सुधार के प्रति प्रोत्साहित कर रहा है। बालको की धातु उत्पादन प्रक्रियाएं आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक सरोकारों के विभिन्न मानदंडों पर आधारित हैं। उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन के लिए बालको ने बड़े पैमाने पर निवेश किए हैं।
जमीनी स्तर पर पर्यावरण के अनुकूलता को निरंतर आगे बढ़ाने में युवा पीढ़ी की क्षमता को समझते हुए बालको आसपास के स्कूली छात्रों के लिए नियमित जागरूकता सत्र आयोजित कर रहा है। हाल ही में बालको ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड (सीईसीबी) क्षेत्रिय कार्यालय, कोरबा के सहयोग से छात्रों के लिए विश्व ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस वर्ष की थीम 'पृथ्वी पर जीवन की रक्षा के लिए वैश्विक सहयोग' विषय पर छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी जैसे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।
ईएसजी के प्रति बालको परिवार के सदस्यों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बालको ने संयंत्र में स्वैच्छिक ‘कार पूल ड्राइव’ 'मेकिंग बर्थडे ग्रीनर' की शुरूआत की है जिसके अंतर्गत कर्मचारी अपने जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण करते हैं। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन एवं घर के आस-पास हरियाली बनाये रखना है। पर्यावरण संरक्षण महत्व पर आज का हमारा प्रयास भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा के रूप में भी कार्य करेगा।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि बालको अपने प्रचालनों में इकोसिस्टम रोटेशन और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करने के लिए कटिबद्ध है। पारिस्थितिकी तंत्र के पोषण और सतत विकास के लिए पर्यावरण उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण महत्व पर आज का हमारा प्रयास भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा के रूप में कार्य करेगा। बालको के विजन, कॉरपोरेट उद्देश्य, उत्पादन प्रक्रियाओं और व्यवसाय संचालन के विभिन्न तरीके पर्यावरण के सतत संवर्धन को बढ़ावा देते हैं।
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन और सतत एवं सुरक्षित कार्य शैली को प्रोत्साहित करने के लिए बालको को विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बालको टीम के सामूहिक प्रयासों से वर्ष 2022 में सीईई एनवायरनमेंट एक्सीलेंस अवार्ड, ग्रीनटेक इनवायरमेंट अवार्ड और कलिंग एनवायरनमेंट एक्सीलेंस अवार्ड जीते।
------------------------
: हरदीबाजार :- जगह जगह विराजे माता जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल
Fri, Sep 30, 2022
हरदीबाजार जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल पहुच रहे माता रानी का आशिर्वाद लेने आज माता का पंचमी तिथी के दिन ग्राम पंचायत कोरबी झालापारा दुर्गा समिति, अमलीपारा दुर्गा समिति, ग्राम भलपहरी दुर्गा समिति , एवं जगह जगह पहुच माता रानी का दर्शन करने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल के साथ प्रदीप पटेल युवा मोर्चा अध्यक्ष ग्राम अवध महाराज ,हरिमहाराज ,रामायण राठौर ,जगेस्वर यादव,अभिषेक तिवारी ,गोपाल राठौर एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे सभी ने मिलकर माता रानी का पूजा किया और आशीर्वाद प्राप्त किया ।