: बालको ने सुरक्षा मानदंडों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए जीता सीआईआई अवार्ड
Sat, May 7, 2022
बालकोनगर, 7 मई, 2022। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को अपनी ‘सुरक्षा संकल्प कुटुंब’ परियोजना के लिए 5वीं सीआईआई नेशनल सेफ्टी प्रैक्टिस प्रतियोगिता में ‘प्लेटिनियम विनर’ घोषित किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम 'कार्यस्थल सुरक्षा में उत्कृष्टता' थी, जिसमें प्रतिभागी औद्योगिक संगठनों ने उनके द्वारा लागू की गई औद्योगिक सुरक्षा संस्कृति और कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रदर्शन के परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण सुधार को वर्चुअल माध्यम से प्रस्तुत किया।
बालको के ‘सुरक्षा संकल्प कुटुंब’ परियोजना में सेफ्टी डिजिटलाइजेशन मॉड्यूल के पांच बिंदुओं को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य श्रेष्ठ सुरक्षा संस्कृति का निर्माण करना है। इसमें ऑगमेंटेड/वर्चुअल/ मिक्स्ड रिएलिटी ट्रेनिंग सेंटर, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड वीडियो एनालिटिक्स, सस्टेनेबिलिटी मोबाइल एप, कौशल विकास और निर्माण के उद्देश्य से जुड़े कार्यबल के लिए सुरक्षा मॉड्यूल पर ई-लर्निंग कोर्स, असुरक्षित क्रियाओं और स्थिति का स्वतः पता लगाना, डिजिटल सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना तथा सुरक्षा संवाद और कार्यबल सुरक्षा, उत्पादकता में बढ़ोत्तरी तथा असुरक्षित क्षेत्रों की ट्रैकिंग शामिल हैं।इस उपलब्धि पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि यह सुरक्षा के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बालको में कार्यस्थल पर किसी भी तरह की असुरक्षित गतिविधि को पूर्ण रूप से नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक कर्मचारी को सशक्त बनाया जा रहा है। इसके जरिए ‘शून्य क्षति’ की नीति के अनुरूप संयंत्र को सबसे सुरक्षित कार्यस्थल बनाने के लिए बालको प्रबंधन कटिबद्ध है। सभी की सहभागिता और औद्योगिक सुरक्षा को पुख्ता बनाने की दिशा में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों को अपनाकर ‘सुरक्षा प्रथम’ कार्य संस्कृति की स्थापना में मदद मिली है।कार्यस्थल पर सुरक्षा मानदंडों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए बालको ने ड्यूपॉन्ट सस्टेनिबिलिटी सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी की है। औद्योगिक सुरक्षा के सराहनीय प्रबंधन के लिए बालको ने वर्ष 2017, 2018 और 2019 के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खदान) प्राप्त किए। सुरक्षा संबंधी विभिन्न मॉड्यूल के प्रति कर्मचारियों और व्यवसाय के साझेदारों की जागरूकता के लिए प्रति माह पहली तारीख को ‘सुरक्षा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसके माध्यम से सुरक्षा संबंधी अनुभव साझा किए जाते हैं।
: धार्मिक आयोजन से मन शांत रहता है - राजेश्री महंत
Fri, May 6, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - इस तरह के धार्मिक आयोजन एवं उत्सव होने से हमारा मन , चित्त मजबूत और शांत रहता है। इसके साथ ही हमारा मन अच्छे कार्य को करने के लिये विचार करता है। हमारे धर्मग्रंथों में बहुत अच्छी बातें होती हैं , इस तरह के धार्मिक आयोजन से हमें चिंतन मनन करने और अपने जीवन में उतारने का अवसर प्राप्त होता है।
उक्त बातें मां शंवरीन दाई की पावन धरा अमोरा (महन्त) के तिलखैय्या तालाब में आयोजित रूद्र महायज्ञ एवं श्रीरामकथा के पांचवे दिन राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ( कैबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने कही। उन्होंने आगे कहा कि यह छत्तीसगढ भगवान श्री राम का ननिहाल है। हमारे यहां के लोग भगवान राम को भांजा मानते हैं , इसलिये उनके चरण छूकर प्रणाम करने की भी परंपरा है। जबकि जहां भगवान का प्रादुर्भाव हुआ वहां भी ऐसी परंपरा नहीं है। उन्होंने बताया कि भगवान शंकर ने रामचरित मानस को रचकर अपने मन मस्तिष्क में रखा था। वे किसी योग्य पात्र की खोज कर रहे थे कि कोई योग्य मिले तो इस कथा को सुनाऊं। अंत में भगवान ने माता पार्वती को यह कथा सुनाया। इसी बात को रामचरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा - रचि महेश निज मानस राखा। पाई सुसमय शिवा सन भाषा।। ऐसे देवों के देव महादेव की सभी युगों से पूजा आराधना होते आयी है। इसी क्रम में आज हम सब संत केशवानंद सरस्वती की इस तपोभूमि में भी रामकथा का श्रवण कर रहे हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव , कमलेश सिंह , प्रमोद सिंह , यजमान के रूप में शांति तिवारी / श्रीमति पुष्पा तिवारी , आचार्य केशव प्रसाद पाण्डेय , कामधेनु सेना के प्रदेश सचिव योगेष तिवारी , गो सेवा संगठन के साक्षी चौबे विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके पूर्व गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने गांव में ही जोगीराम कश्यप के स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी शिरकत की। यहां उन्होंने कहा कि जब राजा परीक्षित को सर्प के डसने और सातवें दिन मृत्यु के प्राप्त होने का श्राप मिला तो भी वे विचलित नहीं हुये। उन्होंने सात दिनों तक एकाग्रचित्त होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया और मोक्ष को प्राप्त कर लिये। राजेश्री ने कहा कि परीक्षित ऐसा पराक्रमी राजा था जिससे कलियुग ने भी रहने का स्थान मांगा। अंत में उन्होंने कश्यप परिवार को इस पुण्य कार्य के लिये बधाई देते हुये दिवंगत आत्मा की मोक्ष हेतु भगवान से प्रार्थना किया।
: इंटक स्थापना दिवस शहीद को यादकर मनाया गया - इंटक अध्यक्ष दीपक दुबे
Tue, May 3, 2022
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गोपाल ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इंटक के 75 वी स्थापना दिवस पर प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे के कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन में प्रदेश सहित जिला में सादगी पूर्ण रचनात्मक कार्य कर मनाया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिवनी (चाम्पा) के वायुसेना अमर शहीद श्री उमेश देवांगन स्मृति में सार्वजनिक पेयजल घर खोला गया ग्राम के श्रमिक बस्ती में सार्वजनिक भंडारा कर भोजन करवाया गया एवं सिवनी से डडाई,सक्ति से दमाऊधरा सड़क के दोनों किनारे सघन वृक्षारोपण करने की सुरवात वृक्ष लगाकर किया गया इस अवसर श्रमिक आवाज इंटक अध्यक्ष दीपक दुबे ने कहा की आजादी से पहले श्रमिको के हित मे इंटक की नींव 3 मई 1947 को भारत को आजादी मिलने से महज 3 महीने पहले हुई थी इंटक के संस्थापक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल जी जिन्होंने अंग्रेजों पूंजीपतियों के दमनकारी नीतियों मजदूरों के शोषण को रोकने के लिए संगठन के नीव रखी आचार्य जेबी कृपलानी जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष थे उन्होंने इंटक के संस्थापक सम्मेलन का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में भाग लेने वाले विशिष्ट नेताओं में पंडित जवाहरलाल नेहरू , शंकरराव देव , जगजीवन राम , बीजी खेर , ओपी मेहताब, अरुणा आसफ अली , राम मनोहर लोहिया , अशोक मेहता , रामचंद्र सखाराम रुइकर , मणिबेन पटेल और अन्य प्रमुख लोगो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में , संस्थापक पिताओं ने अपने विवेक से इंटक को अपने स्वयं के संविधान के साथ एक स्वतंत्र पहचान देत्ते हुवे कांग्रेस के एक अंग के रूप में कार्य करता रहा है इंटक हमेशा श्रमिक हित देश हित मे कार्य किये है आज 75 वी स्थापना दिवस पर वायुसेना के अमर शहीद श्री उमेश देवांगन जी को याद करते हुवे हम इस अवसर ओर शहीद के नाम हाई स्कूल सिवनी को नामकरण करने की मांग माननीय मुख्यमंत्री से करने की मांग करेंगे कार्यक्रम में इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि कलम साव,ग्राम पंचायत सिवनी सरपंच चंद्रकुमार राठौर,इंटक जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गोपाल, इंटक कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बरेठ,इंटक महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी यादव,इंटक नेता सरपंच सकरेली छवि कवर,इंटक महिला महामंत्री सुनीता सारथी पंच,इंटक जिला सचिव पिन्टू पुष्पेंद्र, युवा इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर डड़सेना, असंगठित इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश बंजारे,राजेश बरेठ,बुधराम यादव,नरायण धीवर, भागवत बरेठ,मोनू केवट,सतिष बरेठ,कमलेश बरेठ पंच,रामरतन राठौर,बहरतू बरेठ,लोमश वैष्णव, खिकराम यादव,रामु देवांगन,मनोज कर्ष सहित इंटक पदाधिकारी कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे !!