: अरदा स्कूल में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
Thu, Dec 2, 2021
अरदा:- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शाउमा विद्यालय अरदा के स्काउट और गाइड तथा एन एस एस के छात्र छात्राओं के द्वारा 1 दिसम्बर 2021 को जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यशाला में आने वाला कल के वाहक देश के भविष्य निर्माता को किस प्रकार सुरक्षित रखा जाये ताकी आने वाला कल सुनहरा हो सके। इस कार्यशाला मे गाइडर प्रतिभा जायसवाल के द्वारा एड्स के वायरस कैसे मानव शरीर मे प्रवेश करता हैं तथा इससे कैसे बचा जा सकता हैं, इस विषय पर गंम्भीरता से बच्चो को बताया गया। स्कऊटर प्रीतम लाल राजवाडे द्वारा परिवेश और हम के बारे से चर्चा करते हुये बच्चो को आगे बढ़ने से पहले हम यह देखे की हमारी कदम के आगे स्वच्छता हैं या नही यदि नही तब इसे हमारा मुल दायित्व समझकर स्वच्छ करे ताकी पीछे आने वाला की पगडंडी साफ हो सके इस विचार को लेकर चलना चाहिये। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी के एस कंवर द्वारा बच्चो की मार्गदर्शन के स्वर मे कहा की देश का भविषय आप है आप है तब देश है आओ एक नजर इतिहास पर डालकर देखें। एम एस कंवर कंवर वरि ब्यख्याता जीवविज्ञान के द्वारा जीवन चक्र की प्रक्रिया में जीवन को बचाना कैसे हैं, हम सब न्यू कोरोना वरिय्ंत के बारे मे समचार इत्यादि मे पड़ रहें है, इनसे बचने का एक ही विकल्प हैं, आपकी हमारी जागरुकता। प्राचार्या वी बी तिर्की द्वारा उद्बोधन में बच्चे को देश को स्वारना सजाना हैं। आज से सजग रहेगे तभी देश सुन्दर बाग बन सकता हैं। आप सभी हम सब माली के खिलते फुल हैं इसलिए आपकी सुरक्षा हमारी नैतिक कर्तब्य हो जाता हैं। हिन्दी की ब्यख्याता कौशिल्या खुराना जी द्वारा एड्स पर भवार्थ्क गीत प्रस्तूत किया गया तथा एड्स दे बचकर खुशहाल निर्माता बनने की सुझाव दिया गया। इस अवसर पर सुषमा सिंग, के टोप्पो
ए देवांगन, एस साहू पी पटेल, ए भार्गव सरिता महंत उपस्थित होकर कार्यशाला मे मार्गदर्शन किये। कार्यकम का सफल आयोजन विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया।
: जिला सत्र न्यालय में नाग साप निकले से मचा हड़कंप, देखने के लिए लोगों में मचा हड़कंप।
Thu, Dec 2, 2021
कोरबा जिले में सांपो का निकला इस समय भी लगातार जारी हैं जबकि ठंड शुरू होती ही सांपो का निकलना बंद हो जाता हैं, ठंडे खून वाले होने की वजह से ये बिलो में जाकर सित निद्रा में चले जाते हैं, पर अभी भी कोरबा जिले में निकलने का सिलसिला जारी हैं, ऐसा ही मामला आज जिला सत्र न्यालय में देखने को मिला, जहा न्यालय में रोजाना की तरह लोगों का आना जाना जारी था तभी आचनक से एक व्यक्ति ने कोबरा को न्यालय परिसर में घूमते देखा जो पास में बैठे लोगों के तरफ बड़ने लगा फिर उसकी सूचना स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया, कुछ मिनटों में ही पहुंच जितेंद्र सारथी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया, कुछ देर के मशक्कत के बाद साप को काबू में कर लिया गया फिर क्या था साप निकलने की सूचना आग की तरह फैल गई, पूरे कोर्ट परिसर कुछ पल के लिए काम ठप पड़ गया, सभी ने अपने फ़ोन पर वीडियो लेना चालू कर दीया, साथ ही कोर्ट परिसर में चर्चा का विषय बन गया, नाग साप को दिखने के अतृक्त न्यायधीश ने जितेंद्र सारथी से साप की जानकारी ली साथ ही काम की सराहना भी किया ,फिर सभी ने जितेंद्र सारथी और उनकी टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने जिले के लिए वरदान साबित हुई रेस्क्यू टीम के लिए प्रशासन से सहायता देने की बात कही, जिस तरह जितेंद्र सारथी और उनकी टीम जान में जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाते हैं निश्चित ही उनके लिए जिला प्रशासन को उनकी मदद करनी चाहिए।*जितेंद्र सारथी ने बताया* अधिवक्ता संघ ने हमेशा हर संभव मदद करने की बात कही साथ ही संघ ने काम की सराहना किया, जल्द ही इस ओर अधिवक्ता संघ जिला प्रशासन से सहायता के लिए ज्ञापन देगा।
: एयरटेल पेमेंट बैंक के महिला बीसी सखी का जनपद पंचायत में बैठक संपन्न
Thu, Dec 2, 2021
बेला दू ला /जांजगीर चांपा जिले के जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत सभी महिला बी.सी.सखी के साथ मीटिंग रखा गया ,जिसमे एयरटेल पेमेंट बैंक में काम करने की पूरी जानकारी दिया तथा कार्य करने का प्रशिक्षण भी दिया गया जिसमे महिलाओं को अपने गांव के पेंशन योजना के अंतर्गत खाताधारकों सहित बुजुर्ग महिलाओं को बैंकिंग सुविधा अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने तथा अधिक से अधिक एयरटेल पेमेंट बैंक की सेवाए को लोगो तक पहुंचाए जाने का भी बात बताई गई ,जिसमे उपस्थित ऐयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारी घनश्याम पटेल, (टीम लीडर ) कोमल पटेल (RBM), तरुन यादव,(RBM)दीपक पटेल (RBM) एवम जिसमे उपस्थित बी.सी. सखी धीरज साहू,ज्योति साहू,गुलची सिदार,प्रेमलता यादव,योगेश्वरी , उर्मिला सतनामी,तुलशी यादव,कमला बाई साहू,कल्पना महंत,अरुण लता साहू,विष्णु कुर्रे सभी बी.सी. सखी मेडम लोग उपस्थित थे