: नेताप्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने भ्रष्टाचार रोकने एजेंडे का किया विरोध
Sat, Dec 4, 2021
प्रति
*श्रीमान सभापति महोदय*
नगर पालिक निगम कोरबा
*विषय* - डिस्टीब्यूशन पाइप लाइन विस्तार हेतु लाए गए एजेंडे में अनियमितता के कारण एजेंडा पास ना करने हेतु अनुरोध पत्र
महोदय, आज दिनांक 4.12. 2021 को 15 वे वित्त योजना अंतर्गत निगम क्षेत्र के बचे हुए भागों में डिसटीब्यूशन पाइपलाइन के विस्तार कार्य का एजेंडा प्रस्तुत किया जा रहा है उक्त एजेंडे में कई प्रकार की अनियमितताएं हैं---
*(1)* टेंडर 13.98 परसेंट अप में स्वीकृत किया जा रहा है आज तक के इतिहास में नगर निगम कोरबा में 14 परसेंट उच्च मूल्य में ,हमारे जानकारी में कोई भी कार्य स्वीकृत नहीं किया गया है । जहां पर कार्य 14 परसेंट कम मूल्य में कार्य जाता है वहां 14 परसेंट उच्च में कार्य दिया जा रहा है, इस प्रकार से कुल 28 परसेंट नगर निगम कोरबा को वित्तीय नुकसान हो रहा है। जिसकी राशि लगभग डेढ़ करोड़ के आसपास है ।
*(2)* टेंडर में केवल एक ही निविदा कार द्वारा निविदा डाली गई वह भी अजमेर , राजस्थान की पार्टी है ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे छत्तीसगढ़ या सीमावर्ती प्रदेशों में कोई भी टेंडर डालने के लिए इच्छुक नहीं था। प्रथम दृष्टिया स्पष्ट प्रतीत होता है कि यह कार्य सेटिंग में कराया जा रहा है, जिससे निगम को वित्तीय नुकसान हो रहा है ।
*(3)* महोदय नगर निगम के 67 वार्डों में , वार्ड पार्षद द्वारा जिस भी हितग्राहियों को नल कनेक्शन लगवाना है उसकी जानकारी उपलब्ध होने के उपरांत , नजदीकी पॉइंट से कितना मीटर पाइप बिछाए जाएंगे , उक्त चीजों की पूरी विस्तार से कार्य रचना, एस्टीमेट बनने के उपरांत ही तकनीकी जानकारी सभी पार्षदों को उपलब्ध कराने के उपरांत ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के तहत टेंडर जारी होना चाहिए ।
*(4)* जल आवर्धन योजना एवं इससे संबंधित योजना में केंद्र सरकार द्वारा सैकड़ों करोड़ों रुपए दिया गया उसका टेंडर कितने परसेंट बिलो में जारी किया था ।उक्त राशि पर क्या क्या कार्य हुआ , क्या-क्या कार्य होना शेष है, उसका भुगतान कितना हो चुका है ,उक्त बातों की जानकारी सदन को होनी चाहिए।
उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए हमें ऐसा प्रतीत होता है कि आज के एजेंडे को पास ना किया जाए, हम सब इसका विरोध करते हैं ।
*प्रतिलिपि* --
(1)श्रीमान आयुक्त महोदय, नगर पालिक निगम कोरबा
(2) श्रीमान जिलाधीश महोदया जिला कोरबा
(3)श्रीमान सचिव महोदय, नगरी निकाय छत्तीसगढ़ शासन
(4)श्रीमान लोकायुक्त महोदय छत्तीसगढ़*हितानंद अग्रवाल , नेताप्रतिपक्ष , नगर निगम कोरबा*
: बाँकीमोंगरा मुख्य मार्ग सड़क जीर्णोद्धार प्रारंभ
Sat, Dec 4, 2021
आज बाकी मोगरा जोन अंतर्गत एसईसीएल के द्वारा गजरा चौक से सुतर्रा मोड़ तक की सड़क का डामरीकरण कार्य प्रारंभ कराया गया ।
इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड 66 की पार्षद कमला बरेड , एसईसीएल के अधिकारियों के साथ उपस्थित थी। विगत 6 महीनों से लगातार भारतीय जनता पार्टी बाकी मोगरा मंडल एवं बाकी मोगरा के तीनों भाजपा पार्षद वार्ड 65 पार्षद शैल राठौर, वार्ड 66 क्षेत्र की पार्षद कमला बरेड,वार्ड 67 की पार्षद प्रभावती सुधार साय जी द्वारा लगातार पत्राचार एसईसीएल जीएम से कर रहे थे, उक्त विषय पर क्षेत्र में आंदोलन धरना प्रदर्शन भी किया गया । वृहद आंदोलन की चेतावनी के बाद एसईसीएल एवं स्थानीय पार्षदों के मध्य द्विपक्षीय वार्ता भी हुई जिसमें Secl के द्वारा लिखित में यह आश्वासन दिया गया था कि बरसात के उपरांत नवंबर माह से रोड निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा । आज रोड निर्माण शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय पार्षद एवं जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती कमला ब्रेड अपने साथियों के साथ उपस्थित थी । इस मौके पर उन्होंने कहा की यह पुरानी और अति आवश्यक मांग थी जिसे एसईसीएल ने पूरा किया जिसके लिए एसईसीएल के हम आभारी हैं उन्होंने इस कार्य हेतु एसईसीएल का धन्यवाद ज्ञापन किया
: ओबीसी का राज्य स्तरीय सम्मेलन 5 दिसंबर को अलग-अलग समाज से आएंगे प्रतिनिधि
Sat, Dec 4, 2021
राजनांदगांव हेमंत वर्मा ब्यूरो चीफ ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए राज्य स्तरीय ओबीसी महासभा द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग चिंतन मनन चुनौती संभावना विषय पर सम्मेलन का आयोजन 5 दिसंबर को साहू सदन राजनांदगांव में रखा गया है अन्य पिछड़े वर्ग विकास के विभिन्न आयाम विषय को जोड़ते हुए क्षेत्र विशेष में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा इसमें समाज के प्रतिनिधित्व और अन्य विषयों पर संगोष्ठी और परिचर्चा भी किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आम जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश राज होंगे वही कार्यक्रम में अध्यक्षता ओबीसी महासभा के राधेश्याम करेंगे विशिष्ट अतिथि अर्जुन हिरवानी साहू समाज अध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा लोधी समाज अध्यक्ष दीपक सिन्हा सिन्हा समाज खिलेश्वर पाल पाल समाज लोचन विश्व विश्वकर्मा समाज से लोचन विश्वकर्मा इसी तरह राजनांदगांव जिले से पिछड़ा वर्ग से सभी जिला अध्यक्ष इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे यादव समाज मुन्ना यादव लोधी समाज राजभान लोधी पटेल समाज कन्हैया पटेल सेन समाज धनु लाल सेन मानिकपुरी सुमन दास मानिकपुरी सोनी सुनील सोनी पिछड़ा वर्ग के दुर्ग संभाग विप्लव साहू महेंद्र कुमार साहू भोलाराम साहू ने कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति की अपील की है