: बालको में बटा निःशुल्क उज्वला गैस चूल्हा और सिलेंडर
Mon, Nov 1, 2021
बीपीएल परिवार की महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही उज्जवला गैस कनेक्शन योजना के तहत दिनांक 30 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 35, श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के नजदीक सामुदायिक भवन में रामपुर विधायक ननकीराम कंवर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह के मुख्य आतिथ्य में नेताप्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल की अध्यक्षता में हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र की पूजा अर्चना के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन के नारे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की केंद्र सरकार ने एक सामाजिक कल्याण योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत की।
यह योजना एक धुँआरहित भारत की परिकल्पना करती है और गरीबी रेखा से नीचे रह रही महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखती है। योजना से एलपीजी के उपयोग में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य संबंधी विकार, वायु प्रदूषण एवं वनों की कटाई को कम करने में मदद मिलेगी। इस तरह स्वच्छ इंधन उपयोग कर हमारा जीवन बेहतर बनेगा। जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा की हमारे प्रधानमंत्री जी को सदैव दूसरों की चिंता रहती है। विभिन्न प्रकार की योजनाएं समाज के सभी वर्गों के लिए वे लेकर आते रहते हैं। जिससे लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठ सके। रामपुर विधायक ननकीराम कंवर जी ने कहा कि महिलाएं पहले लकड़ी, कोयला या कंडे से खाना बनाती थी। जिससे काफी धुआं उत्पन्न होता था एवं लोगों का स्वास्थ्य खराब होता था। इस योजना के आने से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। सभी को लकड़ी, कोयला एवं अन्य संसाधनों को छोड़कर घर में गैस का उपयोग करना चाहिए। 40 हितग्राहियों को कार्यक्रम में निःशुल्क गैस सिलेंडर , चूल्हा ,रेगुलेटर , पाइप का वितरण हुआ ।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम कोरबा हितानंद अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा गिरीश शर्मा, पूर्व एल्डरमैन रविंद्र सोन जी, मंडल महामंत्री भाजपा बालको सुमित तिवारी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जागेश्वर यादव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जे एन दुबे, पार्षद गंगाराम भारद्वाज, भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश केवट, मंडल अध्यक्ष नमो जय नंद राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मंदाकिनी त्रिपाठी, महिला मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्चना रुनिझा, उपाध्यक्ष रेनू प्रसाद, रवि मानिकपुरी, संपत यादव, रमेश सोनी, रिशु श्रीवास्तव, चंद्रमणि उपाध्याय, शांता यादव, आर के शर्मा, परिमल यादव, विजय सोनी, बैजनाथ शर्मा, ईश्वर साहू, भगत विश्वकर्मा, चेतन मैत्री, रामनाथ बरेठ, समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
: सपूरन कुलदीप माकपा से निष्कासित
Mon, Nov 1, 2021
रायपुर| मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य समिति के सदस्य सपूरन कुलदीप को संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है।आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य सचिवमंडल ने बताया कि सपूरन कुलदीप के खिलाफ संगठन विरोधी गतिविधियों को संचालित करने तथा आर्थिक अनियमितता के गंभीर आरोप थे। राज्य समिति ने उनको एक आरोप पत्र भी दिया था, जिसका संतुष्टिजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति द्वारा उनके खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि के बाद माकपा राज्य समिति ने जांच के निष्कर्षों को स्वीकार करते हुए सपूरन कुलदीप को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया है।माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने बताया कि पार्टी राज्य समिति के इस फैसले को अनुमोदन के लिए पार्टी की केंद्रीय समिति को भेजा जाएगा।
: ग्राम पंचायत बेला दू ला में वाईफाई कनेक्शन बाधित
Mon, Nov 1, 2021
बेला दू ला / जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला दू ला का वाईफाई कनेक्शन केबल पिछले सप्ताह से बोड़सरा ग्राम पंचायत भवन के सामने मुख्य मार्ग पर पुल निर्माण के दौरान केबल जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान कट जाने से डिजिटल पंचायत बेला दू ला ला वाईफाई कनेक्शन बाधित है जिससे बैंकिंग कार्य सहित प्रिया डिजिटल सीएससी केंद्र छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कियोस्क शाखा पर लोगो को मुफ्त वाईफाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है ग्राम पंचायत बेला दू ला के सीएससी ऑपरेटर कियोस्क संचालक राम कुमार मनहर के द्वारा तकनीकी टीम को अवगत करा दिया गया है जल्द से जल्द केबल को जोड़ा जाएगा तथा ग्राम पंचायत बेला दू ला के प्रिया डिजिटल सीएससी केंद्र पर वाईफाई कनेक्शन शुरू करने का आश्वासन दिया है