: बालको की प्रतिबद्धता से 3.3 लाख लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ
Sun, Apr 14, 2024
बालकोनगर, 14 अप्रैल, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वित्त वर्ष 2024 में अपने सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजनाओं और अस्पताल के माध्यम से लगभग 3.3 लाख लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया। कंपनी उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समुदाय की सेवा कर रहा है। निवारक स्वास्थ्य देखभाल को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए समुदाय को उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया है। इस वर्ष की थीम "मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार" को सार्थक करते हुए कंपनी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कंपनी ने 34 बुजुर्गों एवं विशेष रूप से सक्षम लोगों को सहायक उपकरण (वॉकिंग स्टिक, ट्राइपॉड, बैसाखी, वॉकर और व्हीलचेयर) वितरित करके समावेशी, सहायक और न्यायसंगत समुदाय बनाने की दिशा में एक सहायक उपकरण वितरण अभियान शुरू किया।
बालको ने भदरापारा एवं बेलाकछार में दो दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया। कंपनी के द्वारा समुदाय तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए मेगा शिविर में विभिन्न रोगों का उपचार एवं निशुल्क दवा दी गई। विशेषज्ञ सेवाओं में दंत चिकित्सक, त्वचा विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट और सामान्य चिकित्सक के साथ मधुमेह, रक्तचाप के लिए नैदानिक परीक्षण आयोजित किए गए। समुदाय के लोगों को निःशुल्क चिकित्सा उपचार के माध्यम से प्राथमिक और विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। शिविर से लगभग 479 नागरिक लाभान्वित हुए।कंपनी के स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) ‘उपचार आपके द्वार’ थीम पर समुदाय को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। परामर्श सेवाओं के माध्यम से वैन 47 से अधिक समुदाय को स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है। जरूरतमंदों को सामान्य बीमारियों के लिए निःशुल्क दवा एवं परामर्श और चिकित्सा सुविधाओं के साथ मुधमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद है। इस साल मोबाइल हेल्थ वैन से 15599 लोगों को लाभ मिला।
बालको की आरोग्य परियोजना स्वास्थ्य देखभाल और समुदाय की सेवा करने पर केंद्रित है। कंपनी समुदाय के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्टों के माध्यम से निवारक और उपचारात्मक दोनों उपायों को शामिल कर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करती है। यह परियोजना कुपोषण और एनीमिया से निपटने पर विशेष ध्यान देने के साथ मातृ एवं शिशु देखभाल, एचआईवी, टीबी और नशा की लत से मुक्ति पर जागरूकता अभियान भी चलाती है। वित्तीय वर्ष 2024 में आरोग्य परियोजना से लगभग 49963 लोग लाभान्वित हुए हैं।कंपनी की नई किरण परियोजना माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन एवं स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करती है। स्वच्छता उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने के साथ ही माहवारी स्वास्थ्य के स्थानीय चैंपियन विकसित किये हैं। अब तक इस परियोजना ने 57386 से अधिक समुदाय के सदस्यों को माहवारी के प्रति संवेदनशील बनाया है।
कंपनी अपने नंद घर के माध्यम से महिला एवं बाल विकास के अत्याधुनिक केंद्र के रूप में कार्य करती हैं। छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और नई माताओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल और उचित पोषण प्रदान करता है।बालको अस्पताल 120 बिस्तर और विशेषज्ञों की एक कुशल चिकित्सा टीम प्रदान करता है। इसमें समुदाय की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मॉड्यूलर ओटी, अत्याधुनिक सीटी स्कैन एवं एक्स-रे कक्ष और आपातकालीन और महत्वपूर्ण चिकित्सका देखभाल इकाई सहित अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। आईएसओ 9001-2015 प्रमाणित सुविधा के रूप में अस्पताल बेहतर चिकित्सक गुणवत्ता प्रबंधन मुहैया करता है। वित्तीय वर्ष 2024 में अस्पताल ने 183985 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दीं।बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) 170 बिस्तर से युक्त अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल नया रायपुर में स्थित है। यह वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन (वीएमआरएफ) की प्रमुख पहल है, जो वेदांता रिसोर्सेज और भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) का एक गैर-लाभकारी संगठन है। बीएमसी भारत के कैंसर क्षेत्र में एक राष्ट्रीय पहचान के रूप में उभरा है। अस्पताल में चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, विकिरण, हेमेटोलॉजिकल, बीएमटी और उपशामक देखभाल सेवाएं प्रदान कर रही है। वित्तीय वर्ष 2024 में बालको मेडिकल सेंटर ने 11375 लोगों का इलाज किया।कंपनी द्वारा संचालित बालको अस्पताल से लगभग 1.8 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसके साथ ही बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 4 जिलों कोरबा, कवर्धा, सरगुजा और रायपुर सहित 123 गांवों में सालाना 1.5 लाख से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचा रहा है।_________
: बालको के आरोग्य परियोजना ने मातृ एवं शिशु के पोषण को बनाया उत्कृष्ट
Sun, Apr 14, 2024
संतुलित एवं पोषण युक्त आहार बच्चे के शुरुआती वर्ष में उनके शारीरिक और सर्वांगिण विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं जो उनके स्वस्थ जीवन की नींव रखता है। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको ने अपने आरोग्य परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के महत्व को पहचानते हुए विभिन्न उल्लेखनीय कार्य किये। विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता पहल बच्चों के प्रारंभिक वर्षों के दौरान पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया है। बालको पोषण और स्वास्थ्य देखभाल पर आवश्यक जानकारी के साथ माताओं को सशक्त बनाने के लिए पीडी हर्थ सत्र आयोजित करता है। पहल की मदद से पिछले वित्तीय वर्ष छत्तीसगढ़ के 45 गांवों में 3500 से अधिक माताओं और 2400 कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य विकास आवश्यकताओं को पूरा किया है। ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट और स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आरोग्य परियोजना ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उचित पोषण तक सभी की पहुंच सुनिश्चित किया है।
प्रोजेक्ट आरोग्य बच्चों को उनकी पोषण संबंधी स्थिति के आधार पर वर्गीकृत करने के लिए पहले स्वास्थ्य जांच करता है। गंभीर कुपोषित वाले बच्चों को विशेष उपचार के लिए तुरंत पोषण पुनर्वास केंद्र में भेजने तथा मध्यम कुपोषित बच्चों को 12 दिनों तक चलने वाले पॉजिटिव डिविएंस (पीडी) हर्थ समूह पोषण सत्र में शामिल किया जाता है। इस पहल से बच्चों एवं माता दोनों की पोषण यात्रा में सकारात्मक बदलाव हुआ है।भदरापारा की सावित्री यादव को अपने 19 महीने के बेटे श्रेष्ठ के कुपोषण से लड़ने में आरोग्य परियोजना ने मदद की। सावित्री ने कहा कि उन 12 दिनों में मैंने अपने प्रयासों को पूरी तरह से श्रेष्ठ के स्वास्थ्य के लिए समर्पित कर दिया। श्रेष्ठ का वजन 700 ग्राम से अधिक बढ़ा जिससे उसे कुपोषण से मुक्ति मिली। विशेषज्ञों द्वारा 60 दिनों के निरंतर निगरानी एवं जांच से बच्चे को स्वास्थ्य लाभ मिला।नेहरू नगर की सलमा अपने बच्चे की पोषण संबंधी जरूरतों के लिए पैकेज फूड पर निर्भर थी। टेक होम राशन (टीएचआर) रेसिपी सत्र के माध्यम से सलमा ने पौष्टिक व्यंजनों के लाभ को अपनाया। इस परियोजना में टीएचआर खाद्य द्वारा पौष्टिक व्यंजन बनाना सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के भोजन में पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने के नए तरीकों की सीखने में मदद मिली जिससे उनके बच्चे को महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त होने लगे। इन विभिन्न पहल से बच्चों को संपूर्ण आहार का फायदा मिला जिससे उनके बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान मिला।नेहरू नगर की ममता फर्रे स्वस्थ पोषण प्रथाओं को बढ़ावा देने में लीडर के तौर पर उभरीं। आस-पास के गांवों में स्वयंसेवा करते हुए ममता अन्य माताओं को प्रशिक्षण सत्र प्रदान करके जागरूक कर रही हैं। उनका मिशन प्रत्येक बच्चे की भलाई सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना है। उन्होंने अपने बेटे कुणाल पर आरोग्य परियोजना का लाभकारी प्रभाव देखा है जो पहले गंभीर कुपोषण से जूझ रहा था। वह टीएचआर व्यंजनों, पीडी हर्थ सत्र और पोषण बाड़ी के माध्यम से अपने बच्चे की स्वास्थ्य सुधार करने में सक्रिय रूप से लगी हुई थी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रोजेक्ट आरोग्य मेरे जैसी माताओं के लिए एक लाइफ लाइन की तरह है। यह मेरे बच्चे को कुपोषण से निकालकर सामान्य पोषित जीवन में ले गया। अब जब मैं अन्य माताओं की ओर अपना हाथ बढ़ाती हूं तो हम एक साथ एक स्वस्थ समुदाय का निर्माण कर रहे हैं।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए समर्पित भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए एक महीने के पोषण माह कार्यक्रम को मनाने के लिए बालको जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग करता है। ये परिवर्तनकारी प्रयास स्वास्थ्य सुधार से आगे बढ़ते हुए उन समुदाय के भीतर सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता का बीज बो रहा है जिनकी हम सेवा करते हैं। यह परियोजना मातृ एवं शिशु देखभाल पर केंद्रित होने के साथ एचआईवी, टीबी और नशा की लत से मुक्ति पर जागरूकता अभियान भी चलाती है। वित्तीय वर्ष 2024 में आरोग्य परियोजना से लगभग 49,000 लोग लाभान्वित हुए हैं।आरोग्य परियोजना को माताओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सुधार के लिए उल्लेखनीय प्रशंसा मिली है। 2022 में स्वास्थ्य सेवा पहल के लिए बालको को सबेरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य पर परिवर्तनकारी प्रभाव के लिए ग्लेनमार्क न्यूट्रिशन अवार्ड्स- 2024 में फर्स्ट रनर-अप पुरस्कार तथा स्वास्थ्य प्रभाव के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को 6वां आईसीसी इम्पैक्ट समिट एंड अवॉर्ड-2024 में मान्यता मिली जहां आरोग्य परियोजना ने 'शिशु मृत्यु दर कम करने और मातृ स्वास्थ्य में सुधार' की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालको को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक कल्याण के कटिबद्धता को देखते हुए प्रतिष्ठित "गवर्नर स्क्रॉलक ऑफ ऑनर" सम्मान प्राप्त हुआ। यह सभी सम्मान सामुदायिक स्वास्थ्य क्षेत्र में आरोग्य परियोजना द्वारा हासिल किये गए प्रभावशाली प्रगति और परिवर्तनकारी परिणामों को रेखांकित करते हैं।_________________
: भाजपा कोरबा सांसद प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में भाजपा युवा नेताओं ने संभाला मोर्चा
Fri, Apr 12, 2024
भारतीय जनता पार्टी कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा युवा नेता मोहन सिंह ,गजेंद्र मानसर ,भूनेश्वर तिवारी,घनश्याम पटेल और हरिशंकर यादव ने विभिन्न ग्रामों मुख्य रूप से👉 डीड़ासरई, बंजारीडाड़,
छातीबहार व दुधीटांगर इत्यादि ग्रामों में सघन जनसंपर्क कर राज्य एवम् केंद्र की योजनाओं के विषय में बतलाते हुए कोरबा लोकसभा सांसद प्रत्याशी सरोज पांडे को भारी मतो से विजयी बनाने की आह्वान भी किया। जहां पर जनता का रुझान प्राप्त कर समस्त युवा नेताओं ने अपने सघन जनसंपर्क को और भी तेज कर दिया है।