: हिन्दू नववर्ष पर 09 अप्रैल को निकलेगी भव्य प्रभात फेरी
Mon, Apr 8, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टभाटापारा - इस बार 09 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष संवत 2081 प्रारंभ होने जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग द्वारा संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठपरिषद , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी के द्वारा विगत दो वर्षों से भव्य प्रभात फेरी राम सप्ताह चौक से संकीर्तन करते हुये निकाली जाती है। इसी कड़ी में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 09 अप्रैल को सुबह साढ़े पांच बजे राम नाम सप्ताह चौक से भव्य प्रभात निकली जायेगी। बताते चलें कि भाटापारा पीठपरिषद , आदित्यवाहिनी के द्वारा विगत दो वर्षों से प्रत्येक एकादशी के दिन क्षेत्र के कल्याण , प्रत्येक जीव के कल्याण , गौ माता की सेवा और गौ हत्या बंद होने का संकल्प लेकर प्रभात फेरी निकाली जाती है। यहां उल्लेखनीय है कि पुरी शंकराचार्यजी ने आज से ढाई वर्ष पूर्व यह घोषणा की थी कि साढ़े तीन वर्षों में भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जायेगा , जिसमें मात्र एक वर्ष और शेष रह गये हैं। इसी बीच पुरी शंकराचार्यजी ने अपने होली में वृंदावन प्रवास में पुनः यह घोषणा की है कि साढ़े तीन माह मे पूरे विश्व की स्थिति बदल जायेगी। पूरे विश्व को प्राकृतिक आपदाओं , विश्व युद्ध , गृह युद्ध , महामारी , भुखमरी जैसे हालातो का सामना करना पड़ेगा। उसके पश्चात भारत ही पूरे विश्व को दिशा निर्देश प्रदान करेगा और विश्व गुरु के रूप में ख्यापित होगा। इसके साथ ही भारत में पुनः राजतंत्र की स्थापना होगी।प्रभात फेरी में शामिल होने की अपीलभाटापारा पीठपरिषद , आदित्यवाहिनी ने क्षेत्र के सभी धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, सनातन धर्म की रक्षा के लिये कार्य करने वाले संगठनों, गौ सेवा समिति, गौ रक्षा संगठन, व्यापारी संगठन एवं अन्य सभी से यह अपील की है कि क्षेत्र के कल्याण की भावना से एवं वास्तविक हिन्दू नव वर्ष का सभी लोगों को ज्ञान हो सके इसके लिये 09 अप्रैल दिन मंगलवार को सुबह साढ़े पांच बजे राम सप्ताह चौक में पहुंचकर प्रभात फेरी में शामिल होवें। संगठन ने यह भी कहा है कि हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ पर सभी लोग अपने - अपने क्षेत्रों में भव्य प्रभात फेरी निश्चित रूप से निकालें।
: जनसंघ का दूसरा रूप भाजपा,विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा- हितानंद अग्रवाल
Sun, Apr 7, 2024
6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश में लोकसभा चुनाव के बीच मनाया गया। शक्ति केंद्र 40 नेहरू नगर में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी आयोजित की गई। जहां हितानंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बताया। साथ ही लोकसभा चुनाव में सभी को सक्रिय रहने का आवाहन किया। संगोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात हितानंद अग्रवाल ने अपने निवास स्थान शक्ति केंद्र 40 नेहरू नगर में कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं घर-घर भारतीय जनता पार्टी का झंडा बांधा। उक्त अवसर पर डॉक्टर लव कुमार साहू, सत्यनारायण साहू, अविनाश सिंह, हेमलाल यादव, गंगा पांडे, गिरधर राठौर, मुकेश कुमार मरकाम, रवि कंवर, वीरेंद्र यादव, प्रशांत नायक, रामेंद्र यादव, रमेश मिश्रा, सूरज नामदेव, कमल किशोर एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
: नैतिकता के आधार पर महापौर राजकिशोर प्रसाद दें इस्तीफा :- हितानंद अग्रवाल
Sun, Apr 7, 2024
कल भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस एवं जोगी कांग्रेस के 2-2 पार्षदों ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया, जोगी कांग्रेस से डॉ धनसाय साहू, पदमा साहू कांग्रेस से रूप सिंह गौड़, सुनील पटेल ने भाजपा प्रवेश किया, जिसके कारण कोरबा नगर निगम के महापौर अल्पमत में आ चुके है जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने महापौर राजकिशोर प्रसाद से इस्तीफे की मांग की है |नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने बताया कि विगत कुछ दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नगर पालिका निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद को जाति प्रमाण पत्र से संबंधित मामले में राहत देने से इनकार कर दिया था, इसके साथ ही इस विषय पर लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया गया है और अब 4 पार्षदों के भाजपा में आने से महापौर राजकिशोर अल्पमत में आ गए है, कांग्रेस के कई पार्षद अभी भी हमारे संपर्क में है शहर की जनता विगत 4 वर्षों से महापौर के कार्यकाल से परेशान है, पूरे नगर निगम क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, महापौर राकिशोर प्रसाद को इस सीट पर बैठे रहने का कतई अधिकार नहीं है। नैकिता के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।कांग्रेस की नाव पूरे देश मे डूब चुकी है, कोरबा नगर निगम से भी कांग्रेस का सफाया होना तय है |