: आईजी ने प्रशिक्षु आईपीएस को स्टार लगाकर नई पोस्टिंग पर दी बधाई
Tue, Feb 20, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टदुर्ग - पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा प्रशिक्षु (आईपीएस 2020) उमेश गुप्ता को व्यावहारिक प्रशिक्षण उपरांत स्टार सेरेमनी में स्टार लगाकर उनके नई पदस्थापना पर शुभकामनायें दी। अब वे जिला दुर्ग से प्रशिक्षण समाप्त कर बिलासपुर में नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सम्हालेंगे।बताते चलें कि छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के जारी आदेश पर सात आईपीएस अफसरों को प्रोबेशन पूरा होने के बाद नई पोस्टिंग बतौर सीएसपी के पद पर दी गई है। जिसमे महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर की ओर से सभी आईपीएस अफसरों की नवीन तैनाती की सूचना जारी की गई। जिसमे दुर्ग जिले से व्यावहारिक प्रशिक्षण कर रहे 2020 बैच के आईपीएस उमेश कुमार गुप्ता को प्रशिक्षण उपरांत आज पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा अपने कार्यालय में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें उमेश गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के द्वारा स्टार लगा कर और जिला बिलासपुर में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर नई पोस्टिंग हेतु ढेर सारी बधाईयां देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें की गई। स्टार सेरेमनी में पु.म.नि कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पदमश्री तंवर , उप पुलिस अधीक्षक पनीकराम कुजूर के द्वारा भी स्टार लगाकर उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी गई। स्टार सेरेमनी के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पदमश्री तंवर, उप पुलिस अधीक्षक पनीकराम कुजूर , स्टेनो श्रीनिवास राव, पी.आर.ओ प्रशांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।
: नवपदस्थ आईजी राम गोपाल गर्ग ने किया पदभार ग्रहण
Tue, Feb 6, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टदुर्ग - छत्तीसगढ़ शासन , गृह (पुलिस) विभाग , नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 1-3/दो-ग्रह/भापुसे/ 2023 दिनांक 04 फरवरी 2024 स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज दुर्ग रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। आईजी गर्ग भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2007 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। इन्होंने सात वर्ष सीबीआई नई दिल्ली सहित छत्तीसगढ़ राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवायें दी हैं , जिनमें राज्य के सरगुजा रेंज पुलिस महानिरीक्षक और रायगढ़ रेंज एवं राजनांदगांव में डीआईजी के रूप में अपनी सेवायें दी हैं। साथ ही जिला दुर्ग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में भी रह कर शांतिपूर्वक विधानसभा चुनाव संपन्न करा कर आज पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज का पदभार ग्रहण किये। नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के पदभार ग्रहण बाद पु.म.नि.कार्या.रेंज दुर्ग के सभी कर्त्तव्यरत अधिकारी/कर्मचारियों से मीटिंग लेकर परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों के बारे में जाना। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग अभिषेक झा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मीता पवार , पु.म.नि.कार्या.रेंज दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पदमश्री तंवर , प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्र , पु.म.नि.कार्या.रेंज दुर्ग उप पुलिस अधीक्षक पनीकराम कुजूर , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिल्पा साहू , उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक विंध्यराज , उप पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर , सीएसपी छावनी आशीष बंछोर , स्टेनो श्रीनिवास राव , रक्षित निरीक्षक दुर्ग नीलकंठ वर्मा , थाना प्रभारी भिलाई नगर राज कुमार लहरे , पीआरओ दुर्ग पुलिस आरक्षक प्रशांत शुक्ला सहित पु.म.नि.कार्या. दुर्ग रेंज में कर्तव्यरत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
: नंदिनी थाना छग का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चयनित
Wed, Jan 31, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टदुर्ग - भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष निर्धारित मापदंडों के आधार पर देश के पुलिस स्टेशनों का रैकिंग किया जाता है। वर्ष 2023 के लिये यह रैकिंग 05 जनवरी, 2024 को वार्षिक डीजी / आईजीपी सम्मेलन 2024 के दौरान जारी किया गया। जिसमें दुर्ग जिले के नंदिनी पुलिस थाना को वर्ष 2023 के लिये छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने कहा कि गृह मंत्रालय से जिला दुर्ग के नंदिनी थाना को बेहतर थाना का पुरस्कार मिलने से पूरे छत्तीसगढ़ में जिला दुर्ग पुलिस का सिर ऊंचा हुआ है। इस पुरस्कार के प्राप्त होने से राज्य सहित जिले के अन्य सभी थानों को उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही उन्होंने जन-सेवा एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनायें दी ।