: जुआ खेलने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
Mon, Dec 25, 2023
*⏺️थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चंगोरी में जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार सायबर टीम एवं थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*⏺️ *आरोपी**(01) सुरेश सिदार उम्र 45 वर्ष निवासी गुरुनानक चौक पुराना धान मंडी थाना तोरवा जिला बिलासपुर**(02) धीरज सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी कोटमीसोनर थाना अकलतरा**(03) आदित्य कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी चिल्हाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर**⏺️आरोपियों के कब्जे से जुमला बरामद नगदी 3000/रू, 52 पत्ती तास एवम घटना स्थल से 09 नग मोटर साइकिल बरामद किया गया है**⏺️आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत की गई कार्यवाही*⏩ दिनांक 24.12.2023 को थाना अकलतरा/ सायबर टीम पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चगोरी में रूपयें पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया पाया गया कि *आरोपी* सुरेश सिदार निवासी गुरुनानक चौक पुराना धान मंडी थाना तोरवा, धीरज सिंह निवासी कोटमीसोनर, आदित्य कुर्रे निवासी चिल्हाटी थाना सरकंडा को जुआ खेलते पाया गया जिसके कब्जे से कुल जुमला नगदी 3000/रू एवं 52 पत्ती तास एवम घटना से 09 मोटर साइकिल बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 649/2023 धारा जुआ अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।⏩उपरोक्त कार्यवाही में सायबर टीम जांजगीर एवं निरीक्षक टी.एस.पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, प्र.आर. संतोष यादव, आरक्षक शशीकांत, शेषनारायण, राजेन्द्र कहरा, राजेश कश्यप, विनोद राठौड़, महिला आर. रश्मि भदोरिया का सराहनीय योगदान रहा।
: 40 पाव देशी प्लेन/अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री के लिए मोटर सायकल में परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
Sun, Dec 24, 2023
*⏺️ 40 पाव देशी प्लेन/अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री के लिए मोटर सायकल में परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही**⏺️आरोपी कैलाश कश्यप उम्र 45 साल निवासी खैरताल थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा**⏺️आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया*⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*, इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस को दिनांक 23.12.23 को मुखबीर सूचना मिला की ग्राम खैरताल निवासी कैलाश कश्यप द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु मोटर सायकल बजाज CT-100 में खैरताल तरफ जा रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे 30 पाव देशी प्लेन शराब, 10 पाव गोवा अंग्रेजी शराब बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 371/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को दिनांक 23.12.23 को गिरफ्तार कर विधिवत् आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।⏩उपरोक्त कार्यवाही में निरी. कमलेश शेंडे थाना नवागढ़ एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।