: जिला जांजगीर चांपा :- नगर पंचायत जैजैपुर के प्रांगण में सतनाम के प्रतीक जैतखाम का निर्माण हुआ प्रारंभ
Mon, Oct 18, 2021
जिला जांजगीर चांपा - सतनाम भवन जैजैपुर के प्रांगण में सतनाम भवन के प्रतीक जैतखाम का निर्माण कार्य परम सम्मानीय श्री श्याम लाल सितारे सर जी के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया
जैजैपुर सतनाम भवन में जैतखाम का निर्माण का जिम्मा श्री बालकराम खांडेयकर सह परिवार ने लिया था, उन्होंने उस जिम्मे को निभाते हुए जैतखाम निर्माण कार्य प्रारंभ किया इस पावन अवसर में उपस्थित श्री भोजराम बघेल जी (उप प्रांताध्यक्ष ) प्रत्येक शिक्षक संघ छ.ग., श्री वीरेंद्र धीरेहे जी ( जिला अध्यक्ष ) अजाक्स नवीन जिला शक्ति, श्री खेमराज खटर्जी जी ( ब्लॉक अध्यक्ष )प्रगतिशील सतनामी समाज जैजैपुर, श्री तिरीथराम बर्मन जी ( सचिव ) प्रगतिशील सतनामी समाज के जैजपुर, श्री पुरुषोत्तम कोशले जी ( कार्यकारि ब्लॉक अध्यक्ष ) अजाक्स जैजैपुर, श्री चेतन बंजारे जी ( सरपंच ) ग्राम पंचायत कुटराबोड, संतोष कुमार लहरे संयोजक ( युवा प्रकोष्ठ ) सतनामी समाज जैजैपुर, नरसिंह मनहर जी, मनमोहन सोनवानी जी, समालिया टंडन जी, सुखदेव खुटे जी, जयप्रकाश लहरे जी, बसंत बघेल जी, अशोक बघेल जी, बालकराम खांडेयकर सहपरिवार व सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग ने निर्माण कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए l
: धूमधाम से हुआ गौरी रानी का विसर्जन
Sun, Oct 17, 2021
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा — जिला मुख्यालय के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले माँ शँवरीन दाई की पावन धरा ग्राम अमोरा (महंत) में गौरी रानी का महापर्व बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों द्वारा मांदर की थापों के बीच कई तरह के बाजे गाजे के साथ झांकियांँ निकालकर गाँव के सागर तालाब में विसर्जन किया गया। गौरतलब है कि अनादि काल से अमोरा गांँव में नवरात्रि के प्रथम दिन से ही गौरी रानी स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी नवरात्रि प्रतिपदा के दिन से यहांँ लगभग 60 जोड़ी शिव पार्वती के प्रतीक गौरी रानी स्थापित की गयी थी जिसकी प्रतिष्ठा कर ग्यारह दिनों तक विधि विधान से पूजा अर्चना कर विभिन्न प्रकार के बाजे गाजे के साथ कुँवारी कन्याओं द्वारा गौरी रानी को सिर में धारण कर युवाओं द्वारा अस्त्र शस्त्रों का संचालन करते हुये झांकी निकालकर सागर तालाब में महाआरती के बाद विसर्जन किया गया। इस झांकी में बंदर , भालू एवं नृत्यांगनाओं के रूप में नाट्य कलाकार भी आकर्षण के केन्द्र रहे। पूरे गांव में शाम पांच बजे से रात ग्यारह बजे तक मेला लगा हुआ था। गांव के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक रिपुसुदन प्रसाद तिवारी ने मीडिया से चर्चा के दौरान अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से गांव के शंवरीन दाई , देवरहा दाई , तिलखैया धाम सहित सभी प्रमुख स्थलों का वंदन करते हुये बताया कि गांव में गौरी रानी स्थापित किये जाने की परंपरा अनेकों सालों से चली आ रही है , जो आगे भी चलती रहेगी। वहीं आचार्य विश्राम प्रसाद पाण्डेय ने सर्वप्रथम सर्वे भवन्तु सुखिन: की मंगलकामना के साथ बताया कि गौरी रानी (उमा महेश्वर) की स्थापना - पूजन व विवाह करने से सुख , शांति , समृद्धि मिलती है और व्यक्ति की समस्त मनोकामना पूर्ण होती है। इसी कारण से गांव में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। गौरी रानी का यह महापर्व चूकि जिले के एकमात्र ग्राम अमोरा में ही मनाया जाता है। इसलिये जिले भर श्रद्धालु और दर्शकगण भारी संख्या में यहांँ पहुंँचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुये गाँव में लगे मेला का भी आनंद उठाते नजर आये। प्राय: गांव में एक घर में एक या दो जोड़ी गौरी रानी स्थापित करने की परंपरा रही है लेकिन इस बार अनेको घरों में तीन से चार जोड़ी गौरी रानी स्थापित की गई थी , जो चर्चा का विषय रहा। गौरी रानी महापर्व के इस भव्य कार्यक्रम में आचार्य अमित मिश्रा के नेतृत्व में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक तीन के सदस्य राजकुमार साहू ने एवं पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने अमोरा पहुंचकर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की। इस पूरे कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाये रखने में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर सहित पूरे स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
: अवैध संबंध की सुलझी गुत्थी , तीन आरोपी जेल दाखिल
Thu, Oct 14, 2021
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - अवैध संबंधों के चलते एक महिला की गैंग रेप के बाद गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में अकलतरा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बता दें अकलतरा के वार्ड नंबर 20 में रहने वाली उर्मिला की शादी पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री निवासी राजेंद्र पाटले के साथ करीब नौ साल पहले हुई थी। मृतिका उर्मिला 09 अक्टूबर को काम पर जाने की बात कह कर घर से निकली थी , इसके बाद नहीं लौटी। मृतिका का पति थाना में गुमशुदगी दर्ज कराकर अपनी स्तर पर अपनी पत्नी की तलाश भी कर रहा था। इस बीच मंगलवार रात तरौद से किरारी की ओर जाने वाली मुख्य नहर में पुलिस को महिला के शव एक बोरे में मिलने की सूचना मिली , महिला का आधा शरीर बोरी अंदर था और आधा शरीर बाहर।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह परिहार ने अरविन्द तिवारी को बताया कि थाना अकलतरा के मर्ग कमांक 91/2021 धारा 174 जाफौ की जांच पर अज्ञात मृतिका के शव का पीएम पर अज्ञात आरोपियों के द्वारा मारकर हत्या कालित करना पाये जाने से धारा 302 भादवि का अपराध कायम कर विवचेना में लिया गया। प्रकरण के अज्ञात आरोपी के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर (भा.पु.से. ) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा (रा. पुसे.) एवं उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर निकोलस खलखो (रा.पु.से.) को घटना के संबंध में अवगत कराया गया जिनके द्वारा प्रकरण के जल्द निराकरण हेतु आरोपी की पतासाजी करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुये दौरान विवेचना प्रकरण के संदेहियों चन्द्रमणी वैष्णव , सुरेन्द्र श्रीवास और शिवदास महंत को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो आरोपीगण के द्वारा अपना अपना जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपियों ने बताया कि मृतिका के घर में पूर्व से ही आरोपी चन्द्रमणी का आना जाना था मृतिका के पिता से भी परिचित था आरोपी चन्द्रमणी के दोस्त सुरेन्द्र एंव शिवदास भी चन्द्रमणी के साथ मृतिका के घर आना जाना करते थे। दिनांक 09 अक्टूबर को आरोपीगण के द्वारा मौज मस्ती की योजना बनाये। चूंकि मृतिका उर्मिला के साथ पूर्व से परिचित थे आरोपी चन्द्रमणी ने अपने मित्र सुरेन्द्र श्रीवास से उनको भी बुलवाया और सीसीआई के बंद पडे माईस के पीपल पेड़ के पास आरोपी चन्द्रमणी व उसके साथी ने मृतिका के साथ संबंध बनाया एवं तीनो आरोपीगण मृतिका के साथ रात्रि लगभग नौ बजे तक वही रुके। रात्रि में मृतिका ने अपने बच्चे का तबियत खराब होने की बात कहते हुये आरोपीगण को उसके घर छोड़ने को कहा तो आरोपियों ने उसे रोकने की जिद की। इस दरम्यान आरोपीगण एवं मृतिका के बीच में हाथापाई होने लगी तब मृतिका ने तुम लोग के खिलाफ थाना में रिपोर्ट करूंगी बोली तो आरोपीगण द्वारा बदनाम होने व जीवन बर्बाद होने के डर से एक राय होकर मृतिका की उसके ब्लाउज से गला दबाकर व नुकीले पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। फिर लाश को छुपाने के उद्देश्य से अपने घर से बोरी लाकर उसमें भरकर आरोपी चन्द्रमणी एवं सुरेन्द्र द्वारा मृतिका के शव को तरौद बड़े नहर के पानी में फेक दिये। प्रकरण में आरोपीगण के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक बड़ा से नुकिला पत्थर , तथा मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है। आरोपीगण के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना साक्ष्य पाये जाने से आरोपी चन्द्रमणी वैष्णव उर्फ करण पिता कृष्ण कुमार वैष्णव उम्र (37 वर्ष) , सुरेन्द्र श्रीवास पिता स्व० जगत राम श्रीवास (उम्र 30 वर्ष) , शिवदास महंत पिता शीतल दास महंत (उम्र 36 वर्ष) सभी साकिनान ग्राम तरौद थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा (छ०ग०) को दिनांक 14 अक्टूबर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , उप निरी गजालाल चन्द्राकर , सउनि बलवंत घृतलहरे , प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा , शेख सफी उल्लाह , शब्बीर मेमन , महेश राज , कृष्णा तिवारी , देव मरकाम , डकेश्वर राय एवं महिला आरक्षक सविता पटेल का सराहनीय योगदान रहा।