: 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, Dec 23, 2023
*⏺️ पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही**⏺️ राजेश कुमार साहू उम्र 47 वर्ष निवासी सहसा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा**⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *थाना पामगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए पामगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*। इसी क्रम में दिनांक 21.12.23 को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी राजेश कुमार साहू निवासी सहसा द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से जारिकेंन में रखे कच्ची महुआ शराब कुल जुमला शराब 10 लीटर कीमती 1000/₹ को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 535/ 23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधवत गिरफ्तार कर दिनांक 21.12.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।⏩उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़ एवम थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय
: चोरी का टुल्लू पंप के साथ चोरी करने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, Dec 23, 2023
*⏺️ बिर्रा पुलिस की कार्यवाही**⏺️ आरोपी**(01) अमन यादव उम्र 20 वर्ष साकिन नकदीडीह थाना बिर्रा**(02) बसंत खुंटे उम्र 23 वर्ष ग्राम नकटीडीह थाना बिर्रा**⏺️ आरोपियों के कब्जे से दो नग चोरी का टुल्लू पंप कीमती 9,000/₹ एवम घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल बरामद**⏺️ आरोपीयो के विरुद्ध धारा 379,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*⏩माममे का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21-22/12/23 की दरम्यानी रात करीबन 03.30 बजे में बिसाहू लाल के कुआ बाड़ी से दो चोर टुल्लू पंप को चोरी कर रहा है की सूचना पर तत्काल बिर्रा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा तथा प्रार्थी दीनदयाल उम्र 40 साल निवासी करनौद थाना बिर्रा के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 189/23 धारा 379, 34 भादवि कायम कर विविचेना में लिया गया।⏩ विवेचना दौरान आरोपी अमन यादव यादव साकिन नकटीडीह एवम बसंत खुंटे ग्राम नकटीडीह का मेमोरंडम कथन लिया गया जिसके कब्जे से चोरी का 02 नग टुल्लू मोटर पंप एवम घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.12.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।⏩उक्त संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, प्र.आर. विनोद खुंटे, आरक्षक कृष्णा महिलांगे, रघुवीर यादव का विशेष योगदान रहा है।
: आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sat, Dec 23, 2023
*⏺️ थाना चम्पा पुलिस की कार्यवाही**⏺️आरोपी**(01) राम गोपाल पटेल उम्र 41 साल**(02) नीलकमल पटेल उम्र 20 साल**(03) सोनकमल पटेल उम्र 25 साल**सभी निवासी ग्राम कुरदा थाना चंपा जिला जांजगीर चांपा**⏺️आरोपियों द्वारा मृतक को तुम चोर हो कहकर करता था प्रताडित**⏺️मृतक कैलाश पटेल उम्र 25 साल निवासी कुरदा द्वारा दिनांक 26.10.23 को फांसी लगाकर की गई थी आत्म हत्या**⏺️आरोपियों के विरूद्ध धारा 306, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक कैलाश पटेल निवासी ग्राम कुरदा चांपा द्वारा दिनांक 26.10.22 को अपने घर के कमरा में ग्राम कुरदा चांपा में फांसी लगाकर आत्म कर लिया था जिसकी सूचना पर थाना चम्पा में मर्ग क्रमांक 75/2022 धारा 174 जाफौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर मृतक का पीएम कराया गया। मर्ग जांच दौरान मृतक के परिजोनो एवम आसपास के लोगो से पूछताछ कर कथन लिया गया मृतक के साथ दिनाक घटना के एक दिन पहले गांव के रामगोपाल पटेल, सोनकमल एवम नीलकमल के द्वारा अश्लील गाली गुप्तर कर तुम चोर हो चोरी करते हो कहकर धक्का मुक्की किए थे तथा दूसरे दिन दिनाक घटना को फटाका फोड़ कर हो हल्ला किए जिससे मृतक कैलाश पटेल ने आरोपियों के यह कृत्य से तंग आकर फांसी लगाकर आत्म हत्या करना पायें जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना चम्पा में अपराध क्रमांक 600/2023 धारा 306, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।⏩विवेचना दौरान आरोपी रामगोपाल पटेल, नीलकमल पटेल, सोनकमल पटेल सभी निवासी ग्राम कुरदा थाना चम्पा जिला जांजगीर चांपा को घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार कियें जाने से तथा आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.12.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।⏩उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. बी एस डहरिया , प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर आर. डिकेस्वर साहू,आकाश कलीसिया, पदामराज सिंह एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।