: तालाब में डूबा व्यक्ति, पुलिस कर रही खोज
Tue, Dec 12, 2023
⏩ दिनांक 10.12.23 को दोपहर में आनंद तंबोली उम्र 22 साल निवासी वार्ड न. 05 बलौदा थाना बलौदा के तलाब के गहरे पानी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी सूचना बलौदा पुलिस को मिलने पर तत्काल बलौदा पुलिस द्वारा तलाब में डूबे युवक आनंद तंबोली की तलाश हेतु एसडीआरएफ होमगार्ड और जिला पुलिस की टीम लगी हुई है, मोटर बोट, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्कूबा डाइविंग का प्रयोग भी किया जा रहा है, मौके पर बलौदा पुलिस तैनात है।
: पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत 10 दिवस में 100 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं गुम महिला/पुरुष को किया गया बरामद
Tue, Dec 12, 2023
*⏺️जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत 10 दिवस में जिले के 100 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं गुम महिला/पुरुष को बरामद किया गया है**⏺️ जिले के गुम बालक 02, गुम बालिका 05, गुम पुरूष 16, गुम महिला 77 को बरामद किया गया है*
*⏺️दिनांक 01.10.23 से 10.12.23 तक (10 दिवस) थाना/चौकी स्तर पर विशेष टीम गठित कर गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु दीगर राज्य एवं छत्तीसगढ के अन्य जिलो में पुलिस टीम को भेजा गया था* ।⏩जिला पुलिस द्वारा गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया गया अभियान के तहत् दिनांक 01.12.2023 से 10.12.2023 तक (10 दिवस) जिले में गुम बालिका/बालिका, गुम पुरुष /महिला की दस्तयाबी हेतु थाना/चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था। *गठीत टीमों के द्वारा गुम बालक/बालिकाओं एवं गुम पुरूष /महिला को जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, आगरा एवं एवम अन्य राज्यो से तथा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलो से बरामद कर दस्तायाब किया गया है* जिसमें थाना जांजगीर में 02 बालिका, 01 पुरूष एवं 05 महिला, चौकी नैला में 03 पुरूष एवं 02 महिला, थाना बलौदा में 01 पुरुष एवं 12 महिला, चौकी पंतोरा में 02 महिला, थाना अकलतरा में 01 बालक, 01 बालिका, 01 पुरूष एवं 08 महिला, थाना मुलमुला में 02 पुरूष 13 महिला, थाना पामगढ़ में 01 बालक, 01 बालिका, 01 पुरुष, 08 महिला, थाना शिवरीनारायण में 01 पुरुष, 06 महिला थाना नवागढ़ में 02 पुरूष, 14 महिला, थाना बिर्रा में 01 बालिका, 01 महिला, थाना बम्हनीडीह में 02 महिला, थान सारागांव में 01 महिला, थाना चाम्पा में 04 पुरूष एवं 03 महिला *इस प्रकार जिले में कुल 100 गुम बालक/बालिका, गुम पुरुष / महिला को बरामद किया गया है।*⏩जिला पुलिस जांजगीर - चांपा द्वारा लगातार गुम बालक/बालिकाओं गुम पुरूष/महिला का *पतासाजी दस्तयाबी हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।*
: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Mon, Dec 11, 2023
*⏺️ पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही**⏺️ नाम आरोपी पुस्कर करियारे उम्र 25 वर्ष साकिन देवरी थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा**⏺️ आरोपी के विरुद्ध धारा 376 (2) (N) 506 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 08.12.23 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम देवरी थाना सारागांव निवासी पुस्कर करियारे के द्वारा *शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण करते आ रहा है, शादी करने की बात बोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है* की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 509/2023 धारा 376 (2) (N), 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है विवेचना में लिया गया।⏩ विवेचना दौरान *आरोपी पुस्कर करियारे उम्र 25 वर्ष साकिन देवरी थाना सारागांव को उसके सकुनत से घेरा बंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 09.12.2023 के न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है* ।⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, ASI सुनील टैगोर का सराहनीय योगदान रहा।